Dehradun
गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, SSP के निर्देश पर पुलिस ने दबोचा

गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे जिस्म फरोसी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़
एसएसपी देहरादून को मिली गोपनीय सूचना पर पुलिस टीम ने की गेस्ट हाउस में आकस्मिक छापेमारी
गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार करवा रहे मैनेजर सहित 06 अभियुक्तों को मौके से किया गिरफ्तार
संचालक द्वारा गेस्ट हाउस को लीज पर लेकर पर चलाया जा रहा था अनैतिक देह व्यापार का धंधा
मौके से पुलिस को नगदी तथा आपत्तिजनक सामग्री हुई बरामद
देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय माध्यमों से राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में संचालक द्वारा महिलाओं/ युवतियों को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार करवाये जाने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा प्रभारी एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिस पर AHTU तथा कोतवाली नगर की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 28/06/2025 की रात्रि में राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में औचक छापेमारी की कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को गेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरों में 02 पुरुष तथा 03 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिली, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।
मौके से पुलिस टीम द्वारा होटल के मैनेजर सहित सभी 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना कोतवाली में मु०अ०सँ०- 237/25 धारा 3/4/5/6/7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में होटल के मैनेजर द्वारा बताया गया कि उक्त गेस्ट हाउस को नरेंद्र सिंह रावत निवासी चमोली द्वारा लीज पर लिया गया है, उक्त गेस्ट हाउस में बाहरी राज्यो की रहने वाली उनकी परिचित महिलाओं द्वारा अनैतिक देह व्यापार किया जाता है। उनके द्वारा ग्राहकों से फोन पर संपर्क कर उन्हें महिला/युवती की जानकारी देकर गेस्ट हाउस में बुलाया जाता है तथा उनसे कमीशन लेकर उन्हें महिलाओं/युवतियों के पास भेजा जाता है।
नाम पता अभियुक्तगण-
1- तापस शाहू पुत्र स्व० सीताराम शाहू नि०- ग्राम शांतडा, पो०-जस्कगरी, थाना- रामनगर, तह०- कान्तई जिला-ईस्ट मिगनापुर पश्चिम बंगाल, उम्र-31 वर्ष
2- कमलेश साहनी पुत्र कतलाल साहनी निवासी- रागवा पो०- कोरा थाना सिमवाड़ा जिला दरभंगा, बिहार, उम्र 22 वर्ष
3- निक्का देवी पत्नी कमलवीर साहनी निवासी ग्राम रागवा पो० कोरा थाना सिमबाड़ा, दरभंगा, विहार, उम्र 24 वर्ष
4- संजीत कुमार पुत्र गंगोरी प्रसाद ग्रा०- कमलवीधा, पो०-बुन्दावन, थाना- अररिया, तह०- अररिया, जिला शिवपुरा, पटना, बिहार उम्र-43 वर्ष
5- गुल्ली देवी पत्नी विन्देश्वर साहनी निवासी ग्राम सुहागपुर चौक, थाना प्लासी, जिला अरिया, विहार, उम्र 40 वर्ष हाल- सी ब्लॉक कालोनी निकट काली मन्दिर, रायपुर, देहरादून
6- मनु गुरंग पुत्री भीम बहादुर गुरंग निवासी बस्ती दलसिंहपारा टी गार्डन जलपाइगुड़ी, पश्चिम बंगाल थाना जयगांव जिला आलीपुर द्वारा हाल प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 32 वर्ष
big news
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए खुशखबरी, मंत्री ने बताया कब बढ़ेगा मानदेय

Uttarakhand News : उत्तराखंड की 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए खुशखबरी है! लंबे समय से मानदेय बढ़ने का इंतजार कर रहीं इन महिलाओं के लिए सरकार ने विधानसभा में बड़ा जवाब दिया है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने लिखित जवाब में कहा है कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाएगी।
Table of Contents
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए खुशखबरी
उत्तराखंड में हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए मानदेय बढ़ने की उम्मीद जगी है। विधानसभा सत्र के दौरान खानपुर विधायक उमेश कुमार ने सरकार से सवाल पूछा कि क्या प्रदेश में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है? अगर सरकार मानदेय बढ़ाएगी, तो कितनी धनराशि की बढ़ोतरी की जाएगी ?
मंत्री रेखा आर्या ने बताया कब बढ़ेगा मानदेय
इस सवाल के लिखित जवाब में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाएगी। हालांकि, कितनी बढ़ोतरी होगी, इस पर राज्य के वित्तीय संसाधनों के आधार पर विचार किया जाएगा। यानी मानदेय बढ़ाने की बात तो सरकार ने कही है, लेकिन बढ़ोतरी की रकम और इसे लागू करने की तारीख अभी स्पष्ट नहीं है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हर महीने मिलते हैं 9 हजार रूपए
आंकड़ों के मुताबिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हर महीने 9 हजार 300 रुपये मानदेय मिलता है। इसके अलावा 500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। यानी कुल 9 हजार 800 रुपये प्रतिमाह। वहीं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 5 हजार 250 रुपये मानदेय और 250 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलती है। यानी कुल 5 हजार 500 रुपये प्रतिमाह। ऐसे में मानदेय बढ़ाने की सरकार की बात से इन महिलाओं की उम्मीदें जरूर बढ़ी हैं। लेकिन असली सवाल यही है कि बढ़ोतरी कितनी होगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में वास्तविक सुधार आ सके।
Dehradun
SSC परीक्षा में हाईटेक नकल का मामला, STF ने दिल्ली से एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

