Almora
अल्मोड़ा: 19 वर्षीय छात्रा की दिल का दौरा पड़ने से मौत !

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के धौलछीना क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। एक ही परिवार में चार दिन के भीतर दो जवान बेटियों की असमय मौत ने न सिर्फ परिजनों को तोड़ कर रख दिया है…बल्कि गांव के हर घर को गमगीन कर दिया है।
पहली घटना 17 जून को हुई जब 23 वर्षीय कमला मेहरा को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वे बाथरूम में गिर गईं। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया। कमला की शादी इसी साल नवंबर में होनी थी…जिसकी तैयारियां परिवार में जोरों पर थीं। घर में मेहंदी और गीतों की चर्चा हो रही थी…लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
इस घटना से परिवार अभी उबर भी नहीं पाया था कि 21 जून को कमला की 19 वर्षीय भतीजी दीक्षा मेहरा की भी अचानक मौत हो गई। दीक्षा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और इन दिनों छुट्टियों में घर आई हुई थी। शुक्रवार को बाजार से लौटने के बाद उसे भी सीने में तेज दर्द हुआ। आनन-फानन में परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए..लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी।
कमला और दीक्षा दोनों पढ़ी-लिखी समझदार और जीवन के उजले सपने देखने वाली बेटियां थीं। कमला होटल व्यवसायी लाल सिंह मेहरा की बेटी थीं…वहीं दीक्षा महेंद्र मेहरा की पुत्री थी। एक ही परिवार की दो जवान बेटियों की इस तरह अचानक मौत से धौलछीना क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
लोग हैरान हैं कि आखिर एक ही घर में दो-दो युवा बेटियों की हृदयाघात से मौत कैसे हो गई। क्या यह सिर्फ एक संयोग है या इसके पीछे कोई गहराई है…अब यह सवाल उठने लगे हैं। कोरोना महामारी के बाद से युवाओं में हार्ट अटैक जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। हाल ही में नैनीताल में भी एक युवक की रनिंग करते समय हृदय गति रुकने से मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए यह अब एक गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। कम उम्र में अचानक हृदयाघात…एक ऐसी अनहोनी जो अब असामान्य नहीं रह गई है।
#HeartAttack #YoungWomanDeath #AlmoraIncident #SuddenCardiacArrest
Uttarakhand
अल्मोड़ा में खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, किसानों से किया कृषि भूमि संरक्षण का आह्वान

अल्मोड़ा में कृषि विभाग द्वारा आयोजित हुआ “खेत बचाओ अभियान” कार्यक्रम
अल्मोड़ा के विकासखंड हवलबाग में कृषि विभाग द्वारा “खेत बचाओ अभियान” के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस मौके पर कृषि मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “खेत बचाओ अभियान” अब जनभागीदारी से जुड़कर जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने किसानों से अपनी कृषि भूमि, मिट्टी और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

ग्लोबल वार्मिंग को लेकर बोले सीएम धामी
सीएम धामी ने कहा कि पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग के दौर से गुजर रही है, ऐसे में हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर खेती करनी होगी। उन्होंने बताया कि किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए उनके खातों को बैंक अकाउंट से जोड़ा गया है, जिससे सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ सीधे किसानों तक पहुंच रहा है और बीच के बिचौलियों की भूमिका खत्म हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार तभी सफल होती है जब किसान सरकार के साथ मिलकर काम करें।

“खेत बचाओ अभियान” कार्यक्रम में 6 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार लगातार किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में काम कर रही है और किसान इसका लाभ भी ले रहे हैं। उन्होंने अल्मोड़ा में “तारबाड़ योजना” के लिए 6 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत करने की घोषणा भी की।
पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं और किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ा जा रहा है। वहीं राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर राहुल गांधी को देवभूमि के लिए संवेदना होती तो वे देहरादून भी आ सकते थे, लेकिन उनके लिए अंडमान-निकोबार जाना ज्यादा महत्वपूर्ण था।
big news
Rahul Gandhi’s Almora Visit : आज उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी, अल्मोड़ा से करेंगे 2027 का चुनावी शंखनाद…

