Tehri Garhwal
टिहरी में मां ने गुलदार से भिड़कर बचाई बेटे की जान

टिहरी: प्रतापनगर ब्लॉक के ओनाल गांव में सोमवार रात दिल दहला देने वाली घटना हुई। गांव के धनवीर सिंह का 4 वर्षीय बेटा गणेश जब आंगन में खेल रहा था…तभी घात लगाए बैठे एक गुलदार ने उस पर झपट्टा मार दिया। लेकिन इससे पहले कि गुलदार उसे लेकर जंगल की ओर भागता…मां अंगूरी देवी ने जान की बाजी लगाकर अपने बेटे को बचा लिया।
पूर्व प्रधान दलवीर सिंह राणा ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे बच्चा अपनी मां के साथ आंगन में था। तभी झाड़ियों में छिपा गुलदार अचानक आ धमका और गणेश को दबोच लिया। अंगूरी देवी ने डरने की बजाय साहस दिखाया और गुलदार से भिड़ गईं। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी दौड़े और गुलदार बच्चे को छोड़कर भाग गया।
बच्चे के सिर और कान में गंभीर चोटें आई हैं। उसे पहले सीएचसी चौंड लाया गया फिर जिला अस्पताल और वहां से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है।
गांव में गुलदार का आतंक कोई नई बात नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार गुलदार की आवाजाही हो रही है, जिससे डर का माहौल बना हुआ है।
रेंजर हर्षराम उनियाल ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। परिवार को आर्थिक सहायता दी जा रही है। जल्द ही क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए जाएंगे ताकि गुलदार की गतिविधियों पर नज़र रखी जा सके।
#LeopardAttackUttarakhand #MotherSavesChild #WildAnimalAttack #TehriGarhwalNews
big news
केदारनाथ से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार, कार के उ़ड़े परखच्चे, 1 महिला लापता

Tehri News : केदारनाथ से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के पास हादसे का शिकार हो गई। जानकारी पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू अभियान जारी है।
Table of Contents
केदारनाथ से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार
ऋषिकेश–बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी क्षेत्र के पास केदारनाथ धाम से दर्शन कर दिल्ली लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में गिर गई। हादसे कते दौरान कार नदी में जा गिरी। इस दौरान कार के परखच्चे उड़ गए।
मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी
थाना प्रभारी प्रशांत बहुगुणा के अनुसार, तोताघाटी के सामने कार गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गई। गहरी खाई और कठिन रास्तों के बावजूद राहत अभियान जारी रखते हुए टीम ने एक घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला है। उसे राफ्ट के माध्यम से नदी के रास्ते सुरक्षित स्थान तक लाने की कार्रवाई की जा रही है।

हादसे के बाद से कार सवार महिला लापता
कार में सवार एक महिला का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस का कहना है कि हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है, जिससे आशंका है कि महिला खाई में दूर तक जा गिरी हो सकती है। फिलहाल राहत और बचाव टीमें लापता महिला की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
Tehri Garhwal
टिहरी हादसे पर राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया गहरा दुख, पीएमएनएफ से आर्थिक सहायता की घोषणा

Tehri Accident : टिहरी गढ़वाल के चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर नैल के पास हुए हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है।
Table of Contents
टिहरी हादसे पर राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया गहरा दुख
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की जान चली गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग हरिद्वार से अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इस दुखद घटना पर द्रौपदी मुर्मू और नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

पीएमएनएफ से आर्थिक सहायता की घोषणा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके साथ ही पीड़ित परिवारों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की गई है।
Breakingnews
टिहरी में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, अंतिम संस्कार से लौट रहे 8 लोगों की मौत

Chamba-Koti Accident Today : टिहरी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा वाहन, 8 लोगों की मौके पर ही मौत
Chamba-Koti Accident Today : टिहरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। अंतिम संस्कार से वापस जा रहे लोगों का वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
टिहरी सड़क हादसा (Chamba-Koti Accident Today)
- मुख्य घटना: उत्तराखंड के टिहरी में चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर नैल के पास एक यूटिलिटी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा।
- हताहत: हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
- पीड़ितों का विवरण: सभी मृतक घनसाली क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जो ऋषिकेश में एक अंतिम संस्कार (क्रियाकर्म) से लौट रहे थे।
- वर्तमान स्थिति: SDRF, स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है। घायलों का जिला अस्पताल (DH) बौराड़ी में इलाज चल रहा है।
टिहरी में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन
टिहरी में बड़ा सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर नैल के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत
मौके पर पहुंची टीम द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार एक यूटिलिटी पिकअप वाहन खाई में गिरा है, जिसमें लगभग 9–10 लोग सवार बताए जा रहे हैं। दो व्यक्तियों को रेस्क्यू किया जा चुका है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। जबकि दो लोग घायल हैं जिन्हें DH बौराड़ी ले जाया गया है।
मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी
वर्तमान में SDRF टीम, स्थानीय पुलिस व फायर सर्विस द्वारा द्वारा मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल भी मौके पर उपस्थित हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

घनसाली के बताए जा रहे हैं सभी लोग
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक वाहन में सभी लोग घनसाली के बताए जा रहे हैं। सभी लोग ऋषिकेश से क्रियाकर्म कर के घनसाली वापस जा रहे थे।
Cricket20 hours agoSCO vs USA Dream11 Team CWC League 2: आज की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन
Breakingnews19 hours agoधामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, चकबंदी को लेकर मंत्रिमंडल ने लिया बड़ा फैसला, एक क्लिक में पढ़ें सारे फैसले
Champawat21 hours agoपति की बेवफाई के शक में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका के घर फांसी पर झूलता मिला शव
Breakingnews23 hours agoनानकमत्ता में देर रात भीषण सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर कार ने शिक्षक की कार को मारी टक्कर, दो की मौत
big news22 hours agoपिथौरागढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, बकरी चराने के लिए गया था जंगल
Roorkee17 hours agoगंगनहर किनारे मूर्ति पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से भड़का स्वर्णकार समाज
big news49 minutes agoदेहरादून के कैंट क्षेत्र में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, देह व्यापार करवा रहे दो गिरफ्तार











































