Udham Singh Nagar
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने रुद्रपुर में किया भू-कानून का ऐलान, सख्ती से रोकेंगी भूमि खरीद-फरोख्त की प्रवृत्ति !

रुद्रपुर – मुख्य सचिव राधा रतूड़ी आज रुद्रपुर पहुंचीं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में सशक्त भू-कानून बनाया जाएगा। इसका ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। कहा कि प्रदेश में भूमि खरीद फरोख्त की मानसिकता बढ़ती जा रही है। नए कानून से इस पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। किसी भी वर्ग के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। कहा भू-कानून को लेकर रुद्रपुर में भी अधिकारियों के साथ चर्चा की गई है।
मुख्य सचिव ने किच्छा में सिलिंग की भूमि से कब्जा छुड़ाने को पुलिस, प्रशासन का अच्छा कदम बताते हुए कहा की सरकारी जमीन से अन्य अतिक्रमण भी प्राथमिकता से हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
इससे पहले सीएस ने नगर में बन रहे वैंडिंग जोन और लीगेसी वेस्ट निस्तारण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में लीगेसी वेस्ट निस्तारण का बेहतरीन काम हुआ है। कूड़ा निस्तारण स्थल पर पार्क बनाने का काम चल रहा है।
कूड़ा हटने से आसपास रहने वाले लोगों को भी राहत मिली है, लोग खुश हैं। इसको राज्य के अन्य शहरों में भी लागू किया जाएगा। मुख्य सचिव ने कलेक्ट्रेट में जिले के आला अधिकारियों की बैठक भी ली। इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, डीएम उदय राज सिंह, एसएसपी मणिकांत मिश्रा और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
#ChiefSecretary, #RadhaRaturi, #announced, #landlaw, #Rudrapur, #strictly, #stop, #trend, #land, #buying, #selling, #uttarakhand
Udham Singh Nagar
काशीपुर में द्रोणा सागर इलाके से पकड़ा गया 6वां तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस

Kashipur News : उत्तराखंड में वन्यमानव जीव संघर्ष बढ़ता ही जा रही है। आए दिन तेंदुए, भालू और बाघ के हमले की खबरें सामने आती रहती हैं। पहाड़ों पर तो जंगली जानवरों का आतंक देखने को मिल रही रहा है। लेकिन मैदानी इलाके भी इस अछूते नहीं है।
Table of Contents
काशीपुर में द्रोणा सागर इलाके से पकड़ा गया 6वां तेंदुआ
काशीपुर में लंबे समय से तीर्थ द्रोणा सागर और चैती मेला परिसर के आसपास गुलदार दिखने से दहशत का माहौल था। गुलदार द्वराा कई पालतू और लावारिस कुत्तों को अपना शिकार बनाने के कारण लोगों में डर था। वन विभाग की टीम ने इस इलाके से एक नहीं दो नहीं बल्कि छह तेंदुओं को पकड़ा है।
तेंदुएं की मूवमेंट के कारण डर के साए में जी रहे थे लोग
द्रोणा सागर क्षेत्र में सुबह लोग मॉर्निंग वॉक के लिए आते हैं। लेकिन इस इलाके में लगातार तेंदुएं की मूवमेंट के कारण लोग डर के साए में जीने को मजबूर हो गए थे। स्थानीय लोग लगातार इसे पकड़ने की मांग कर रहे थे। लेकिन जब वन विभाग वे एक तेंदुए को पकड़ा तो इसके बाद भी तेंदुए नजर आ रहे थे। जिसे देखते हुए वन विभाग ने एक साथ कई पिंजरे इलाके में लगाए। जिसमें एक दो नहीं बल्कि पूरे पांच तेंदुए पकड़े गए।
19 मार्च से इस क्षेत्र में लगने जा रहा है प्रसिद्ध चैती का मेला
पांच तेंदुए पकड़े जाने के बाद मंगलवार सुबह करीब छह बजे गोविषाण टीला क्षेत्र में लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ फंस गया। जिसके बाद इलाके में लोगों ने राहत की सांस ली है। राहत की बात इसलिए भी है क्योंकि 19 मार्च से इस क्षेत्र में प्रसिद्ध चैती का मेला लगने जा रहा है।
आगामी दिनों में लगने वाले मेले के कारण भी लोगों को अनहोनी का डर सता रहा था। लेकिन छठवें तेंदुए के पिंजरे में कैद होने के बाद मेला समिति, स्थानीय लोगों के साथ हील प्रशासन की चिंता भी खत्म हो गई है। स्थानीयों का कहना है कि अब तो सुबह आसानी से मार्निंग वॉक कर सकते हैं इसके साथ ही मेले का आनंद भी ले सकते हैं।
Uttarakhand
रुद्रपुर में 10 लाख Fake NCERT किताबें बरामद, देश का सबसे बड़ा किताब घोटाला उजागर

