Breakingnews
पहलगाम आतंकी हमला: 26 पर्यटकों की मौत, लश्कर-ए-तैयबा के संगठन TRF ने ली जिम्मेदारी….

श्रीनगर – जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई है। यह हमला घाटी में वर्ष 2019 के पुलवामा हमले के बाद सबसे घातक माना जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, एक से सात अप्रैल के बीच आतंकियों ने प्रमुख पर्यटक स्थलों और होटलों की रेकी की थी, जिसमें पहलगाम के होटल भी शामिल थे।

सूत्रों के मुताबिक, यह हमला पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के छद्म संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) द्वारा अंजाम दिया गया है। आतंकियों ने पहलगाम से छह किलोमीटर दूर बैसरन नामक क्षेत्र में दोपहर करीब 2:30 बजे पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग की। बैसरन एक घास वाला मैदान है जो जंगलों और पहाड़ों से घिरा हुआ है और पर्यटकों में काफी लोकप्रिय है।

सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि आतंकवादी दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग क्षेत्र के रास्ते बैसरन तक पहुंचे। इस हमले को तीन या उससे अधिक आतंकियों ने अंजाम दिया।
घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंचे और उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। शाह बुधवार को पहलगाम का दौरा कर सकते हैं।
सरकार ने हमले की जांच तेज कर दी है और घाटी में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया जा रहा है।
Breakingnews
टिहरी में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, अंतिम संस्कार से लौट रहे 8 लोगों की मौत

Chamba-Koti Accident Today : टिहरी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा वाहन, 8 लोगों की मौके पर ही मौत
Chamba-Koti Accident Today : टिहरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। अंतिम संस्कार से वापस जा रहे लोगों का वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
टिहरी सड़क हादसा (Chamba-Koti Accident Today)
- मुख्य घटना: उत्तराखंड के टिहरी में चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर नैल के पास एक यूटिलिटी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा।
- हताहत: हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
- पीड़ितों का विवरण: सभी मृतक घनसाली क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जो ऋषिकेश में एक अंतिम संस्कार (क्रियाकर्म) से लौट रहे थे।
- वर्तमान स्थिति: SDRF, स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है। घायलों का जिला अस्पताल (DH) बौराड़ी में इलाज चल रहा है।
टिहरी में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन
टिहरी में बड़ा सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर नैल के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत
मौके पर पहुंची टीम द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार एक यूटिलिटी पिकअप वाहन खाई में गिरा है, जिसमें लगभग 9–10 लोग सवार बताए जा रहे हैं। दो व्यक्तियों को रेस्क्यू किया जा चुका है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। जबकि दो लोग घायल हैं जिन्हें DH बौराड़ी ले जाया गया है।
मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी
वर्तमान में SDRF टीम, स्थानीय पुलिस व फायर सर्विस द्वारा द्वारा मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल भी मौके पर उपस्थित हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

घनसाली के बताए जा रहे हैं सभी लोग
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक वाहन में सभी लोग घनसाली के बताए जा रहे हैं। सभी लोग ऋषिकेश से क्रियाकर्म कर के घनसाली वापस जा रहे थे।
Breakingnews
रूद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर ही मौत

Rudraprayag Accident : रूद्रप्रयाग में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
रूद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार
रुद्रप्रयाग जिले में भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बुधवार देर रात करीब 11:54 बजे एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन भीरी से औरिंग की ओर जा रहा था, इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गया।
हादसे में कर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत
हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम अगस्तमुनि से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पवार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि वाहन करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। कार में तीन लोग सवार थे और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ककड़ी मशक्कत के बाद शवों को निकाला जा सका बाहर
SDRF टीम ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद अब तक एक शव को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचा दिया गया है, जबकि बाकी शवों को निकालने का काम जारी है। प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
रुद्रप्रयाग के ही रहने वाले थी तीनों मृतक
- 1. नवीन सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी औरिंग, रुद्रप्रयाग।
- 2. अमित सिंह पुत्र आनंद सिंह, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी सुरसाल, रुद्रप्रयाग।
- 3. अंशुल पुत्र धनपाल, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी सुरसाल, रुद्रप्रयाग।
Breakingnews
Haldwani में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस ने 5 साल की मासूम को रौंदा, 20 मीटर तक घसीटा…

Haldwani Accident : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से 5 साल की मासूम की मौत हो गई।
Table of Contents
रोडवेज बस की चपेट में आने से 5 साल की मासूम की मौत
हल्द्वानी से झकझेर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रानीबाग के पास रोडवेज की बस की टक्कर से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर डिपो की बस (यूके 06 पी ए 1726) ने बच्ची को टक्कर मार दी जिसके बाद वो मासूम को अपने साथ घसीटती चली गई।
रोडवेज बस ने बच्ची को 20 मीटर तक घसीटा
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। बस के बच्ची को टक्कर मारने के बाद भी वो रूकी नहीं बल्कि बच्ची को 20 मीटर तक घसीटती चली गई। जिस से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है।

स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही थी बच्ची
मिली जानकारी के मुताबिक कनक स्कूल की छुट्टी के बाद घर वापस लौट रही थी। उसके साथ दो बच्चे और थे। हादसे के वक्त किसी तरह दो बच्चे बच गए लेकिन कनक बस की चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना के बाद ने रोडवेज बस पर पथराव कर दिया।
गुस्साए लोगों के पत्थर मारने के कारण सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। तिकोनिया से लेकर भीमताल तिराहा, ज्योलीकोट और सलड़ी भारी जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस हालात संभालने में जुटी रही। काफी देर बाद जाम को खुलवाया जा सका।
Cricket16 hours agoRCB vs GT Dream11 Team Match 34 IPL 2026 के लिए पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी टिप्स
Cricket13 hours agoNP vs VAN Dream11 Team Today: Best Fantasy Tips & Winner Prediction (2026)
big news11 hours agoदेहरादून में मोहिनी रोड स्थित एक मकान पर ईडी का छापा, सुबह से जांच-पड़ताल कर रही टीम
big news13 hours agoभीमताल में घास लेने जंगल गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, गुस्साए लोगों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
big news13 hours agoयूनिवर्सिटी के कैंपस में घुस दंबंगों ने छात्र को पीटा, मूकदर्शक बने रहे सुरक्षा गार्ड, वीडियो वायरल
Breakingnews15 hours agoरूद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर ही मौत
big news10 hours agoकेदारनाथ दर्शन के लिए आए यात्री की मौत, समय पर नहीं पहुंची मेडिकल टीम, परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की खोली पोल
big news17 hours agoभू-बैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट विधि-विधानपूर्वक खुले, हजारों श्रद्धालु बने ऐतिहासिक पल के साक्षी










































