Uttarakhand
उत्तरकाशी: बारिश और ओलों से गंगा-यमुना घाटी में फसलें बर्बाद, किसानों ने सरकार से मांगा मुआवजा…

उत्तरकाशी : जनपद उत्तरकाशी में मंगलवार को हुई तेज बारिश और भीषण ओलावृष्टि ने गंगा और यमुना घाटी के किसानों की नकदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। यमुना और वरुणा घाटियों के कई गांवों में आलू, टमाटर, मटर सहित कई फसलें पूरी तरह तबाह हो गई हैं…जिससे अब किसानों की आजीविका पर बड़ा संकट मंडराने लगा है।

यमुना घाटी के बड़कोट, पाली, बढ़ाता, पुजार गांव, कुथनौर, हलना, नकोड़ा, कपोला, खनेड़ा, स्यालना, भनसाड़ी, नंदगांव, गीठ पट्टी और धारामंडल क्षेत्र (कुर्सिल, स्यालव, सुकन गोल आदि) में हुई भीषण ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद कर दीं। इन इलाकों में गेंहू, मटर, टमाटर, आलू जैसी नकदी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं हैं।

गंगा घाटी के गुंडा, गाजणा और वरुणा घाटी में भी तेज बारिश और ओले गिरने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। खेतों में लगे आलू, मटर और टमाटर की फसलें भारी बारिश और ओलावृष्टि के चलते चौपट हो गईं। किसान अब भारी आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहे हैं।
प्रभावित ग्रामीणों और किसानों ने सरकार से त्वरित सर्वेक्षण और उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द मुआवजा नहीं मिला तो आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से उबरना मुश्किल हो जाएगा।

ग्रामीणों ने कहा है कि हमारे खेतों की सारी मेहनत मिट्टी में मिल गई है। सरकार से निवेदन है कि तुरंत नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि हम फिर से खेती कर सकें।
#UttarkashiRain #CropLoss #HailstormDamage #FarmerCrisis #ReliefDemand
Pithoragarh
धारचूला के ब्यालधार में भूस्खलन से आदि कैलाश मार्ग बंद, वाहनों की आवाजाही रोकने से टला हादसा

Pithoragarh News : पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में मंगलवार सुबह आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर अचानक भारी भूस्खलन होने से यातायात ठप हो गया। बीआरओ के पहले ही वाहनों को रोक देने के कारण बड़ी घटना होने से टल गई।
Table of Contents
धारचूला के ब्यालधार में भूस्खलन से आदि कैलाश मार्ग बंद
धारचूला के ब्यालधार में भूस्खलन होने से आदि कैलाश मार्ग बंद हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक ब्यालधार के पास पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा और भारी बोल्डर सड़क पर आ गिरे, जिससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। भूस्खलन की ये घटना पांगला से करीब दो किलोमीटर आगे हुई।
वाहनों की आवाजाही रोकने से टला हादसा
बताया जा रहा है कि मलबा गिरने के बाद सड़क के दोनों ओर कई वाहन फंस गए। हालांकि, राहत की बात ये रही कि बीआरओ की 65 आरसीसी ग्रेफ टीम ने खतरे का अंदेशा पहले ही भांप लिया था और एहतियातन वाहनों की आवाजाही रोक दी थी। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया और किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।

बीआरओ ने मलबा हटाने का काम किया शुरू
सड़क बंद होने के बाद बीआरओ की टीम ने तत्काल मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, मौके पर दो जेसीबी मशीनों की मदद से बोल्डर और मलबा हटाया जा रहा है। यदि मौसम ने साथ दिया तो शाम तक मार्ग को यातायात के लिए खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
यात्रिययों से सुरक्षित स्थानों पर रूकने की अपील
पांगला थाने के हेड कांस्टेबल सोबन बनग्याल ने वाहन चालकों और यात्रियों से अपील की है कि वे भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में आगे बढ़ने के बजाय सुरक्षित स्थानों पर रुकें। प्रशासन और बीआरओ की ओर से सड़क पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही आवाजाही शुरू करने की सलाह दी गई है।
big news
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 22 दिनों में 31 संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Swine Flu Alert : उत्तराखंड में मौसम बदलते ही एक ऐसे वायरस ने दस्तक दे दी है, जो शुरुआत में आम वायरल जैसा लगता है। लेकिन लापरवाही पर ये गंभीर रूप से सकती है। स्वाइन फ्लू यानी H1N1 की दस्तक से प्रदेश में अलर्ट है।
Table of Contents
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 22 दिनों में 31 लोग मिले संक्रमित
स्वाइन फ्लू यानी H1N1 के कई मामले प्रदेश में सामने आ चुके हैं। उत्तराखंड में अगस्त महीने में अब तक 31 मरीजों में इसकी पुष्टि हो चुकी है और ज्यादातर मामले देहरादून से सामने आए हैं। मामले बढ़ते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है और एडवाइजरी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही अस्पतालों में निगरानी और स्क्रीनिंग बढ़ा दी गई है।
स्वाइन फ्लू होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण
स्वाइन फ्लू की शुरुआत कई बार सामान्य वायरल जैसी ही होती है। अचानक बुखार, ठंड लगना, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और तेज थकान इसके आम लक्षण हो सकते हैं। कुछ लोगों में उल्टी या दस्त जैसी समस्या भी देखने को मिल सकती है।

