Pauri
पौड़ी में गुलदार की दहशत : 12 स्कूलों में छुट्टी घोषित , डिएम ने दिए आदेश….

पौड़ी : पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में गुलदार के आतंक के कारण शिक्षा संस्थानों में अस्थाई रूप से छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। जिलाधिकारी ने क्षेत्र के 12 स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के निर्देश दिए हैं, जिनमें प्राइमरी स्कूलों से लेकर इंटर कॉलेज तक शामिल हैं।
पिछले कुछ दिनों से रिखणीखाल के करीब 6 गांवों में गुलदार के देखे जाने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त तेज कर दी है और गुलदार की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।
जिलाधिकारी ने क्षेत्रवासियों से भी सतर्क रहने की अपील की है और कहा कि किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत वन विभाग और प्रशासन को सूचित किया जाए। वहीं, अधिकारियों ने यह भी बताया कि गुलदार की तलाश के लिए वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में सक्रिय है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
Breakingnews
Breaking News : पौड़ी के सतपुली में कार के ऊपर गिरा बोल्डर, 1की मौत 2 घायल, देखें वीडियो

Pauri News : पौड़ी गढ़वाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के मल्ली सतपुली में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक वाहन पर बोल्डर गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
पौड़ी के सतपुली में कार के ऊपर गिरा बोल्डर
पौड़ी गढ़वाल के सतपुली मल्ली में एक कार के ऊपर बड़ा बोल्डर गिर गया। जिसमें बैठे 1 व्यक्ति की मौके में ही मौत हो गई। जबकि 2 व्यक्ति गंभीर घायल है। बताया जा रहा है कि वाहन रास्ते से गुजर रहा था इसी दौरान बोल्डर उस पर आ गिरा।
एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
मिली जानकारी के अनुसार up 16 eu7595 की एक प्राइवेट बोलेरा के ऊपर बोल्डर गिर गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 व्यक्तियों को उपचार के लिए हंस हॉस्पिटल सतपुली भेजा गया है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
big news
पौड़ी में गुलदार ने घास काटने गई महिला को बनाया निवाला, घसीटते हुए ले गया जंगल की ओर…

Pauri News : पौड़ी गढ़वाल जिले के लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के नैनीडांडा विकासखंड स्थित बणासी तल्ली गांव में शनिवार सुबह गुलदार के हमले में एक महिला की जान चली गई। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में भय और शोक का माहौल है।
Table of Contents
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला
पौड़ी गढ़वाल में एक बार फिर गुलदार का आतंक देखने को मिला है। अपने पालतू मवेशियों के लिए घास लेने गई महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह गांव की दो महिलाएं शांति देवी और सुशीला देवी रोजमर्रा की तरह जंगल में घास काटने गई थीं।
इसी दौरान झाड़ियों में छिपे गुलदार ने अचानक सुशीला देवी पर हमला कर दिया। हमला इतना अचानक और तेज था कि महिला को बचाव का मौका नहीं मिला। गुलदार उन्हें घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया।
गुलदार ने घास काटने के दौरान किया हमला
हमले के समय साथ मौजूद शांति देवी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जंगल में महिला की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद घटनास्थल से कुछ दूरी पर सुशीला देवी का शव बरामद हुआ। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया।

वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही गुलदार की तलाश के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है। घटना की सूचना क्षेत्रीय विधायक महंत दिलीप रावत को भी दे दी गई है।
हादसे के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश
घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार की गतिविधियां बढ़ रही हैं, लेकिन प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। इसके साथ ही लोगों ने गुलदार को आदमखोर घोषित करने और जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।
Pauri
दिल दहला देने वाली घटना, पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, बुरी तरह झुलसा…

Pauri News : पौड़ी गढ़वाल से हैरान कर देनवे वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई। इस दौरान वो गंभीर रूप से झुलस गया। जिसका इलाज चल रहा है।
Table of Contents
पौड़ी में पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाने की कोशिश
शनिवार शाम थाना क्षेत्र के रौली गांव में एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया। घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुरी तरह झुलसा युवक, हालत गंभीर
पुलिस के अनुसार घायल की पहचान रौली गांव निवासी वीरेंद्र सिंह (40) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि युवक करीब 45 प्रतिशत तक झुलसा है।

गांव के ही एक व्यक्ति पर लगे आरोप
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गांव के ही एक व्यक्ति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Cricket8 hours agoNOT vs LAN Dream11 Team Match 75 T20 Blast 2026: ड्रीम11 टीम, प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
Haldwani8 hours agoलालकुंआ में हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टक्कर के बाद आग का गोला बनी बाइक, युवक की मौत
big news6 hours agoBJP में बवाल ! प्रदेश अध्यक्ष के सामने लगे ‘मुर्दाबाद’ के नारे, टिहरी विधायक के खिलाफ बगावत !
big news3 hours agoसरकारी नौकरी तो मिली, लेकिन छूट रहा खेल !, दुविधा में ‘आउट ऑफ टर्न’ जॉब वाले खिलाड़ी…
Dehradun5 hours agoबड़ी खबर : देहरादून के नए जिला जज बने हरीश गोयल, अधिसूचना हुई जारी
Dehradun24 hours agoबैरागीवाला हत्याकांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार, हत्या के मुख्य आरोपी अमन को पुलिस ने पकड़ा
Cricket6 hours agoENG vs IND Dream11 Team 2nd T20i 2026: मैनचेस्टर में होगी रोमांचक भिड़ंत, जानें संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट, फैंटेसी टीम और मैच प्रेडिक्शन
Champawat7 hours agoचंपावत बना उत्तराखंड का पहला डिजिटल खाद मॉडल, अब QR कोड से मिलेगी खाद





































