Bageshwar
जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने हाईस्कूल व इंटर के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित…

बागेश्वर: उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 की राज्य स्तरीय श्रेष्ठता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में शनिवार को जिला कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में हाईस्कूल के 27 और इंटरमीडिएट के 6 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने सभी सम्मानित बच्चों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन बच्चों की उत्कृष्ट उपलब्धि से पूरे जनपद का नाम रोशन हुआ है। जिलाधिकारी ने मेधावी विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया, उनकी जिज्ञासाओं भरे प्रश्नों के धैर्यपूर्वक उत्तर दिए और उन्हें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में बहुमूल्य जानकारी साझा की।

बच्चों को प्रेरित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जीवन में कई चुनौतियां आएंगी, जिनसे पार पाने के लिए एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने जीवन में तटस्थ भाव, स्ट्रांग विल पावर और दृढ़ता के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सकारात्मक सोच रखते हुए अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर कार्य करने की सलाह दी और जीवन में आने वाले परिवर्तनों से न घबराने, बल्कि उन्हें सहर्ष स्वीकार करने की बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी विषयवस्तु को केवल रटने के बजाय उसकी गहराई को समझने पर बल देने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने भी सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह समय प्रतिस्पर्धा का है और हमें इस प्रतिस्पर्धा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हम जिस भी क्षेत्र में आगे बढ़ें, उस क्षेत्र की आधारभूत जानकारी और समझ होना अत्यंत आवश्यक है।

सम्मान समारोह में मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी शीमा भेतवाल सहित सम्मानित छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक और शिक्षकगण मौजूद रहे।
#UttarakhandBoardExams #TopperFelicitation #HighSchoolandIntermediate #DistrictAdministration #DehradunCeremony
Bageshwar
बागेश्वर में 1.472 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

Bageshwar News : जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कपकोट थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 1.472 किलोग्राम चरस बरामद की है।
Table of Contents
बागेश्वर में 1.472 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बागेश्वर में पुलिस वे 1.472 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी सीज कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर लगाया गया बैरियर
पुलिस टीम को चरस तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कपकोट थाना पुलिस और एसओजी ने पालीडुंगरा पुल से आगे भराड़ी मार्ग पर स्थित ऑर्गेनिक जैविक उत्पाद भवन के पास निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान एक संदिग्ध अपाची बाइक वहां पहुंची।
पुलिस ने बाइक को रुकने का इशारा किया। पुलिस के अनुसार, चालक ने घबराकर बाइक अचानक रोक दी। इसके बाद पुलिस टीम ने बाइक पर सवार दोनों युवकों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में चालक ने अपना नाम गोविंद सिंह (32), निवासी सुमगढ़ बताया, जबकि पीछे बैठे युवक की पहचान राजा रावत उर्फ राज रावत (26), निवासी शामा मेन बाजार के रूप में हुई।
बैग में छिपाकर ले जा रहे थे चरस
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों युवक घबरा गए और उन्होंने बैग में चरस होने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह चरस को द्वाराहाट में बेचने के लिए ले जा रहे थे। उनके अनुसार, चरस उन्हें शामा क्षेत्र में एक अज्ञात चाय विक्रेता से मिली थी।
इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार दोनों आरोपियों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी और निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनकी तलाशी ली।
Bageshwar
भारी बारिश के अलर्ट के कारण आज इस जिले में सभी स्कूल बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

Bageshwar News : देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जिले में भारी वर्षा की संभावना जताए जाने के बाद बागेश्वर प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। संभावित खराब मौसम और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोमवार, 27 जुलाई को जिले के सभी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
Table of Contents
भारी बारिश के अलर्ट के कारण आज बागेश्वर में सभी स्कूल बंद
बागेश्वर में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनवाड़ी केंद्र सोमवार को बंद रहेंगे। ये फैसला मौसम विभाग की चेतावनी और किसी भी संभावित आपदा की स्थिति से बचाव के उद्देश्य से लिया गया है।

आम नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
प्रशासन ने अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को भी सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Bageshwar
बागेश्वर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते उरेडा अधिकारी गिरफ्तार

Bageshwar News : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उरेडा (UREDA) के परियोजना अधिकारी को कथित तौर पर 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है।
Table of Contents
बागेश्वर में रिश्वत लेते उरेडा अधिकारी गिरफ्तार
बागेश्वर में एक शिकायतकर्ता ने विजिलेंस सेक्टर हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उरेडा कार्यालय में उनके सोलर प्लांट से संबंधित संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट लंबे समय से लंबित थी। आरोप था कि परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल फाइलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रत्येक फाइल पर 10 से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे।
40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
शिकायतकर्ता की कुल चार फाइलें विभाग में लंबित थीं। आरोप है कि इन फाइलों के निस्तारण के बदले अधिकारी ने कुल 40 हजार रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता रिश्वत देने के बजाय मामले की शिकायत विजिलेंस से कर भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करना चाहता था।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने मामले का गोपनीय सत्यापन कराया। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी के निर्देशन में निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया।
शिकायत के बाद विजिलेंस ने की ये कार्रवाई
पूर्व निर्धारित योजना के तहत शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने उरेडा कार्यालय में कार्रवाई की। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल, निवासी राजनगर, पीरुमदारा, रामनगर (जनपद नैनीताल) को 40 हजार रुपये दिए, टीम ने तत्काल छापा मारकर उन्हें रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल विजिलेंस आरोपी अधिकारी से पूछताछ कर रही है और मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Breakingnews14 hours agoउत्तराखंड में बारिश का दौर धीमा, पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, 14 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम
Breakingnews13 hours agoअच्छी खबर : अब कोटद्वार से देहरादून तक चलेगी GMOU की बस, जानें क्या रहेगा टाइम ?
Breakingnews13 hours agoPCS परीक्षा-2026 का ऐलान! डिप्टी कलेक्टर-पुलिस उपाधीक्षक समेत 67 पदों पर निकली भर्ती
big news8 hours agoबड़ी खबर : कल से तीन दिन देश में बंद रहेंगे बैंक, जानें क्यों और कहां रहेगी बैंकों की छुट्टी ?
Dehradun6 hours agoखेल विभाग के पोर्टल में बड़ा खेल !, 3.50 लाख खिलाड़ियों के डाटा चोरी होने का डर











































