Pauri
तलसारी गांव में युवक ने घर में खुद को मारी गोली, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से पहले दी थी आत्महत्या की चेतावनी

पौड़ी (उत्तराखंड): पौड़ी जनपद के तलसारी गांव से गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 32 वर्षीय युवक जितेंद्र सिंह, पुत्र सतीश चंद्र, ने अपने ही घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले जितेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह आत्महत्या की बात करते हुए नजर आया।
वीडियो के वायरल होते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बाद फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। वहीं, एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस की जांच जारी
पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर जितेंद्र ने इतना बड़ा और दर्दनाक कदम क्यों उठाया? क्या वह किसी मानसिक तनाव, व्यक्तिगत विवाद या ब्लैकमेलिंग जैसी स्थिति से गुजर रहा था? इन सभी पहलुओं पर गहराई से जांच की जा रही है।
गांव के लोगों के मुताबिक, जितेंद्र सिंह एक शांत स्वभाव का युवक था और उसकी किसी से खास दुश्मनी भी नहीं थी। लेकिन उसके द्वारा खुद को गोली मारने की खबर ने पूरे इलाके को शोक और सन्नाटे में डुबो दिया है।
सोशल मीडिया बना क्लू
पुलिस की जांच में सबसे अहम सुराग वही वीडियो है जो घटना से कुछ समय पहले जितेंद्र ने खुद रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाला था। उसमें वह आत्महत्या की बात कर रहा था और संभावित तौर पर किसी व्यक्ति विशेष को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहा था।
एसएसपी ने बताया कि वीडियो की तकनीकी जांच भी करवाई जा रही है और जल्द ही सच सामने लाया जाएगा।
big news
पौड़ी में दो गुलदारों ने बनाया था सीता देवी को निवाला, घसीटकर झाड़ियों में ले गए फिर किया शिकार…

Pauri News : पौड़ी में कहर बरपाते गुलदार, दो गुलदारों ने महिला को बनाया शिकार
Pauri News : उत्तराखंड में जंगली जानवरों के हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। जहां बीते दो दिनों में गुलदरा ने दो महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया है। जहां बुधवार को जहां भीमताल में गुलदार ने महिला को निवाला बनाया तो वहीं गुरूवार को पौड़ी में गुलदार ने महिला का शिकार किया।
Table of Contents
पौड़ी में दो गुलदारों ने बनाया था सीता देवी को निवाला
पौड़ी में गुरूवार को गुलदार के हमले में एक और महिला सीता देवी की मौत हो गई। महिला पर गुलदार ने उस वक्त हमला किया जब वो घर से कुछ ही दूरी पर घास काटने के लिए अपने खेतों में गईं थी। अब सामने आ रहा है कि महिला को एक नहीं बल्कि दो गुलदारों ने निवाला बनाया था।
महिला को घसीटकर झाड़ियों में ले गए दोनों गुलदार
मिली जानकारी के मुताबिक सीता देवी को एक नहीं बल्कि दो गुलदारों ने निवाला बनाया था। चश्मदीद एक स्थानीय महिला ने बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला कि सीता देवी पर गुलदार ने हमला किया।

तो वो दौड़ कर उस स्थान की ओर गया। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक नहीं दो गुलदार शव को खा रहे थे। इस दौरान उन्होंने शोर मचाया तो अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे तो गुलदार जंगल की ओर भाग गए।
गुलदार के हमले से मौत का तीसरा मामला
बता दें कि इस इलाके में गुलदार के हमले का ये कोई पहला मामला नहीं है। इडवालस्यूं क्षेत्र में ही नहीं इस से पहले गजल्ड़ और बाड़ा गांव में भी लोगों की जान जा चुकी है। इस घटना के बाद से लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग गुलदार को जल्द से जल्द मारने की मांग कर रहे हैं।
big news
उत्तराखंड में लगातार आ रहे भूकंप से हड़कंप, पौड़ी और बागेश्वर में फिर महसूस किए गए भूंकप के झटके

