Uttarakhand
उत्तरकाशी के बड़कोट में मूसलधार बारिश, खरादी में मलवा आने से सड़क बंद….

Bageshwar
बागेश्वर में बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूटपाट, नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर की मारपीट

Bageshwar News : बागेश्वर जिले के कांडा क्षेत्र के भेंटा गांव में बुजुर्ग महिला के साथ लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शनिवार शाम घर में अकेली रह रहीं 72 वर्षीय तारा देवी के घर में दो नकाबपोश बदमाश घुस आए। आरोप है कि बदमाशों ने महिला के हाथ-पैर और मुंह बांधकर उनके साथ मारपीट की और सोने के आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गए।
Table of Contents
बागेश्वर में बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूटपाट
जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब आठ बजे तारा देवी के घर से आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले पूरन राम, हरीश राम और सोहन राम मौके पर पहुंचे। घर के अंदर महिला बंधी हुई हालत में मिलीं। पड़ोसियों ने उन्हें बंधनमुक्त कराया और घटना की सूचना परिजनों, ग्राम प्रधान और ग्राम प्रहरी को दी।
नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर की मारपीट
ग्राम प्रहरी बसंत बल्लभ जोशी के अनुसार, शनिवार रात खातीगांव चौकी प्रभारी को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस रात करीब 12 बजे गांव पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। घटना की सूचना रुद्रपुर में नौकरी कर रहे तारा देवी के छोटे बेटे नीरज जोशी को भी दी गई, जो रविवार सुबह गांव पहुंचे और पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी। उनका बड़ा बेटा ललित मोहन जोशी गांव में ही रहता है।

सवा दो तोला सोने के आभूषण और नकदी हुई चोरी
तारा देवी के मुताबिक, बदमाश घर से करीब सवा दो तोला सोने के आभूषण और 25 से 30 हजार रुपये की नकदी ले गए। चोरी हुए आभूषणों में करीब डेढ़ तोले का मंगलसूत्र और 12 आने वजन के सोने के झुमके शामिल हैं।
पहाड़ी गांव में बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर हुई इस वारदात से ग्रामीणों में दहशत है। वहीं, पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
Uttarakhand
मसूरी में युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, दोस्त पर लगा हत्या का आरोप

Mussoorie News : मसूरी में नगर पालिका के सफाई कर्मचारी 28 वर्षीय सतीश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला उलझता जा रहा है। पुलिस को मिली शुरुआती सूचना में सतीश के दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया गया, जबकि प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के साथ मौजूद उसके दोस्त सरजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Table of Contents
मसूरी में युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप
मृतक की पहचान सतीश पुत्र जगदीश, निवासी पिक्चर पैलेस, मसूरी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सतीश अपने परिचित सरजीत निवासी आईटीएम लंढौर के साथ पिकअप वाहन में कहीं जा रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों शराब के नशे में थे। बीती शाम दोनों सिविल अस्पताल, सिपलिंग स्टेट के पास पहुंचे, जहां किसी तीसरे व्यक्ति के साथ उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों वाहन से उतरकर पैदल पिकअप के पीछे की तरफ चले गए।
दोस्त पर ही लगे हत्या के आरोप
बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद वापस लौटने पर सरजीत पिकअप लेकर आगे निकल गया। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, कुछ समय बाद जब वो वापस लौटा तो वाहन की रफ्तार तेज थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े सतीश को पिकअप का किनारा लगने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे लंढौर कम्युनिटी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना 112 के माध्यम से पुलिस को मिली थी। सूचना देने वाले ने आरोप लगाया था कि सतीश के दोस्त ने उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। इसके बाद वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह भाटी, उपनिरीक्षक रजनीश सैनी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
अब पुलिस के सामने कई अहम सवाल हैं। पहली सूचना में हत्या का आरोप क्यों लगाया गया? तीसरे व्यक्ति के साथ हुई कहासुनी का इस घटना से क्या संबंध है? क्या सतीश की मौत वाहन की टक्कर से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है? पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। दोस्त सरजीत से पूछताछ के साथ घटनास्थल की परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम ? जानें लेटेस्ट वेदर अपडेट

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में नवंबर के अंतिम सप्ताह में भी बारिश नहीं होने के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में दिन के समय चटक धूप खिलने से गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि सुबह और शाम के वक्त ही ठंड महसूस की जा रही है।
Table of Contents
उत्तराखंड में अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में 28 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। 23 नवंबर को पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा छाने का अनुमान है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा।
24 से 28 नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना
वहीं, 24 से 28 नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बारिश नहीं होने और धूप खिलने के चलते दिन के तापमान में फिलहाल बड़ी गिरावट के आसार नहीं हैं। ऐसे में नवंबर के आखिरी दिनों में भी लोगों को दिन के समय गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

सुबह और शाम के समय ठंड होगी महसूस
तापमान की बात करें तो रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, इस महीने बारिश सामान्य से 49 फीसदी कम दर्ज की गई है।
कुल मिलाकर अगले पांच दिनों तक प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। दिन में धूप और गर्मी का अहसास बना रह सकता है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंड महसूस होगी।
Uttarakhand3 hours agoमसूरी में युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, दोस्त पर लगा हत्या का आरोप
Champawat24 hours agoदूध का दाम बढ़ाओ, पशु आहार पर 75% सब्सिडी दो, 25 नवंबर को सड़कों पर उतरेंगे पशुपालक
Bageshwar1 hour agoबागेश्वर में बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूटपाट, नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर की मारपीट
uttarakhand weather4 hours agoउत्तराखंड में अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम ? जानें लेटेस्ट वेदर अपडेट
Rudraprayag22 hours agoरुद्रप्रयाग में बरातियों से भरा इको वाहन खाई में गिरा, चालक समेत दो की मौत, रेस्क्यू जारी














