लक्षण दिखने पर डॉक्टर से करें संपर्क
सबसे जरूरी बात ये है कि अगर सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, लगातार चक्कर या अत्यधिक कमजोरी जैसी गंभीर परेशानी हो रही है, तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। इसके साथ ही स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए कुछ छोटी-छोटी सावधानियां बेहद जरूरी हैं।
स्वाइन फ्लू से बचाव के उपाय
- खांसते या छींकते समय मुंह और नाक ढकें।
- हाथों को बार-बार साबुन से धोएं या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
- बीमार व्यक्ति के बेहद करीब जाने से बचें।
- भीड़भाड़ वाली जगहों पर जरूरत के मुताबिक मास्क का इस्तेमाल करें।
- इस्तेमाल किए गए टिश्यू को खुले में न फेंकें।
- अगर आप बीमार हैं तो दूसरों के संपर्क में आने से बचें और पर्याप्त आराम करें।
- डॉक्टर की सलाह के बिना एंटीबायोटिक या कोई दवा खुद से न लें।
Tehri Garhwal
रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास तैयारी, 26 अगस्त को भी खुले रहेंगे डाकघर

Tehri News : भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन नजदीक आते ही डाक विभाग ने राखियों को समय पर पहुंचाने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। दूर रह रहे भाइयों तक बहनों की राखियां समय पर पहुंच सकें, इसके लिए टिहरी मंडल के सभी डाकघरों में राखियों की डाक को प्राथमिकता के आधार पर भेजने की व्यवस्था की गई है।
Table of Contents
रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास तैयारी
टिहरी मंडल के डाकघर अधीक्षक गंगा सिंह राणा ने सभी डाकघरों के अधिकारियों और कर्मचारियों को राखियों की डाक समय पर भेजने के निर्देश दिए हैं। मंडल के 353 शाखा डाकघरों और 42 प्रधान डाकघरों में राखियों की डाक को प्राथमिकता दी जा रही है।
26 अगस्त को भी खुले रहेंगे डाकघर
रक्षाबंधन के मद्देनजर 26 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद डाकघर खुले रहेंगे, ताकि बहनों द्वारा भेजी गई राखियां समय पर भाइयों तक पहुंचाई जा सकें। इसके साथ ही डाक विभाग की ओर से राखी भेजने वाली बहनों को डाक शुल्क में 10 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जा रही है।

समय रहते राखियां डाक के माध्यम से भेजने की अपील
विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे समय रहते राखियां डाक के माध्यम से भेजें, जिससे त्योहार के दिन बहन का प्यार भाई की कलाई तक पहुंच सके। राखी भेजने वाली कमला चमोली ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का पवित्र त्योहार है। उन्होंने सभी भाइयों और बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हूं।
Cricket22 hours agoPD vs EDR Dream11 Prediction Match 40 DPL 2026: Playing XI, Pitch Report & Fantasy Tips
Politics22 hours agoरामलीला मैदान के कथित शुद्धीकरण पर सियासत तेज, कांग्रेस ने राज्यपाल से की कार्रवाई की मांग
Haldwani20 hours agoयूनिट टेस्ट के दौरान अचानक चीखने लगी छात्रा, स्कूल में ‘भूत’ की अफवाह, करानी पड़ी छुट्टी
big news4 hours agoसीएम धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Dehradun21 hours agoउत्तराखंड की राजनीति में जबरदस्त बदलाव, हरक ने किया कांग्रेस के वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी का दावा
uttarakhand weather3 hours agoउत्तराखंड में मौसम का बड़ा अपडेट, आज 4 जिलों में अलर्ट, 30 अगस्त तक ऐसा रहेगा मौसम
big news1 hour agoउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 22 दिनों में 31 संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Tehri Garhwal3 hours agoरक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास तैयारी, 26 अगस्त को भी खुले रहेंगे डाकघर







