FAKE NCERT BOOKS SCAM: रुद्रपुर में छापा, लाखों नकली NCERT किताबें जब्त
FAKE NCERT BOOKS SCAM: उत्तराखंड के रुद्रपुर के कीरतपुर स्थित एक गोदाम से करीब 10 लाख फर्जी एनसीईआरटी किताबें मिलने के बाद देश के सबसे बड़े किताब घोटाले का खुलासा हुआ है. जांच में किताबें नकली पाई गईं, जबकि पुलिस अब पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की पड़ताल में जुट गई है.
मुख्य बिंदु
देश का सबसे बड़ा किताब फर्जीवाड़ा उजागर
दरअसल, रुद्रपुर के कीरतपुर इलाके में एक गोदाम से भारी मात्रा में NCERT की फर्जी किताबें बरामद की गई हैं. जांच के दौरान इनकी संख्या करीब 10 लाख बताई गई, जिसे अधिकारियों ने अब तक का सबसे बड़ा किताब फर्जीवाड़ा करार दिया है.
ये भी पढ़ें_ देहरादून के चूना भट्टा में महिला का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर मिले चोट के निशान
छापेमारी में खुला राज, NCERT की फर्जी किताबें बरामद
बीते शनिवार देर रात पुलिस ने गोदाम पर छापा मारा था. इस दौरान एक कैंटर में भरी किताबें पकड़ी गईं, जबकि गोदाम संचालक मौके से फरार हो गया. इसके बाद प्रशासन की मौजूदगी में गोदाम खोलकर जांच की गई, जिसमें इतनी भारी संख्या में किताबें मिलने से शक और गहरा होता चला गया.
जांच में फर्जी साबित हुईं किताबें
इसके बाद सोमवार को दिल्ली से पहुंची NCERT की टीम ने किताबों की बारीकी से जांच की. जांच में सामने आया कि किताबों पर असली वाटरमार्क नहीं था. इतना ही नहीं, कई किताबों में बारकोड भी गायब था और प्रिंट क्वालिटी भी बेहद खराब पाई गई.

ये भी पढ़ें_ देहरादून के नकरौंदा में हुई बड़ी चोरी का हुआ खुलासा, तीन शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
NCERT’ की जगह ‘ACERT’ का खेल
चौंकाने वाली बात ये रही कि किताबों में NCERT की जगह ‘ACERT-2024’ का वाटरमार्क इस्तेमाल किया गया था. इससे साफ हो गया कि किताबें पूरी तरह नकली हैं. फिलहाल अधिकारियों ने सैंपल लेकर आगे की जांच के लिए भेज दिए हैं, ताकि पूरे फर्जीवाड़े की पुष्टि हो सके.
कई राज्यों से जुड़े गिरोह के तार
इसी बीच पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस फर्जी धंधे के तार कई राज्यों से जुड़े हो सकते हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, मेरठ निवासी एक आरोपी इस नेटवर्क का हिस्सा है, लेकिन संभावना है कि इसमें और भी लोग शामिल हों.

