Haldwani
हल्द्वानी: मेडिकल कॉलेज के मेस में छापा: MBBS छात्रों को परोसा जा रहा एक्सपायर्ड खाना !

हल्द्वानी: हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में छात्र-छात्राओं द्वारा बासी और एक्सपायरी खाने परोसे जाने की शिकायत के बाद बुधवार को प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बॉयज मेस का दौरा किया। इस दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जांच के दौरान टीम को गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल, साथ ही पीजी मेस में एक्सपायरी डेट वाले दूध, चावल और मसाले मिले। इसके अलावा, तेल और पनीर के सैंपल भी लिए गए। मेस को बगैर लाइसेंस के चलाए जाने के कारण फूड सेफ्टी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
छात्रों की शिकायत के अनुसार, उन्हें अक्सर गंदा और बासी खाना परोसा जाता है, जिससे उनकी सेहत पर असर पड़ रहा है। आरोप है कि मेस में न तो हाईजीन का ध्यान रखा जाता है और न ही ताजा खाना मिलता है। पहले भी ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाई जा चुकी थी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ था। इसके बाद बुधवार को प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने खुद मेस का निरीक्षण किया और ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई।
साथ ही, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि सैंपल रूद्रपुर स्थित लैब में भेजे जा रहे हैं और एक्सपायरी सामान मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बगैर लाइसेंस मेस चलाने पर केस दर्ज किया जाएगा।
मुख्य छात्रावास अधीक्षक डॉ. आरजी नौटियाल ने कहा कि शुरू से ही मेस सिस्टम में सुधार की आवश्यकता थी। उन्होंने ओपन कैफेटेरिया और टोकन सिस्टम की बात भी की।
प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने कहा कि छात्रों की सेहत से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। वे जल्द ही मेस के नए टेंडर भी जारी करेंगे और दोषी ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#HaldwaniMedicalCollege, #ExpiredFood, #MBBSStudents, #FoodSafetyInspection, #MessRaid
Haldwani
Rapido ऐप से सवारियां ढो रहीं 6 प्राइवेट बाइक सीज, सादी वर्दी में पहुंचे थे अधिकारी

Haldwani News : हल्द्वानी शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहीं रैपिडो बाइक के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। विभाग ने एक विशेष अभियान चलाकर सवारियां ढो रहीं 6 प्राइवेट मोटरसाइकिल और स्कूटी को सीज कर दिया है। ये कार्रवाई विभिन्न स्तरों से मिल रही शिकायतों के बाद की गई।
Table of Contents
Rapido ऐप से सवारियां ढो रहीं 6 प्राइवेट बाइक सीज
संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अरविंद पांडे ने बताया कि हल्द्वानी के अलग-अलग क्षेत्रों से रैपिडो ऐप के जरिए निजी वाहनों द्वारा कमर्शियल काम किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद परिवहन कर अधिकारी जगदीश चंद्र और उनकी टीम ने एक अनोखी रणनीति बनाई।
अभियान के दौरान परिवहन आरक्षियों को सादे कपड़ों में लगाया गया। इन आरक्षियों ने आम यात्री बनकर रैपिडो ऐप के जरिए बाइक बुक की। जैसे ही चालक उन्हें छोड़ने पहुंचे, टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया और वाहनों को सीज कर दिया।
सादी वर्दी में पहुंचकर अधिकारियों ने दबोचा
एआरटीओ प्रवर्तन ने स्पष्ट किया कि सफेद बैकग्राउंड और काले अक्षरों वाली नंबर प्लेट वाले वाहन पूरी तरह निजी (प्राइवेट) उपयोग के लिए होते हैं। इन्हें किसी भी स्थिति में किराए पर या कमर्शियल काम के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

व्यावसायिक उपयोग के लिए केवल पीले बैकग्राउंड पर काले अक्षरों वाली नंबर प्लेट (कमर्शियल प्लेट) वाले वाहनों को ही अनुमति है। प्राइवेट वाहनों से सवारी ढोना मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत पूरी तरह अवैध है और इसमें भारी जुर्माने का प्रावधान है।
रजिस्ट्रेशन हो सकता है कैंसिल, आरटीओ की अपील
अरविंद पांडे ने वाहन स्वामियों और चालकों से अपील करते हुए कहा,निजी वाहन सिर्फ आपके व्यक्तिगत उपयोग के लिए हैं, इसे इसी सीमा तक रखें। किसी भी ऐप के बहकावे में आकर इसका कमर्शियल इस्तेमाल न करें।
नियमों का उल्लंघन करने पर न सिर्फ भारी जुर्माना लगेगा, बल्कि वाहन का रजिस्ट्रेशन भी सस्पेंड या निरस्त (कैंसिल) किया जा सकता है।विभाग का ये चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Haldwani
नैनीताल में मानसून के चलते अलर्ट, गधेरों के किनारे रहने वालों को चेतावनी, प्रशासन ने दिए नोटिस

