Udham Singh Nagar
दंपती की मदद के लिए विधायक पांडेय का अनोखा कदम: थाने में दिया सांकेतिक धरना !

गदरपुर – भाजपा विधायक अरविंद पांडेय ने मजदूरों को मजदूरी न मिलने के विरोध में थाने में सांकेतिक धरना दिया। यह कदम उस समय उठाया गया जब गिरधरनगर निवासी सोमपाल और उसकी पत्नी सोनाली ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें उनकी मेहनत का सही भुगतान नहीं किया गया।
दंपती ने बताया कि उन्होंने गिरधरनगर निवासी सचिन के साथ मिलकर बलरामनगर निवासी हरीश गुंबर की 15 एकड़ कृषि भूमि के चौथे हिस्से में धान की फसल बोई थी। जब फसल पककर तैयार हो गई, तो हरीश गुंबर ने दंपती को उनका हिस्सा देने से मना कर दिया।
मजदूर दंपती की पीड़ा को सुनकर विधायक पांडेय ने थाने जाकर सांकेतिक धरना देने का निर्णय लिया। उनकी इस कार्रवाई से स्थिति में तेजी से बदलाव आया। इस बीच, खेत के मालिक हरीश गुंबर पूर्व सांसद प्रतिनिधि भीम ठुकराल के साथ थाने पहुंचे और दंपती को मजदूरी का भुगतान कर दिया।
इस घटना के बाद विधायक ने धरना समाप्त कर दिया। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि सोमपाल को रुपये सौंपने के बाद विधायक ने धरना समाप्त किया। इस मौके पर विधायक के साथ सुरजीत सिंह सोनू, राकेश भुड्ढी, तरुण दुबे, मनदीप सिंह बिट्टा, चंकित हुड़िया, ओमप्रकाश डोगरा आदि समर्थक मौजूद थे।
#LaborPayment, #Protest, #BJPLegislator, #SymbolicSitin, #Gadarapur, #uttarakhand
Udham Singh Nagar
काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से हथियारों का जखीरा बरामद, 237 कारतूस बरामद

Kashipur News : उत्तराखंड के काशीपुर में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
Table of Contents
काशीपुर में कार से हथियारों का जखीरा बरामद
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि एक वाहन में अवैध हथियार रखे गए हैं। सूचना की पुष्टि के बाद एसटीएफ की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक निजी पार्किंग में खड़ी कार संख्या UK18 P 5046 की तलाशी ली गई।
कार से मिले चार हथियार और 237 कारतूस
तलाशी के दौरान वाहन से चार हथियार और कुल 237 कारतूस बरामद किए गए। बरामद हथियारों में शामिल हैं:
- 12 बोर पंप एक्शन गन
- .22 बोर राइफल
- .32 बोर पिस्टल
- .32 बोर रिवॉल्वर
STF ने शुरू की गहन जांच
एसटीएफ अब ये पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाए गए थे, वाहन का उपयोग किस उद्देश्य से किया जा रहा था और इनका संभावित इस्तेमाल क्या हो सकता था। जांच के दौरान वाहन स्वामी और हथियारों से जुड़े लोगों की पहचान भी की गई है।
सुरक्षा एजेंसियां आई अलर्ट मोड में
हथियारों और बड़ी संख्या में कारतूस मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान जारी
एसटीएफ लगातार प्रदेश में अवैध हथियारों की तस्करी और उनके इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए अभियान चला रही है। काशीपुर में हुई यह कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा मानी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा किया जाएगा।
Udham Singh Nagar
रुद्रपुर में नकली नोटों का बड़ा रैकेट बेनकाब, देखकर पुलिस भी रह गई हैरान, दो आरोपी गिरफ्तार

Rudrapur News : रुद्रपुर में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा रैकेट बेनकाब किया है। दो शातिरों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 4 करोड़ 54 लाख के नोट बरामद किए गए हैं।
Table of Contents
रुद्रपुर में नकली नोटों का बड़ा रैकेट बेनकाब
उत्तराखंड में अपराध और आर्थिक अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत उधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में गदरपुर पुलिस ने नकली नोटों के बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए करीब 4 करोड़ 54 लाख रुपये के असली और नकली नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
“चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया” के रखे गए थे नोट
पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कई गड्डियों में ऊपर भारतीय रिजर्व बैंक के असली 500 रुपये के नोट लगाए गए थे, जबकि नीचे “चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया” लिखे नकली नोट रखे गए थे। इस तरीके का इस्तेमाल लोगों को धोखा देकर नकली नोट खपाने के लिए किया जा रहा था।

