Breakingnews
चारधाम यात्रा 2025: केदारनाथ और बदरीनाथ के लिए भारी उत्साह, मई के सभी स्लॉट फुल…
देहरादून – उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा को लेकर इस वर्ष भी श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। विशेषकर केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए मई महीने के सभी ऑनलाइन पंजीकरण स्लॉट पहले ही फुल हो चुके हैं। वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए अभी भी ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है।
📈 ऑनलाइन पंजीकरण में रिकॉर्ड वृद्धि
सरकार ने इस बार तीर्थयात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए कुल पंजीकरण का 60% हिस्सा आधार कार्ड आधारित ऑनलाइन सिस्टम से सुनिश्चित किया है। साथ ही 10% अतिरिक्त स्लॉट जोड़कर अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को डिजिटल माध्यम से यात्रा की सुविधा दी जा रही है।
📝 ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा
जिन श्रद्धालुओं को मई के लिए ऑनलाइन स्लॉट नहीं मिल पाए हैं, उनके लिए एक राहत की खबर है।
➡️ 28 अप्रैल सुबह 7 बजे से ऑफलाइन पंजीकरण काउंटर खोले जाएंगे, जिससे वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत यात्रा की अनुमति प्राप्त कर सकेंगे।
🔢 अब तक के पंजीकरण आंकड़े (अप्रैल 2025 तक):
| धाम | पंजीकरण संख्या |
|---|---|
| केदारनाथ | 6.82 लाख |
| बदरीनाथ | 6.01 लाख |
| गंगोत्री | 3.55 लाख |
| यमुनोत्री | 3.24 लाख |
| हेमकुंड साहिब | 34,633 |
| कुल योग | 20 लाख+ |
Breakingnews
सिडकुल में मेडिकल स्टोर पर छापा, 101 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, मेडिकल संचालक फरार, एक गिरफ्तार

Haridwar News : हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में ड्रग्स विभाग और सिडकुल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 101 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मेडिकल स्टोर संचालक मौके से फरार हो गया।
Table of Contents
सिडकुल में मेडिकल स्टोर पर छापा, 101 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान प्रदेशभर में चर्चा में है। हरिद्वार में भी पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, लेकिन औषधि विभाग की सक्रियता को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में लंबे समय बाद ड्रग विभाग की एक कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई है।

मेडिकल संचालक फरार, एक गिरफ्तार
सिडकुल क्षेत्र के रावली महदूद स्थित एक मेडिकल स्टोर पर हुई कार्रवाई में 101 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए हैं। मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मेडिकल स्टोर संचालक की तलाश में छापेमारी जारी है।
सैकड़ों मेडिकल स्टोरों पर नियमों की अनदेखी
जानकारों का कहना है कि जिले में कई मेडिकल स्टोर ऐसे हैं जहां दवा बिक्री के निर्धारित नियमों का पूरी तरह पालन नहीं हो रहा। कई स्थानों पर फार्मासिस्ट की उपलब्धता को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं। इसके बावजूद कार्रवाई की रफ्तार अक्सर अपेक्षा से कम दिखाई देती है।
Breakingnews
चंपावत में घर लौटते वक्त पांव फिलसकर गिरने से दंत चिकित्सक की मौत, घटना से पूरे इलाके में पसरा मातम

Champawat News : चम्पावत जिले के बाड़ीगाड़ क्षेत्र से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां घर लौटते वक्त पांव फिलसकर गिरने से दंत चिकित्सक की मौत हो गई। खबर से इलाके में मातम पसर गया है।
Table of Contents
चंपावत में घर लौटते वक्त पांव फिलसकर गिरने से दंत चिकित्सक की मौत
चम्पावत जिले के बाड़ीगाड़ क्षेत्र में मायावती अस्पताल में कार्यरत युवा दंत चिकित्सक डॉ. लोकेश जोशी (40) की बाड़ीगाड़ में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद जहां परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं 108 एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
अंधेरा होने और सुरक्षा रेलिंग नहीं होने के कारण हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी डॉ. लोकेश जोशी अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाड़ीगाड़ क्षेत्र में किराये के मकान में रहते थे। सोमवार रात करीब नौ बजे के आस पास वो स्कूटी से घर पहुंचे। स्कूटी खड़ी करने के बाद जब वो कमरे की ओर जा रहे थे, तभी अंधेरा होने और सुरक्षा रेलिंग नहीं होने के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वे लगभग 14 फीट गहरी बाड़ीगाड़ में जा गिरे।

