Pithoragarh
पिथौरागढ़ में पासपोर्ट कार्यालय बनकर तैयार, जानें किस दिन जिले को मिलेगी सौगात ?

Pithoragarh News : पिथौरागढ़ में पासपोर्ट कार्यालय बनकर तैयार हो गया है। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पोस्ट ऑफिस के नए कार्यालय का भी काम पूरा हो चुका है। आज जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के बारे में अपडेट लिया।
Table of Contents
पिथौरागढ़ में पासपोर्ट कार्यालय बनकर तैयार
सीमांत जिले पिथौरागढ़ में पासपोर्ट कार्यालय बनकर तैयार हो गया है। आज जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पोस्ट ऑफिस के नए कार्यालय और पासपोर्ट कार्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जल्द ही आमजन को मिलेगी सौगात
कलेक्ट्रेट परिसर में पासपोर्ट सेवाओं के लिए पृथक और आधुनिक कार्यालय तैयार कर लिया गया है। बता दें कि पासपोर्ट कार्यालय की समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं। जिसे जल्द ही आमजन के लिए संचालित किया जाएगा।

DM ने स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
डीएम ने कहा कि नए भवन के प्रारंभ होने से पासपोर्ट सेवाएं अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और जनसुलभ बनेंगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं।
जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, व्यवस्थित प्रतीक्षालय, पर्याप्त पार्किंग और दिव्यांगजन के लिए सुगम पहुंच की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को बेहतर, सुगम व गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।
Pithoragarh
धारचूला में आकाशीय बिजली गिरने से शख्स की दर्दनाक मौत, बकरियां चराने के दौरान हुआ हादसा

Pithoragarh News : सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश जनजीवन पर भारी पड़ रही है। जिले में दो दर्जन से अधिक सड़कें बंद होने के बीच धारचूला तहसील के जुम्मा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।
Table of Contents
धारचूला में आकाशीय बिजली गिरने से शख्स की दर्दनाक मौत
पिथौरागढ़ में आकाशीय बिजली गिरने धारचूला क्षेत्र की ग्राम सभा जुम्मा के कोथिला तोक निवासी 55 वर्षीय दीवान सिंह, पुत्र रणजीत सिंह, रविवार को रोज की तरह बकरियां चराने जंगल गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने लगी। बताया जा रहा है कि बिजली सीधे दीवान सिंह की चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
देर शाम तक घर नहीं लौटे तो शुरू हुई तलाश
शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। ग्रामीणों ने आसपास के जंगल में खोजबीन शुरू की, जहां दीवान सिंह का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

संचार व्यवस्था ठप, रातभर शव लाने में जुटे ग्रामीण
लगातार बारिश और आपदा की स्थिति के कारण धारचूला क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क और संचार व्यवस्था प्रभावित रही। इसकी वजह से ग्रामीण समय पर प्रशासन को सूचना नहीं दे सके। दुर्गम पहाड़ी इलाके में शव को मुख्य सड़क तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को पूरी रात मशक्कत करनी पड़ी।
पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई
सोमवार को शव को धारचूला लाया गया, जहां पोस्टमार्टम सहित आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। प्रशासन ने घटना की पुष्टि करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से खुले स्थानों, जंगलों और आकाशीय बिजली के दौरान जोखिम वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।
Pithoragarh
Breaking : पिथौरागढ़ में आज नहीं खुलेंगे स्कूल, भारी बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित

Pithoragarh News : मौसम विभाग, देहरादून की ओर से पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना जताए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। आज पिथौरागढ़ के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
Table of Contents
पिथौरागढ़ में आज नहीं खुलेंगे स्कूल
भारी बारिश के चलते पिथौरागढ़ में आज सभी स्कूल बंद रहेंगे। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंगलवार, 21 जुलाई को जनपद पिथौरागढ़ के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
भारी बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित
स्कूलों के साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को भी मंगलवार के लिए बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने यह निर्णय संभावित भारी वर्षा और उससे उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों को देखते हुए एहतियाती कदम के रूप में लिया है।

खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
जिला प्रशासन ने अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। अधिकारियों को भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Pithoragarh
बड़ी खबर : डीडीहाट में युवक की हत्या से सनसनी, सड़क के किनारे खून ले लथपथ मिला शव

Pithoragarh News : पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
डीडीहाट में युवक की हत्या से सनसनी
पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात दूनाकोट मार्ग पर कफलवा बैंड के पास से गुजर रहे लोगों ने एक युवक को खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे पड़ा देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सड़क के किनारे खून ले लथपथ मिला शव
मृतक की पहचान भूपेंद्र सिंह चौहान (37) निवासी हुनेरा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि युवक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य भी जुटाए हैं।

मां की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज
मृतक की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में एक वाहन चालक पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनका बेटा घर से डीडीहाट बाजार गया था और शाम के समय एक वाहन चालक के साथ वापस लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में उसके साथ घटना हुई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने नामजद वाहन चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटा रही है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
Cricket17 hours agoLNS vs MSG Dream11 Prediction Today: Match 3, The Hundred Men’s 2026
Breakingnews16 hours agoउत्तराखंड में फिर से पेपर लीक !, UTU ने रद्द किए दो एग्जाम, व्हाट्सएप और पोर्टल पर प्रश्नपत्र शेयर करने के आरोप
Cricket22 hours agoLNS-W vs MO-W Dream11 Team Today: Pitch Report, Playing 11, Fantasy Tips | The Hundred 2026
Cricket9 hours agoBPH vs TRT Dream11 Team Match 4 | Playing 11 & Fantasy Tips (24-07-2026)
uttarakhand weather14 hours agoउत्तराखंड में अगले कुछ दिन भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम मार्गों पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें, देखें लेटेस्ट अपडेट
Dehradun11 hours agoपेपर लीक विरोध पर बोले सीएम धामी, कहा- छात्रों की आड़ में हो रही राजनीति
Nainital14 hours agoनैनीताल से लौट रहे पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा! कार खाई में गिरी, मची चीख-पुकार
Dehradun12 hours agoडेंगू से निपटने के लिए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, सभी 100 वार्डों में हो रही फॉगिंग







































