Udham Singh Nagar
सात वर्षीय महक का शव 60 घंटे बाद नाहल नदी में बांस की झाड़ियों से बरामद, क्षेत्र में पसरा मातम…

गदरपुर (उधम सिंह नगर): गदरपुर में सात वर्षीय महक का शव नाहल नदी में डूबने के 60 घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम ने बांस की झाड़ियों के नीचे से बरामद किया। शव के मिलने के बाद पुलिस ने पंचनामा पूरा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
घटना ने क्षेत्र में छाया मातम
महक की डूबने की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में गहरा शोक छा गया है। महक का परिवार और स्थानीय लोग इस दुखद घटना से सदमे में हैं। एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद 60 घंटे बाद शव को बरामद किया, जिससे लोगों में राहत की भावना जागी, लेकिन यह घटना क्षेत्रवासियों के लिए बेहद दुखद रही।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने शव को घटनास्थल से कब्जे में लेकर पंचनामा प्रक्रिया पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि यह घटना किसी दुर्घटना का परिणाम थी या फिर कोई अन्य कारण था।
Udham Singh Nagar
छुट्टी पर आए सेना के जवान की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Rudrapur News : रुद्रपुर के किरतपुर स्थित एकता विहार कॉलोनी में उस समय शोक का माहौल छा गया, जब भारतीय सेना के एक जवान की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।
Table of Contents
छुट्टी पर घर आए जवान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत
मिली जानकारी के मुताबिक देर रात उनकी तबीयत अचानक खराब हुई, जिसके बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मूल रूप से पिथौरागढ़ का रहने वाला है परिवार
मृतक की पहचान भवान सिंह भंडारी (43) के रूप में हुई है। वो मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र के रहने वाले थे। वर्तमान में रुद्रपुर की एकता विहार कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। जहां उनकी पत्नी और बच्चे रहते थे।
ये भी पढ़ें — पिथौरागढ़ में अनुशासनहीनता पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन, तीन नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित: छुट्टी पर आए सेना के जवान की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
सेना की 274 फील्ड रेजीमेंट में थे तैनात
भवान सिंह भंडारी भारतीय सेना की 274 फील्ड रेजीमेंट में तैनात थे। हाल ही में उन्होंने लेह-लद्दाख में अपनी ड्यूटी पूरी की थी और एक महीने की छुट्टी पर घर आए हुए थे। अवकाश समाप्त होने के बाद उनकी अगली तैनाती राजस्थान में होनी थी, लेकिन उससे पहले ही उनके आकस्मिक निधन से परिवार और परिचितों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
- दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री से सीएम धामी ने की मुलाकात, रेल कनेक्टिविटी पर हुई चर्चा
- बड़ी खबर : देहरादून में कल भी बंद रहेंगे स्कूल, भारी बारिश के चलते लिया गया फैसला
- पिरूमदारा में बड़ा हादसा टला, डंपर निकालने पहुंची हाइड्रा घर में घुसी, मौके पर मचा हड़कंप
- भारी बारिश से हरिद्वार में जलभराव, सड़कें बनी तालाब, DM मयूर दीक्षित ने किया स्थलीय निरीक्षण
- हवाला और संदिग्ध विदेशी मुद्रा लेनदेन पर देहरादून में ED का छापा, मौके पर मचा हड़ंकप
Udham Singh Nagar
उत्तराखंड में यहां स्कूल में पढ़ रहे थे बच्चे, अचानक सिर पर गिर गया पंखा, खून से लथपथ हुआ छात्र

