Dehradun
मुख्यमंत्री धामी ने माणा हिमस्खलन पर देर रात पुनः स्थिति की समीक्षा, रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के दिए आदेश !

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के माणा गांव के पास हुए हिमस्खलन की घटना के बाद राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार देर रात राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (IT Park) पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की और रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जोशीमठ में आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाए और आईटीबीपी, एसडीआरएफ, और सेना को आपसी सहयोग से बर्फ हटाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने माणा हेलीपैड को प्राथमिकता से खोलने के आदेश भी दिए हैं ताकि राहत कार्यों को और गति दी जा सके।
32 लोग सुरक्षित निकाले गए
अब तक 32 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है और अन्य लोगों की खोजबीन जारी है। जिनमें से चार लोग आईटीबीपी अस्पताल में भर्ती हैं। बीआरओ स्नो कटर और अन्य उपकरणों से बर्फ हटाने का कार्य निरंतर चल रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी सुनिश्चित किया कि एमआई 17 हेलीकॉप्टर माणा क्षेत्र में भेजे जाएंगे ताकि घायलों को अस्पतालों तक पहुँचाया जा सके।
रेस्क्यू अभियान को तेजी से चलाने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घटनास्थल पर आवागमन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने हेलीपैड को शीघ्र सक्रिय करने, ड्रोन और हेलीकॉप्टर की मदद से निगरानी करने की बात की, ताकि रेस्क्यू अभियान को प्रभावी तरीके से चलाया जा सके।
हिमस्खलन प्रभावितों की सुरक्षा प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि राहत कार्यों में आईटीबीपी, सेना, जिला प्रशासन और वायुसेना सहित अन्य एजेंसियां जुटी हुई हैं। हालांकि खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण हेलीकॉप्टर सेवा फिलहाल स्थगित है, लेकिन स्नो एक्सपर्ट्स की टीम लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हिमस्खलन में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की है।
राज्य और केंद्र सरकार में समन्वय
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार से लगातार संपर्क में है और प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्री एवं रक्षा मंत्री से बातचीत हो रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि रेस्क्यू कार्य में यदि किसी अतिरिक्त एजेंसी की आवश्यकता पड़ी, तो उनकी मदद ली जाएगी।
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी से ली जानकारी
मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से चमोली के जिलाधिकारी श्री संदीप तिवारी से स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि हिमस्खलन बद्रीनाथ धाम से 6 किमी आगे हुआ और वहां मौजूद सीमा सड़क संगठन के मजदूरों की मदद से राहत कार्यों की शुरुआत की गई।
आपदा के दृष्टिगत रिस्पॉन्स टाईम को कम रखने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी जिलाधिकारियों को निरंतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह से प्रभावित लोगों की सुरक्षा और सहायता के लिए प्रतिबद्ध है, और सभी राहत दल युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं।
#ChiefMinister #Avalanche #Rescue #Operations #MANAVillage #Uttarakhan
Breakingnews
बैंक बंद होने से पहले मिलेगा पैसा, सरकार ने वेतन-पेंशन को लेकर जारी किए निर्देश

Uttarakhand News : देशभर में प्रस्तावित बैंक हड़ताल के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के सितंबर महीने के भुगतान को लेकर बड़ा फैसला लिया है।
Table of Contents
बैंक बंद होने से पहले मिलेगा पैसा
सरकार ने सितंबर 2026 का वेतन और पेंशन 26 सितंबर तक जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य बैंकिंग सेवाओं पर हड़ताल के संभावित असर के बीच कर्मचारियों और पेंशनरों को भुगतान से जुड़ी किसी परेशानी से बचाना है।
देशभर में 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल प्रस्तावित है। इस दौरान बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए राज्य सरकार ने सितंबर माह के वेतन और पेंशन का भुगतान निर्धारित समय से पहले करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जिलाधिकारियों और कोषागार अधिकारियों को निर्देश
प्रमुख सचिव वित्त रमेश कुमार सुधांशु ने 25 सितंबर को इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों और कोषागार, पेंशन एवं हकदारी निदेशक को निर्देश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों और पेंशनरों को सितंबर 2026 के वेतन एवं पेंशन का भुगतान 26 सितंबर, शनिवार तक सुनिश्चित किया जाए।
सरकार के इस कदम से बैंक हड़ताल के दौरान भुगतान संबंधी संभावित दिक्कतों से कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत मिलने की उम्मीद है।