Uttarakhand Earthquake : उत्तराखंड में बीते एक हफ्ते से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। बागेश्वर और पौड़ी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Table of Contents
बागेश्वर में फिर महसूस किए गए भूंकप के झटके
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में भूकंप के हल्के झटकों का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार शाम एक बार फिर धरती कांपी और लोगों ने कंपन महसूस किया। इस बार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई, जो हल्की श्रेणी में आती है, लेकिन लगातार आ रहे झटकों ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

पौड़ी गढ़वाल में देर शाम आया भूकंप
बागेश्वर की तरह ही पौड़ी गढ़वाल में भी भूकंप के झटकों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार देर शाम पौड़ी में भूकंप आया। मिली जानकारी के मुताबिक पौड़ी जिले के बनास मल्ला क्षेत्र के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टरक स्केल पर इसकी तीव्रता 3 मैग्नीट्यूड रही।

किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं
पौड़ी में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ समय के लिए स्थानीय लोगों में घबराहट फैल गई। लोग एहतियातन घरों और इमारतों से बाहर निकल आए।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। बागेश्वर में भूकंप के कारण लोग डर गए थे। हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की अब तक कोई खबर नहीं है।
Breakingnews
पौड़ी में भूकंप के झटकों से दहशत, डेढ घंटे के अंतराल पर दो बार आया भूकंप, इतनी रही तीव्रता

Earthquake in Pauri : उत्तराखंड में शनिवार सुबह भूकंप से धरती कांप उठी। रूद्रप्रयाग में 5.2 तीव्रता के भूकंप के बाद पौड़ी में भी धरती डोली है। पौड़ी में एक नहीं दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Table of Contents
पौड़ी गढ़वाल में भूकंप के झटकों से दहशत
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शनिवार सुबह भूकंप के झटके (Earthquake in Pauri )महसूस किए गए। मिली जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ घंटे के अंतराल में दो बार धरती कांपी। पहला झटका सुबह 5 बजकर दो मिनट दर्ज किया गया। जबकि दूसरा झटका 6:29 बजे महसूस हुआ।

भूकंप के कारण लोग कुछ समय के लिए सतर्क हो गए और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कहीं से भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।

डेढ घंटे के अंतराल पर दो बार आया भूकंप
आज सुबह पौड़ी गढ़वाल में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। डेढ़ घंटे में दो बार भूकंप आने से लोगों में दहशत है। हालांकि भूकंप से किसी प्रकार के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।
big news24 hours agoदेहरादून में मोहिनी रोड स्थित एक मकान पर ईडी का छापा, सुबह से जांच-पड़ताल कर रही टीम
Breakingnews22 hours agoटिहरी में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, अंतिम संस्कार से लौट रहे 8 लोगों की मौत
big news23 hours agoकेदारनाथ दर्शन के लिए आए यात्री की मौत, समय पर नहीं पहुंची मेडिकल टीम, परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की खोली पोल
CHAR DHAM YATRA4 hours agoचारधाम यात्रा की गरिमा से खिलवाड़ पर एक्शन, भ्रामक खबर फैलाने पर 3 पर FIR दर्ज
big news3 hours agoअचानक छा जाएगा अंधेरा, बजने लगेंगे सायरन, आज रात होगा देहरादून में ब्लैक आउट
Tehri Garhwal5 hours agoटिहरी हादसे पर राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया गहरा दुख, पीएमएनएफ से आर्थिक सहायता की घोषणा
Cricket3 hours agoRR vs SRH Dream11 Team Prediction Match 36 IPL 2026: जयपुर के मैदान पर कौन मारेगा बाजी? जानें बेस्ट प्लेइंग XI और फैंटेसी टिप्स
Cricket3 hours agoDC vs PBKS Dream11 Team Match 35 IPL 2026: दिल्ली बनाम पंजाब – फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्रो टिप्स..







































