Uttarakhand
उत्तरकाशी में अमृत सरोवरों को स्वरोजगार और पर्यटन से जोड़ने की पहल, नचिकेता ताल को मिलेगा नया आयाम !

उत्तरकाशी: जनपद उत्तरकाशी में अमृत सरोवरों को स्वरोजगार और पर्यटन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस दिशा में विशेष ध्यान दिया जा रहा है नचिकेता ताल पर, जो प्राकृतिक सौंदर्य और नैसर्गिक खूबसूरती से समृद्ध है। समुद्र तल से 2453 मीटर की ऊंचाई पर स्थित नचिकेता ताल तक 3 किलोमीटर पैदल ट्रेक रूट है, जो पर्यटकों को एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करता है।
मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल ने नचिकेता ताल को अमृत सरोवरों से जोड़ते हुए इसकी पर्यटन गतिविधियों को विस्तारित करने और ताल को आधुनिक दिशा में संरक्षित करने के लिए वन महकमे के अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य स्वरोजगार के असीमित अवसरों को सृजित करना है, जिससे स्थानीय समुदाय को लाभ हो सके।
भटवाड़ी विकास खंड में तालों के विकास पर काम जारी है। अमृत सरोवरों को स्वरोजगार से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भवन सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा, मत्स्य विभाग के सहयोग से अमृत सरोवरों में लगभग 2000 कार्प मत्स्य बीज डाले गए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल ने कहा कि नचिकेता ताल के ट्रेक मार्ग पर पर्यटक हिमालय की चोटियों के अद्भुत दृश्यों का आनंद लेते हुए हाइकिंग का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। यह स्थल पर्यटकों के लिए एक आकर्षक पर्यटन गंतव्य के रूप में उभर सकता है।
#AmritSarovars, #Selfemployment, #TourismDevelopment, #NachiketaLake, #HikingandTrekking
Dehradun
उत्तराखंड ने प्रदेश प्रवक्ता टोली का किया विस्तार, विश्वजीत नेगी समेत 8 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

Uttarakhand Politics : भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड ने प्रदेश प्रवक्ता टोली का विस्तार करते हुए 8 नेताओं को नई जिम्मेदारी दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद प्रदेश प्रवक्ता टोली में इन नामों की घोषणा की गई है।
Table of Contents
उत्तराखंड ने प्रदेश प्रवक्ता टोली का किया विस्तार
उत्तराखंड ने प्रदेश प्रवक्ता टोली का विस्तार किया है। जारी सूची के अनुसार रविंद्र जुगरान को देहरादून महानगर, राजेश चुफाल को ऊधमसिंह नगर, सुरेश तिवारी को नैनीताल और शादाब शम्स को देहरादून महानगर से प्रदेश प्रवक्ता टोली में शामिल किया गया है।

विश्वजीत नेगी समेत 8 नेताओं को मिली जिम्मेदारी
अनुकृति गुसाईं को कोटद्वार, विश्वजीत नेगी को कोटद्वार, सत्यवीर चौहान को देहरादून ग्रामीण और मनोज जखमोला को ऋषिकेश से जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री और कार्यालय प्रभारी कुंदन परिहार की ओर से 25 अगस्त 2026 को जारी पत्र में इन नियुक्तियों की घोषणा की गई। पार्टी की ओर से माना जा रहा है कि नए विस्तार से प्रदेश में पार्टी की मीडिया और जनसंपर्क गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी
Uttarakhand
किच्छा में नाबालिग छात्रा से रेप, वीडियो वायरल करने की दी धमकी, पुलिस जांच में जुटी