Rudrapur News : उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। शनिवार को अटल उत्कृष्ट विद्यालय श्रेणी में शामिल एएनझा इंटर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान कक्षा की छत पर लगा पंखा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। इस हादसे में दो छात्र घायल हो गए, जिनमें से एक को सिर में गंभीर चोट आई।
Table of Contents
स्कूल में पढ़ रहे थे बच्चे, अचानक सिर पर गिर गया पंखा
रूद्रपुर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जिसने उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। प्रीत विहार कॉलोनी निवासी छात्र संगम रोज की तरह स्कूल पहुंचा था। पांचवें पीरियड के दौरान कक्षा 9-डी में पढ़ाई चल रही थी और शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ा रहे थे।
तभी अचानक छत पर लगा पंखा अपनी फिटिंग से निकलकर सीधे संगम के सिर पर आ गिरा। चोट इतनी गंभीर थी कि उसके सिर से खून बहने लगा। उसके पास बैठा छात्र वैष्णव भी पंखे की चपेट में आने से घायल हो गया।
सिर पर पंखा गिरने से घायल हुए छात्र
घटना के बाद कक्षा में मौजूद छात्र-छात्राओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर विद्यालय के शिक्षक तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल छात्रों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। शिक्षक एमएम जोशी गंभीर रूप से घायल संगम को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर टांके लगाए और आवश्यक उपचार किया।

विद्यालय प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश
डॉक्टरों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से संगम की हालत अब स्थिर है और वो खतरे से बाहर है। वहीं दूसरे घायल छात्र वैष्णव को भी प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पंखे को छत से पकड़ने वाली लोहे की रॉड या उसकी फिटिंग कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है। इसी वजह से पंखा अचानक नीचे गिर गया। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विद्यालय प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए हैं।
इस घटना के बाद स्कूलों में भवनों और कक्षाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। अभिभावकों का कहना है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों में नियमित रूप से पंखों, बिजली के उपकरणों और अन्य ढांचागत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
Udham Singh Nagar
रूद्रपुर में घर में घुसकर किशोरी से चाकू की नोक पर दुष्कर्म, पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Rudrapur News : रूद्रपुर में घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने आरोप पड़ोस में रहने वाले किशोर पर ही आरोप लगाए हैं।
Table of Contents
रूद्रपुर में घर में घुसकर किशोरी से चाकू की नोक पर दुष्कर्म
ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर से किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता के पड़ोस में ही रहने वाले किशोर पर आरोप लगे हैं। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पीड़ित की मां ने पुलिस को तहरीरदी है जिसमें कहा गया है कि वो रूद्रपुर में अपने पति और बच्चों के साथ रहती है। महिला का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक किशोर उसकी बेटी को अक्सर परेशान करता था। बीते दिन जब कोई घर में नहीं था तो किशोर मौका पाकर उनके घर में घुस गया। चाकू दिखाकर किशोर ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।
किसी को बताने पर पर दी जान से मारने की धमकी
आरोपी किशोर ने नाबालिग को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जब पीड़िता की मां घर पहुंची तो उसने सारी बात अपनी मां को बताई। जिसके बाद महिला पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Cricket19 hours agoENG vs IND Dream11 Team Today 4th T20i: Bristol में होने वाले महामुकाबले की Perfect Fantasy Team
Haridwar16 hours agoभारी बारिश से हरिद्वार में जलभराव, सड़कें बनी तालाब, DM मयूर दीक्षित ने किया स्थलीय निरीक्षण
Cricket22 hours agoZIM vs BAN 2nd ODI Dream11 Team Today: आज के मैच की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और कप्तान विकल्प
Dehradun16 hours agoहवाला और संदिग्ध विदेशी मुद्रा लेनदेन पर देहरादून में ED का छापा, मौके पर मचा हड़ंकप
uttarakhand weather19 hours agoWeather Alert : उत्तराखंड पर अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने आज और कल के लिए किया अलर्ट जारी
big news18 hours agoदेहरादून पुलिस में बड़ा उलटफेर! 33 इंस्पेक्टर और SI के तबादले, कई थानों के प्रभारी बदले
Delhi11 hours agoदिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री से सीएम धामी ने की मुलाकात, रेल कनेक्टिविटी पर हुई चर्चा
Ramnagar13 hours agoपिरूमदारा में बड़ा हादसा टला, डंपर निकालने पहुंची हाइड्रा घर में घुसी, मौके पर मचा हड़कंप










