दोनों शातिर आम लोगों को ठगने की रच रहे थे साजिश
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली गदरपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सैफ्टा फार्म रोड स्थित पंचपुरी गूलरभोज के पास एक खोखे में कुछ लोग भारी मात्रा में संदिग्ध नोटों के साथ मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और दो लोगों को हिरासत में लिया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में असली और नकली नोट बरामद किए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी नकली नोटों को असली नोटों के साथ मिलाकर लोगों को ठगने की साजिश रच रहे थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।
Udham Singh Nagar
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे विधायक आदेश सिंह चौहान, घोड़ा-बुग्गियों के साथ किया प्रदर्शन

Jaspur News : दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई के विरुद्ध क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान और सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता ने हल्की हो या भारी पांच रुपये सवारी नारे के साथ इस बार एक और नए अंदाज घोड़ा-बुग्गियों के साथ नगर की सड़कों पर उतरे।
Table of Contents
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे विधायक आदेश सिंह चौहान
कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने देश की भाजपा सरकार को घेरते हुए एक विशाल आक्रोश रैली निकाली। ये विशाल आक्रोश रैली नगर के गाँधी पार्क से प्रारंभ हुई जो ठाकुर मंदिर चौराहा से गुजरकर कोतवाली के रास्ते सुभाष चौक पहुंची। इस दौरान सरकार के खिलाफ बढ़ रही महंगाई को लेकर जमकर नारेबाजी की गई।
राष्ट्रपति से सरकार को बर्खास्त करने की मांग
जसपुर उपजिलाधिकारी राहुल शाह की गैर मौजूदगी में जसपुर तहसीलदार दलीप सिंह नेगी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई पर सरकार कंट्रोल नहीं कर पा रही। जिसके लिए विधायक ने राष्ट्रपति से सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।

महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना
विधायक आदेश सिंह चौहान ने कहा कि आज उनके द्वारा महंगाई के खिलाफ सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया है। सन 2014 में भाजपा की सरकार आई थी तब उसने वादा किया था हम पेट्रोल डीजल के दाम नहीं बढ़ने देंगे ,रुपए की कीमत नहीं घटने देंगे। उन्होंने इसी के साथ सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए बताया कि आज पेट्रोल के दाम 100 के पार है आज आपने मात्र 12 साल में 40 रुपए के दाम अधिक बढ़ा दिए हैं।
जब सन 2014 में मनमोहन की सरकार थी, उस समय पेट्रोल के दाम 60 रुपए थे। उन्होंने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज खाद लाइन में मिल रही है गैस लाइन में मिल रही, जबकि आपने वादा किया था की बिना हवाई वाला भी हवाई जहाज में बैठेगा। लेकिन आज आपने तो जनता के पैरों की हवाई चप्पल ही छीन ली तो वही कहां से हवाई यात्रा करेगा।
- काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से हथियारों का जखीरा बरामद, 237 कारतूस बरामद
- वोटिंग के बीच मंत्री की एंट्री से मचा बवाल, चुनाव आयोग तक पहुंचा मामला, शिकायत दर्ज होते ही मचा सियासी घमासान
- PM मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर CM धामी ने लिखा पत्र, उत्तराखंड के लिए किए कार्यों के लिए जताया आभार
- IND-A vs AFG-A Dream11 Team Tri Nation Series 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, प्लेइंग XI और बेस्ट कप्तान-उपकप्तान की चॉइस
- उत्तराखंड में यहां चल रहा था बच्चा चोरी का बड़ा रैकेट, पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का किया भंडाफोड़
Cricket18 hours agoWI-W vs AUS-W Dream11 Team Warm Up Match 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग इलेवन
Breakingnews17 hours agoमसूरी के झड़ीपानी में ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी कार, हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत
Job17 hours agoDSSSB Recruitment 2026 : दिल्ली में 1,979 पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
big news17 hours agoNEET Re-Exam : उत्तराखंड सरकार का बड़ा ऐलान! NEET छात्रों को मिलेगी निशुल्क बस यात्रा
uttarakhand weather18 hours agoउत्तराखंड में बढ़ी गर्मी की मार, पहाड़ से मैदान तक चढ़ा पारा, जानें और कितने दिन होगी गर्मी
Cricket14 hours agoIND-A vs AFG-A Dream11 Team Tri Nation Series 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, प्लेइंग XI और बेस्ट कप्तान-उपकप्तान की चॉइस
Dehradun12 hours agoPM मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर CM धामी ने लिखा पत्र, उत्तराखंड के लिए किए कार्यों के लिए जताया आभार
big news15 hours agoउत्तराखंड में यहां चल रहा था बच्चा चोरी का बड़ा रैकेट, पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का किया भंडाफोड़





