Haldwani News :नैनीताल जनपद में भारी बारिश की चेतावनी के बीच प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मौसम विभाग ने 9 और 10 जुलाई को जिले में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई थी। जिसके चलते स्कूलों में दो दिनों का अवकाश भी घोषित किया गया। वहीं संभावित आपदा को देखते हुए प्रशासन ने गधेरों और नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
Table of Contents
नैनीताल में गधेरों के किनारे रहने वालों को चेतावनी
नैनीताल जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रखा है। संभावित जलभराव, भूस्खलन और गधेरों के उफान पर आने की आशंका के मद्देनजर राहत और बचाव टीमों को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान गधेरे के किनारे रहने वालों को चेतावनी भी दी जा रही है।
गधेरों के किनारे रहने वालों प्रशासन ने दिए नोटिस
हल्द्वानी तहसीलदार ने बताया कि कलसिया गधेरे के किनारे रहने वाले लोगों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। साथ ही उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि भारी बारिश के दौरान गधेरों के समीप न रहें, क्योंकि अचानक जलस्तर बढ़ने से जान-माल का खतरा पैदा हो सकता है।

प्रशासन ने जनता से की सतर्क रहने की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, नालों और गधेरों को पार करने का प्रयास न करें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष को दें।
प्रशासन का कहना है कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऐसे में प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करना ही सुरक्षित रहने का सबसे बेहतर तरीका है।
Haldwani
हल्द्वानी में खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा भारी जुर्माना, नगर निगम का सख्त एक्शन

Haldwani News :हल्द्वानी में अब सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों की खैर नहीं नगर निगम ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने साफ कहा है कि जो लोग कूड़ा गाड़ी को कूड़ा देने के बजाय खुले में कूड़ा फेंकेंगे, उनके खिलाफ भारी जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
Table of Contents
हल्द्वानी में खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा भारी जुर्माना
हल्द्वानी नगर निगम ने शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि बेनी सी सहित अन्य क्षेत्रों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि कई लोग महज 60 रुपये मासिक शुल्क देने से बचने के लिए घर का कूड़ा खुले स्थानों पर फेंक रहे हैं।
नगर निगम खुले में कूड़ा फेंकने पर लेगा सख्त एक्शन
कुछ मकान मालिक अपने किरायेदारों का कूड़ा भी सार्वजनिक स्थानों पर डलवा रहे हैं नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम ऐसे मामलों की लगातार निगरानी कर रहा है और दोषियों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि शहर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम, 2016 लागू हैं, साथ ही माननीय न्यायालय के आदेशों के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकना प्रतिबंधित है।

लोगों से कूड़ा नगर निगम की गाड़ी को देने की अपील
नगर आयुक्त ने लोगों से अपील की कि वे घर का कूड़ा केवल नगर निगम की कूड़ा गाड़ी को ही दें। यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करते हुए खुले में कूड़ा फेंकता पाया गया तो उसके खिलाफ 5 हजार, 10 हजार और 20 हजार रुपये तक का चालान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर बनाने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग आवश्यक है नगर निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि अब लापरवाही करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा ऐसे में शहरवासियों से अपील है कि नियमों का पालन करें और कूड़ा केवल निर्धारित व्यवस्था के तहत ही निस्तारित करें।
Uttarkashi24 hours agoयमुनोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौके पर मौत
big news17 hours agoमेरठ से अग्निवीर भर्ती की तैयारी करने रानीखेत आए युवक की हत्या, इलाके में मची सनसनी
Pauri23 hours agoसतपुली में पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने से पिकअप वाहन आया चपेट में, चालक सुरक्षित
big news17 hours agoचमोली में भरभराकर गिरी सरकारी अस्पताल की दीवार, मलबे में दबने के कारण डॉक्टर की मौत
Uttarakhand19 hours ago17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, परेड ग्राउंड में छात्रों के साथ करेंगे संवाद
Cricket3 hours agoआयरलैंड महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला ड्रीम 11 टीम: मैच प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट, और फैंटेसी टिप्स
Dehradun1 hour agoदेहरादून में बारिश का कहर, खाला बस्ती में सुरक्षा दीवार ढही, 3 मकान क्षतिग्रस्त, 1 महिला घायल
Dehradun41 minutes agoबारिश के कारण देहरादून-मसूरी मार्ग पर हुआ भूस्खलन, दो घंटे बाद खुला हाईवे





