Dehradun News : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की मल्टीटास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार भर्ती परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल कराने के मामले में उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को दिल्ली से पकड़ा गया है। वह परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक के तौर पर तैनात था और उस पर नकल कराने वाले गिरोह के संपर्क में रहने का आरोप है।
Table of Contents
SSC परीक्षा में हाईटेक नकल मामले में एक और गिरफ्तार
एसटीएफ के मुताबिक, इस मामले में 14 फरवरी 2026 को देहरादून नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि परीक्षा केंद्र के सर्वर रूम और भूमिगत चैंबर में छिपाए गए लैपटॉप, राउटर और फर्जी आईपी एड्रेस (प्रॉक्सी सर्वर) की मदद से कंप्यूटरों का रिमोट एक्सेस हासिल किया जाता था। इसके जरिए बाहर बैठे लोगों से परीक्षा के प्रश्न हल कराए जाते थे।
मामले की गंभीरता और तकनीकी पहलुओं को देखते हुए जांच एसटीएफ को सौंपी गई थी। जांच के दौरान जुटाए गए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की भूमिका का पता लगाया।

अभ्यर्थियों के आईडी कार्ड जांचने की थी जिम्मेदारी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित कुमार के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय का निवासी है। एसटीएफ के अनुसार, परीक्षा केंद्र पर उसकी जिम्मेदारी अभ्यर्थियों के पहचान पत्रों की जांच करने और परीक्षा के दौरान निगरानी रखने की थी।
आरोप है कि अंकित कुमार ने परीक्षा केंद्र में लगे कंप्यूटरों को दूर से एक्सेस करने के लिए जरूरी आईपी संबंधी जानकारी नकल कराने वाले गिरोह के सदस्यों तक पहुंचाई थी। एसटीएफ मामले में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
Dehradun
देहरादून में नगर आयुक्त का एक्शन, बैठक के बहाने बुलाए इंस्पेक्टर, फोन जब्त कर सड़क पर ले गए

Dehradun News : शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए नगर आयुक्त ने आज अचानक औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम में हड़कंप मच गया। नगर आयुक्त ने पहले सभी इंस्पेक्टरों को बैठक के बहाने नगर निगम कार्यालय बुलाया। यहां सभी के फोन जब्त कराए गए। इसके बाद नगर आयुक्त सभी इंस्पेक्टरों के साथ शहर की सड़कों पर निरीक्षण के लिए निकल पड़े।
निरीक्षण के दौरान राजपुर रोड पर कई जगह कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। इस पर नगर आयुक्त ने संबंधित इंस्पेक्टरों और सुपरवाइजरों से जवाब तलब किया। मौके पर ही एक सुपरवाइजर को निलंबित करने के आदेश भी जारी कर दिए गए।
नगर आयुक्त की इस कार्रवाई से निगम कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। औचक निरीक्षण के जरिए नगर निगम की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की ड्यूटी में लापरवाही की स्थिति को परखा गया।
Dehradun7 hours agoSSC परीक्षा में हाईटेक नकल का मामला, STF ने दिल्ली से एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
uttarakhand weather9 hours agoउत्तराखंड में मौसम बदला मिजाज, आज 10 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
Rudraprayag8 hours agoकेदारनाथ धाम में बर्फबारी, सफेद चादर से ढकी बाबा की नगरी, दिखा मनमोहक नजारा
Pithoragarh7 hours agoअगले महीने उत्तराखंड आएंगे राहुल-प्रियंका, पिथौरागढ़ और पौड़ी गढ़वाल में करेंगे जनसभा
big news3 hours agoआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए खुशखबरी, मंत्री ने बताया कब बढ़ेगा मानदेय













