ये भी पढ़ें_ बेटे ने किया माँ से फर्जीवाड़ा , बिना बताए मकान गिरवी रखकर लिया लोन
आगे की कार्रवाई और कानूनी प्रक्रिया
फिलहाल पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया है और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है. साथ ही, मामले में आगे की कार्रवाई के लिए कोर्ट से निर्देश लिए जाएंगे. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा.
Udham Singh Nagar
RUDRAPUR: पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप, पुलिस चौकी में भी भिड़े लोग
RUDRAPUR: उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के बाजार चौकी क्षेत्र में वाहन खड़ा करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. पुलिस चौकी और अस्पताल तक हंगामा पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया है.
मुख्य बिंदु
रुद्रपुर में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप
दरअसल, रोडवेज बस स्टेशन के पास वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई. शुरुआत में मामला सामान्य लग रहा था, लेकिन देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और झगड़ा मारपीट में बदल गया. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मौके पर मौजूद लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा.
ये भी पढ़ें_ Rudrapur: किच्छा में कार पार्किंग को लेकर विवाद, युवक से मारपीट का आरोप
पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप
इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। साथ ही, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बाजार चौकी प्रभारी जितेंद्र खत्री के मुताबिक, घटना के बाद छह लोगों को हिरासत में लिया गया है. हालांकि, लोगों को समझाकर चौकी लाया गया, लेकिन वहां भी माहौल पूरी तरह शांत नहीं हो पाया.
चौकी के भीतर फिर भड़की झड़प
हैरानी की बात ये रही कि पुलिस चौकी के अंदर ही दोनों पक्ष एक बार फिर भिड़ गए. इतना ही नहीं, इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई. जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए हालात को काबू में किया और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा.
ये भी पढ़ें_ Rudrapur news: कोर्ट में पेशी के दौरान फ़िल्मी स्टाइल में आरोपी फरार, आधे घंटे चला चोर पुलिस का खेल
अस्पताल में भी जारी रहा हंगामा
वहीं, मामला यहीं नहीं थमा. अस्पताल पहुंचने के बाद भी दोनों पक्षों के लोग आपस में उलझते नजर आए. इसके चलते अस्पताल परिसर में भी तनाव का माहौल बन गया. हालांकि बाद में पुलिस और अस्पताल स्टाफ की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया गया. इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है.
जांच जारी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
फिलहाल, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छह लोगों को हिरासत में लिया है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही, पूरे घटनाक्रम की सच्चाई जानने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. हालांकि, इस घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि पुलिस चौकी और अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर भी इस तरह की घटना होना चिंता का विषय है.
big news7 hours agoकैबिनेट विस्तार के बाद जल्द मिल सकता है दायित्वों का तोहफा, कई कार्यकर्ताओं की किस्मत का खुलेगा ताला
uttarakhand weather6 hours agoबर्फबारी बनी आफत! उत्तराखंड के 5 जिलों में एवलॉन्च का खतरा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
big news23 hours agoबड़ी खबर : गंगोत्री धाम में दर्शन से पहले गौमूत्र पीना अनिवार्य !, मंदिर समिति ने लिया बड़ा फैसला…
big news4 hours agoबड़ी खबर : गंगोत्री धाम के पास केदारताल क्षेत्र में आया एवलांच, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
big news5 hours agoबेटी पैदा होने से नाराज हुआ पिता, 15 दिन की नवजात बच्ची को जहर देकर उतारा मौत के घाट
big news2 hours agoदेहरादून में Pet Dog Policy 2025 लागू, नियमों का पालन ना करने पर पहुंच सकते हैं जेल, भारी जुर्माने का भी प्रावधान
Cricket2 hours agoNAM vs UGA Dream11 Prediction in Hindi, 2nd ODI 2026: फैंटेसी टिप्स, संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट
Breakingnews1 hour agoबड़ी खबर : सीएम धामी ने किया विभागों का बंटवारा, जानें किसके हिस्से आया कौन सा विभाग ?






