अक्टूबर के भुगतान में होगा जरूरी समायोजन
सरकारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सितंबर महीने का वेतन या पेंशन जारी करते समय पूरे महीने की देय राशि का आकलन किया जाए। अगर भुगतान के बाद किसी राशि में समायोजन की आवश्यकता सामने आती है, तो उसका निपटारा अक्टूबर 2026 के वेतन या पेंशन में किया जाएगा।
इसके साथ ही संबंधित विभागों को भुगतान से जुड़ी आवश्यक लेखांकन प्रक्रिया भी नियमानुसार पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इस तरह बैंक हड़ताल शुरू होने से पहले ही उत्तराखंड सरकार सितंबर महीने के सरकारी वेतन और पेंशन का भुगतान पूरा कराने की तैयारी में जुट गई है।
Dehradun
देहरादून में SSP ने किए बंपर तबादले, 22 SI और ASI को किया इधर से उधर, देखें लिस्ट

Dehradun News : देहरादून पुलिस महकमे में फिर से ट्रांसफर हुए हैं। पुलिस व्यवस्था को और बेहतर करने के उद्देश्य से SSP ने 22 SI और ASI के तबादले किए हैं।
Table of Contents
देहरादून में SSP ने किए बंपर तबादले
देहरादून में पुलिस महकमे में बंपर तबादले देखने को मिल हैं। जारी आदेश के अनुसार कई पुलिस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अपनी नई तैनाती वाली जगह पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
22 SI और ASI को किया इधर से उधर
एसएसपी ने 22 उप निरीक्षकों और अपर उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए उनके तबादले किए हैं। इस सूची में दुर्गेश कोठियाल, ओमप्रकाश, मनोहर सिंह रावत सहित कुल 22 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

Dehradun
NEET UG फर्जी सर्टिफिकेट कांड में एक और गिरफ्तारी, SIT ने भोपाल से दबोचा आरोपी

Dehradun News : उत्तराखंड में NEET UG MBBS दाखिले से जुड़े फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र मामले की जांच में एसआईटी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
NEET UG फर्जी सर्टिफिकेट कांड में एक और गिरफ्तारी
एसआईटी ने भोपाल से धीरज श्रीवास्तव को पकड़ा है। आरोपी भोपाल में ‘एमबीबीएस वे’ नाम से अपना कार्यालय संचालित करता था। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से करीब 5 लाख रुपये की धनराशि भी बरामद की गई है। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
SIT ने भोपाल से दबोचा आरोपी
एसआईटी के अनुसार, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच तेज कर दी गई है। इसी क्रम में धीरज श्रीवास्तव को भोपाल से गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि धीरज अलग-अलग निजी विश्वविद्यालयों में MBBS के साथ-साथ BTech, BCA, BBA और BCom जैसे पाठ्यक्रमों में कमीशन के आधार पर दाखिला दिलाने का काम करता था।

कमीशन के रूप में मिलने का दावा
एसआईटी के मुताबिक पूछताछ में धीरज श्रीवास्तव ने बरामद रकम को लेकर जानकारी दी। उसके अनुसार, यह धनराशि उसे रूपेश पंडित ने कुछ छात्रों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे के तहत MBBS में दाखिला दिलाने के बदले कमीशन के तौर पर दी थी।
अब तक कुल तीन आरोपी किए गए गिरफ्तार
जांच एजेंसी के अनुसार, धीरज ने रूपेश पंडित और अन्य साथियों के साथ मिलकर तीन अभ्यर्थियों के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कराए। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप है। एसआईटी अब मामले में जुड़े अन्य लोगों और फर्जी दस्तावेज तैयार करने से लेकर दाखिला दिलाने तक की पूरी कड़ी की जांच कर रही है।
Breakingnews20 hours agoउत्तराखंड में आज 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Breakingnews13 hours agoबैंक बंद होने से पहले मिलेगा पैसा, सरकार ने वेतन-पेंशन को लेकर जारी किए निर्देश
Dehradun18 hours agoदेहरादून में SSP ने किए बंपर तबादले, 22 SI और ASI को किया इधर से उधर, देखें लिस्ट
Haridwar19 hours agoहरिद्वार में शादी के नाम पर ठगी का खुलासा, फर्जी दुल्हन समेत 5 गिरफ्तार
uttarakhand weather12 hours agoकल उत्तराखंड के 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दो जिलों में स्कूल रहेंगे बंद











































