Almora
अल्मोड़ा पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने वाले दो चालकों को किया गिरफ्तार, वाहन सीज…

Uttarakhand
अल्मोड़ा में खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, किसानों से किया कृषि भूमि संरक्षण का आह्वान

अल्मोड़ा में कृषि विभाग द्वारा आयोजित हुआ “खेत बचाओ अभियान” कार्यक्रम
अल्मोड़ा के विकासखंड हवलबाग में कृषि विभाग द्वारा “खेत बचाओ अभियान” के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस मौके पर कृषि मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “खेत बचाओ अभियान” अब जनभागीदारी से जुड़कर जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने किसानों से अपनी कृषि भूमि, मिट्टी और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

ग्लोबल वार्मिंग को लेकर बोले सीएम धामी
सीएम धामी ने कहा कि पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग के दौर से गुजर रही है, ऐसे में हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर खेती करनी होगी। उन्होंने बताया कि किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए उनके खातों को बैंक अकाउंट से जोड़ा गया है, जिससे सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ सीधे किसानों तक पहुंच रहा है और बीच के बिचौलियों की भूमिका खत्म हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार तभी सफल होती है जब किसान सरकार के साथ मिलकर काम करें।

“खेत बचाओ अभियान” कार्यक्रम में 6 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार लगातार किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में काम कर रही है और किसान इसका लाभ भी ले रहे हैं। उन्होंने अल्मोड़ा में “तारबाड़ योजना” के लिए 6 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत करने की घोषणा भी की।
पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं और किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ा जा रहा है। वहीं राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर राहुल गांधी को देवभूमि के लिए संवेदना होती तो वे देहरादून भी आ सकते थे, लेकिन उनके लिए अंडमान-निकोबार जाना ज्यादा महत्वपूर्ण था।
big news
Rahul Gandhi’s Almora Visit : आज उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी, अल्मोड़ा से करेंगे 2027 का चुनावी शंखनाद…

Rahul Gandhi’s Almora Visit : उत्तराखंड में साल 2027 के चुनावों में भले ही अभी वक्त हो लेकिन कांग्रेस और बीजेपी इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। जहां बीजेपी के दिग्गज नेता उत्तराखंड के दौरे पर चुके हैं। तो वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं।
Table of Contents
आज उत्तराखंड दौरे पर आएंगे राहुल गांधी
उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अल्मोड़ा पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
राहुल गांधी अल्मोड़ा से करेंगे चुनावी शंखनाद
अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में आयोजित होने वाली जनसभा में राहुल गांधी जनता को संबोधित करेंगे। सभा स्थल पर मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और अन्य आवश्यक तैयारियों को लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है। कांग्रेस इस जनसभा को बड़ी राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में देख रही है और इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

रैली को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने अल्मोड़ा में डाला डेरा
कार्यक्रम की निगरानी के लिए कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पिछले कुछ दिनों से अल्मोड़ा में सक्रिय हैं। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष लेशपाल आर्या और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लगातार बैठकों और संगठनात्मक गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं।

जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न गांवों और शहरी क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। पार्टी नेताओं का दावा है कि राहुल गांधी की यह सभा आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगी।
Almora
Almora Accident : अल्मोड़ा में ट्रक से भिड़ी स्कूटी, दोस्त जन्मदिन का जश्न मनाकर घर लौट रहे युवक की मौत

Almora Accident : अल्मोड़ा के लोअर माल रोड स्थित न्यू इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। सोमवार रात हुए इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त जन्मदिन का जश्न मनाकर घर लौट रहे थे। लेकिन हादसे में युवक की मौत हो गई।
Table of Contents
अल्मोड़ा में ट्रक से भिड़ी स्कूटी, एक की मौत
जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा के बख गांव निवासी संदीप आर्या अपने मित्र विजय कुमार के साथ स्कूटी से बेस क्षेत्र से जलाल बैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कॉलेज गेट के पास स्थित तीखे मोड़ पर स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई।
दोस्त जन्मदिन का जश्न मनाकर घर लौट रहे युवक की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर काफी तेज थी, जिससे स्कूटी चला रहे संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके सिर, चेहरे और पैर में गंभीर चोटें आईं। चिकित्सकों ने बताया कि उनके एक पैर में फ्रैक्चर भी हुआ था। वहीं स्कूटी पर पीछे बैठे विजय कुमार को पैर और छाती में मामूली चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद विजय कुमार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि संदीप की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मंगलवार को संदीप ने दम तोड़ दिया।
स्कूटी की रफ्तार ज्यादा होना माना जा रहा हादसे की वजह
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय स्कूटी की रफ्तार अधिक थी और दोनों युवकों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। लोगों का कहना है कि मोड़ पर अचानक संतुलन बिगड़ने से ये हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि संदीप अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी एक बहन की शादी पहले ही हो चुकी है। बेटे की असमय मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Bageshwar16 hours agoउत्तराखंड में भारी बारिश के चलते आज इस जिलें में बंद रहेंगे स्कूल, जारी हुआ आदेश
Cricket16 hours agoBest WAS vs SUS Dream11 Team Today T20 Blast 2026: मैच 69 प्रेडिक्शन और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
Cricket15 hours agoLAS vs WAS Dream11 Prediction Match 16 MLC 2026:फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
Tehri Garhwal15 hours agoपैदल ही देवल गांव पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद, केतन लाल के परिजनों से की मुलाकात
Dehradun11 hours agoदेहरादून में अनिंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत, शराब के नशे के कारण हुआ हादसा
Dehradun11 hours agoमसूरी में डॉक्टर का इंतजार करता रहा परिवार, मासूम ने दम तोड़ा! जांच शुरू
Breakingnews13 hours agoयहां भ्रष्टाचार के आरोप में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड, पूरे मामले की जांच के आदेश जारी
Uttarakhand11 hours agoBest Places To Visit In Uttarakhand:उत्तराखंड के 10 सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल











