Kichha News : ऊधमसिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से कथित दुष्कर्म और उसकी आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। छात्रा की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
किच्छा में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म
ऊधमसिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक छात्रा की एक युवक से दोस्ती थी। आरोप है कि 31 मार्च 2026 को युवक ने उसे जन्मदिन समारोह के बहाने बुलाया। छात्रा की मां ने आरोप लगाया कि वहां युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर छात्रा को पिला दिया।
नशीला पदार्थ देने के बाद दुष्कर्म का आरोप
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि छात्रा के नशे की हालत में होने का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और कथित तौर पर वीडियो भी बना लिया। कुछ समय बाद छात्रा ने आरोपी से बातचीत बंद कर दी। इसके बाद आरोपी द्वारा कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
मामले की जानकारी मिलने के बाद छात्रा की मां ने कोतवाली किच्छा पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान पुलिस पीड़िता के बयान, डिजिटल साक्ष्यों और सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री की पड़ताल कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Uttarakhand
धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, सहकारिता नीति समेत 17 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Dhami Cabinet Decisions : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में कुल 17 प्रस्ताव रखे गए। जिनमें सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और शहरी विकास समेत कई विभागों से जुड़े फैसले शामिल रहे।
Table of Contents
धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त
आज हुई धामी कैबिनेट की बैठक में 17 प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक के बाद अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने उत्तराखंड राज्य सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी दी है। इस नीति के तहत सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने के लिए सात प्रमुख मिशन तय किए गए हैं।
सहकारिता नीति समेत 17 प्रस्तावों पर लगी मुहर
परिवहन क्षेत्र में उत्तराखंड मोटरयान कराधान सुधार अधिनियम को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के फैसले के अनुसार सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिलने वाली छूट आगे भी जारी रहेगी। वहीं, हाइब्रिड वाहनों को दी जा रही राहत को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।
मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए बड़े फैसले
कैबिनेट ने अलग-अलग राज्यों की इलेक्ट्रिक वाहन नीतियों का अध्ययन करने के बाद उत्तराखंड के लिए नई ईवी पॉलिसी तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं। इसका उद्देश्य राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर प्रभावी और व्यावहारिक नीति तैयार करना है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्तराखंड चिकित्सा एवं परिवार कल्याण सांख्यिक संवर्ग को मंजूरी दी गई। इसके अलावा ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने से जुड़े अंत्योदय फाउंडेशन के प्रस्ताव को भी कैबिनेट की मंजूरी मिली है।
कैबिनेट के अन्य अहम फैसले
- उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम-2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 को मंजूरी।
- उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को स्वीकृति।
- उत्तराखंड सीड्स एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित करने का निर्णय।
- इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जनपदों में भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
- रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में 116 आवासों से जुड़ी मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी।
- शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज से जुड़े कार्यों के लिए मंजूरी।
- ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट के प्रस्ताव को मंजूरी।
- उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत प्रस्ताव को स्वीकृति।
- उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को मंजूरी।
कैबिनेट के इन फैसलों से सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, शहरी विकास और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई क्षेत्रों में नीतिगत बदलाव का रास्ता साफ हुआ है।
big news12 hours agoसीएम धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
big news9 hours agoउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 22 दिनों में 31 संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
uttarakhand weather11 hours agoउत्तराखंड में मौसम का बड़ा अपडेट, आज 4 जिलों में अलर्ट, 30 अगस्त तक ऐसा रहेगा मौसम
Tehri Garhwal10 hours agoरक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास तैयारी, 26 अगस्त को भी खुले रहेंगे डाकघर
Uttarakhand6 hours agoधामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, सहकारिता नीति समेत 17 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Uttarakhand6 hours agoकिच्छा में नाबालिग छात्रा से रेप, वीडियो वायरल करने की दी धमकी, पुलिस जांच में जुटी
Pithoragarh8 hours agoधारचूला के ब्यालधार में भूस्खलन से आदि कैलाश मार्ग बंद, वाहनों की आवाजाही रोकने से टला हादसा
Dehradun3 hours agoउत्तराखंड ने प्रदेश प्रवक्ता टोली का किया विस्तार, विश्वजीत नेगी समेत 8 नेताओं को मिली जिम्मेदारी











































