Almora
गांजा तस्करी का पर्दाफाश, भतरौजखान पुलिस ने लग्जरी कार से 75 किलो गांजा किया जब्त !

अल्मोड़ा: भतरौजखान पुलिस और एसओजी टीम ने जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की। जैनल पुल के पास पुलिस ने दो कारों—होंडा सिटी और सैंट्रो को रोका, जिनकी तलाशी में 75 किलो 355 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके पर चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी कारों को सीज कर दिया। बरामद गांजे की कीमत लगभग साढ़े 18 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह अभियान मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाया जा रहा है।
#Bhatarojkhanpolice, #Drugtrafficking, #Ganjaseizure, #Luxurycar, #Narcoticsarrest
big news
अल्मोड़ा में बाघ ने ग्रामीण को बनाया शिकार, जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, पांव छोड़ पूरे शरीर को खाया

Almora News : सल्ट में बाघ का आतंक, जंगल लकड़ी लेने गए ग्रामीण को बाघ ने बनाया निवाला
Almora News : उत्तराखंड में वन्यजीवों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन बाघ और गुलदार के हमलों की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसी ही दुखद खबर अल्मोड़ा से सामने आ रही है। यहां लकड़ी लेने के लिए जंगल गए एक शख्स को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
अल्मोड़ा के सल्ट में बाघ ने ग्रामीण को बनाया शिकार
अल्मोड़ा के सल्ट के मोहान रेंज में बाघ ने एक ग्रामीण को निवाला बना लिया। बताया जा रहा है कि तड़म (बेलम) गांव के एक व्यक्ति लकड़ी लेने के लिए जंगल गए थे। इसी दौरान बाघ ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
लकड़ी लेने के लिए जंगल गए थे बुजुर्ग
मिली जानकारी के मुताबिक 60 वर्षीय खीम सिंह 31 मार्च की सुबह लकड़ी लेने के लिए जंगल गए थे। परिजनों का कहना है कि रोजाना वो लकड़ी इकट्ठा करने जंगल जाया करते थे और फिर लौट आते थे। लेकिन मंगलवार को वो काफी देर तक घर नहीं लौटे। जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोज शुरू की।

कहीं भी पता ना चलने पर गांव वालों ने भी खोज शुरू की। इस दौरान उन्हें रास्ते में खून के धब्बे पड़े दिखे। अनहोनी की आशंका में सभी ने तलाश तेज कर दी। काफी ढूंढने के बाद खीम सिंह का क्षत विक्षिप्त शव घने जंगल में मिला।
पांव छोड़ कर धड़ पूरा खाया मिला शव
बाघ ने पांव छोड़ कर धड़ पूरा खा लिया था। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। जानकारी पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को आगे की जांच के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
big news
बड़ी खबर : अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत, दो घायल

Almora Accident : अल्मोड़ा में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्यालदे के चिंतोली में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
अल्मोड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत
अल्मोड़ा जिले के स्यालदे चिंतोली में आज दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक चिंतोली में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
चिन्तोली गांव के ही रहने वाले हैं दोनों
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने पर चार लोग घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोग उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले गए। जहां दर्शन सिंह (24) पुत्र छोदाण सिंह और चन्दन सिंह (24) पुत्र प्रेम सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक चिन्तोली गांव के ही निवासी हैं। जबकि हादसे में घायल गोपाल सिंह (24) पुत्र गब्बर सिंह और नरेन्द्र सिंह (18) पुत्र दीवान सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
घटना के बाद से गांव में पसरा मातम
घटना के बाद पूरे गांव में गहरा शोक छा गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हादसे की निष्पक्ष जांच कराने और इलाके में सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई है। वहीं, देघाट थाना पुलिस ने मामले में जरूरी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच भी जारी है।
big news
मरचूला में बड़ा हादसा, चूने से भरा कैंटर 60 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक समेत दो घायल

Almora News : पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमाम प्रयासों के बावजूद आए दिन दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र के मरचूला से सामने आया है, जहां एक बड़ा सड़क हादसा हुआ।
Table of Contents
मरचूला में चूने से भरा कैंटर 60 फीट गहरी खाई में गिरा
गुरुवार सुबह मरचूला क्षेत्र में चूने से भरा एक कैंटर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 से 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में कैंटर चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
हादसे में चालक समेत दो घायल
हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को खाई से बाहर निकालकर तुरंत उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल भेजा गया। जहां दोनों का इलाज जारी है। हादसे में घायल दानिश उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नहटौर क्षेत्र के रहने वाला है। उसने बताया कि वे अपने साथी अकरम के साथ चांदपुर से कैंटर में चूना लेकर मरचूला की ओर जा रहे थे। वाहन को अकरम चला रहा था।

सामने से आ रही कार को बचाने के दौरान हुआ हादसा
दानिश के मुताबिक मरचूला से करीब एक किलोमीटर पहले एक मोड़ पर सामने से आ रही कार को बचाने के दौरान कैंटर अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद किसी तरह दोनों ने खुद को संभाला और खाई से बाहर निकलकर सड़क तक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी।
Dehradun15 hours agoमानसून अलर्ट ! देहरादून में नदी किनारे बसने वालों के लिए बड़ा खतरा , NDMA की बड़ी चेतावनी
big news16 hours agoनैनीताल में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कार्रवाई, 17 स्कूलों को नोटिस जारी, 15 दिन का अल्टीमेटम
uttarakhand weather18 hours agoसावधान, उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी, बारिश, ओलावृष्टि व तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Roorkee12 hours agoमहाराष्ट्र में तरबूज खाने से 4 की मौत, उत्तराखंड में एक्शन में खाद्य विभाग, यहां मंडी में ताबड़तोड़ छापेमारी
Uttarakhand14 hours agoयुवा कांग्रेस के 470 नए पदाधिकारियों ने ग्रहण किया पदभार, ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी
big news10 hours agoपुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी, कलेक्ट्रेट के गेट पर ताला जड़कर किया प्रदर्शन












