Rahul Gandhi’s Almora Visit : उत्तराखंड में साल 2027 के चुनावों में भले ही अभी वक्त हो लेकिन कांग्रेस और बीजेपी इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। जहां बीजेपी के दिग्गज नेता उत्तराखंड के दौरे पर चुके हैं। तो वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं।
Table of Contents
आज उत्तराखंड दौरे पर आएंगे राहुल गांधी
उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अल्मोड़ा पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
राहुल गांधी अल्मोड़ा से करेंगे चुनावी शंखनाद
अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में आयोजित होने वाली जनसभा में राहुल गांधी जनता को संबोधित करेंगे। सभा स्थल पर मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और अन्य आवश्यक तैयारियों को लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है। कांग्रेस इस जनसभा को बड़ी राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में देख रही है और इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

रैली को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने अल्मोड़ा में डाला डेरा
कार्यक्रम की निगरानी के लिए कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पिछले कुछ दिनों से अल्मोड़ा में सक्रिय हैं। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष लेशपाल आर्या और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लगातार बैठकों और संगठनात्मक गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं।

जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न गांवों और शहरी क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। पार्टी नेताओं का दावा है कि राहुल गांधी की यह सभा आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगी।
Almora
Almora Accident : अल्मोड़ा में ट्रक से भिड़ी स्कूटी, दोस्त जन्मदिन का जश्न मनाकर घर लौट रहे युवक की मौत

Almora Accident : अल्मोड़ा के लोअर माल रोड स्थित न्यू इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। सोमवार रात हुए इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त जन्मदिन का जश्न मनाकर घर लौट रहे थे। लेकिन हादसे में युवक की मौत हो गई।
Table of Contents
अल्मोड़ा में ट्रक से भिड़ी स्कूटी, एक की मौत
जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा के बख गांव निवासी संदीप आर्या अपने मित्र विजय कुमार के साथ स्कूटी से बेस क्षेत्र से जलाल बैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कॉलेज गेट के पास स्थित तीखे मोड़ पर स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई।
दोस्त जन्मदिन का जश्न मनाकर घर लौट रहे युवक की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर काफी तेज थी, जिससे स्कूटी चला रहे संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके सिर, चेहरे और पैर में गंभीर चोटें आईं। चिकित्सकों ने बताया कि उनके एक पैर में फ्रैक्चर भी हुआ था। वहीं स्कूटी पर पीछे बैठे विजय कुमार को पैर और छाती में मामूली चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद विजय कुमार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि संदीप की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मंगलवार को संदीप ने दम तोड़ दिया।
स्कूटी की रफ्तार ज्यादा होना माना जा रहा हादसे की वजह
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय स्कूटी की रफ्तार अधिक थी और दोनों युवकों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। लोगों का कहना है कि मोड़ पर अचानक संतुलन बिगड़ने से ये हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि संदीप अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी एक बहन की शादी पहले ही हो चुकी है। बेटे की असमय मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Cricket11 hours agoइंग्लैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज…
uttarakhand weather12 hours agoउत्तराखंड में मानसून की रफ्तार में आई तेजी, मौसम विभाग ने 5 जिलों के लिए अलर्ट किया जारी
Nainital11 hours agoनैनीताल में अगर बजाया हॉर्न तो लगेगा जुर्माना, नियम तोड़ने पर होगा सख्त एक्शन, जानें क्यों ?
Breakingnews10 hours agoमुनकटिया में पत्थर गिरने से केदारनाथ पैदल मार्ग बाधित, अस्थाई रूप से रोकी गई केदारनाथ यात्रा
Cricket8 hours agoSEA vs NY Dream11 Team Match 17 MLC 2026
Dehradun9 hours agoमसूरी में मलबा गिरने से कार खाई में गिरी, 20 यात्रियों से भरी बस फंसी, मौके पर पहुंचे SDM ने संभाला मोर्चा
Education7 hours agoCBSE Compartment Exam 2026: सप्लीमेंट्री परीक्षा का शेड्यूल जारी, 8 जुलाई तक करें आवेदन…
Uttarakhand6 hours agoप्रदेश के 13 जिलों के 66 स्थानों पर आज एक साथ हुई मॉक ड्रिल, परखी गई व्यवस्थाएं







