जिस एंबुलेंस से ले गए अस्पताल वो रास्ते में हो गई खराब
कुछ देर तक जब वो कमरे तक नहीं पहुंचे तो उनकी पत्नी डॉली जोशी उन्हें देखने बाहर निकलीं। तलाश करने पर डॉ. लोकेश बाड़ीगाड़ की नदी में गिरे हुए दिखाई दिए। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया।
घटना की सूचना तुरंत 108 और 112 सेवा को दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार 112 की टीम शीघ्र मौके पर पहुंच गई, जबकि गंभीर रूप से घायल डॉ. जोशी को 108 एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में कुछ ही दूरी पर एंबुलेंस खराब हो गई। इसके बाद लोगों को मजबूरी में उन्हें चादर में लपेटकर दूसरे साधनों से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाना पड़ा। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने डॉ. लोकेश जोशी को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि एंबुलेंस में न तो पर्याप्त सुविधाएं थीं और न ही आवश्यक उपकरण। उन्होंने 108 सेवा की व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय पर बेहतर चिकित्सा सहायता और सुचारु एंबुलेंस सुविधा मिलती तो शायद एक जान बचाई जा सकती थी।
Breakingnews
चंपावत में ब्रेक फेल होने से रोडवेज बस हुई हादसे का शिकार, चालक की मौके पर ही मौत, कई घायल

Champawat Accident : चंपावत में बुधवार सुबह-सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां रोडवेज बस के ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
चंपावत में ब्रेक फेल होने से रोडवेज बस हुई हादसे का शिकार
चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धारचूला से टनकपुर की ओर जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरोड़ाखान और रायकोट के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस चालक बेनीराम भट्ट की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में चालक की मौके पर ही मौत
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में तकनीकी खराबी आने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के मुताबिक, मोड़ के पास चालक ने बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान वो वाहन से नीचे गिर गए। दुर्भाग्यवश बस का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी जान चली गई।

बस में सवार 34 यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी की सहायता से बस को हटाकर चालक के शव को बाहर निकाला गया। बस में सवार 34 यात्री इस हादसे में सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
big news8 hours agoTransfers : उत्तराखंड में आईएएस और पीसीएस अफसरों के फिर हुए बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
Breakingnews4 hours agoचंपावत में घर लौटते वक्त पांव फिलसकर गिरने से दंत चिकित्सक की मौत, घटना से पूरे इलाके में पसरा मातम
Cricket4 hours agoPAK vs AUS Dream11 Team 3rd ODI 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और टॉप पिक्स
Dehradun3 hours agoदेहरादून में हेडफोन लगाकर ट्रैक पर चल रहा था छात्र, हॉर्न की नहीं सुनी आवाज, ट्रेन की चपेट में आने से मौत
Breakingnews5 hours agoचंपावत में ब्रेक फेल होने से रोडवेज बस हुई हादसे का शिकार, चालक की मौके पर ही मौत, कई घायल
Rudraprayag24 hours agoदेवप्रयाग में नदी में गिरी इनोवा कार, 3 शव बरामद, 4 लोग लापता, SDRF का रेस्क्यू अभियान अब भी जारी
Business3 hours agoHexagon Nutrition IPO: निवेश का नया मौका? जानें बिजनेस, फाइनेंशियल्स, जीएमपी और सभी जरूरी डिटेल्स..
Haridwar7 hours agoहरिद्वार में 32 यात्रियों को लेकर जा रही बस में अचानक लगी आग, बस में सवार यात्रियों में मची चीख-पुकार…






































