Uttarakhand
धराली आपदा: मलबे में दबे बाबा कल्प केदार मंदिर की मिली लोकेशन, ग्रामीणों ने लगाई हनुमान झंडी

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में पांच अगस्त को आई भीषण आपदा के बाद मलबे में दबे बाबा कल्प केदार मंदिर की लोकेशन आखिरकार मिल गई है। ग्रामीणों की मांग पर आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीमों ने जियोफिजिकल रडार (GPR) तकनीक से मलबे के नीचे खोजबीन की, जिसमें मंदिर की स्थिति करीब 8 से 10 फीट गहराई में चिन्हित की गई है।
जैसे ही इसकी जानकारी मिली, ग्रामीणों ने राहत व बचाव दल के जवानों के साथ मिलकर मंदिर स्थल पर हनुमान झंडी स्थापित की। ग्रामीणों का मानना है कि जिस तरह पहले राजराजेश्वरी की मूर्ति मलबे के नीचे से मिली, उसी प्रकार बाबा कल्प केदार मंदिर भी जल्द ही सुरक्षित रूप से मिल जाएगा और एक बार फिर दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा।
मंदिर समिति के सचिव संजय पंवार ने बताया कि गुरुवार सुबह आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीमों ने मंदिर की संभावित जगह की पुष्टि की। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में वहां पहुंचे और सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना करते हुए झंडी स्थापित की।
पंवार ने कहा, “जब तक बाबा का मंदिर नहीं मिल जाता, तब तक उस स्थान पर रोज सुबह-शाम हनुमान झंडी की पूजा की जाएगी।”
गौरतलब है कि पांच अगस्त की आपदा में धराली बाजार क्षेत्र में कई बहुमंजिला इमारतें, होटल और ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर मलबे में दब गए थे। घटना के बाद से NDRF, ITBP और SDRF की टीमें लगातार GPR व रेको डिटेक्टर मशीनों से खोजबीन में जुटी हैं।
अब जबकि मंदिर की संभावित लोकेशन मिल चुकी है, ग्रामीणों को उम्मीद है कि बहुत जल्द उन्हें अपने बाबा के फिर से दर्शन होंगे।
Chamoli
बद्रीनाथ हाईवे पर श्रद्धालुओं को ले जा रही बस के हुए ब्रेक फेल, मौके पर मची चीख-पुकार

Chamoli News : चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बदरीनाथ धाम से लौट रही एक यात्री बस लामबगड़ क्षेत्र के पास अचानक तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। बस के ब्रेक फेल होने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक की तत्परता और समझदारी से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
Table of Contents
बद्रीनाथ हाईवे पर श्रद्धालुओं को ले जा रही बस के हुए ब्रेक फेल
चमोली में आज बस संख्या CH02AA5747 बद्रीनाथ धाम से श्रद्धालुओं को लेकर वापस लौट रही थी। जैसे ही बस लामबगड़ के समीप पहुंची, उसके ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक बहादुर सिंह ने धैर्य बनाए रखा और बस को खाई की ओर जाने से बचाते हुए सड़क किनारे मौजूद पहाड़ी चट्टानों की तरफ मोड़ दिया। बस पत्थरों पर चढ़कर रुक गई, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।
बस में कुल 32 तीर्थयात्री थे सवार
घटना के समय बस में कुल 32 तीर्थयात्री सवार थे। हादसे में दो श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुकेश्वर भेजा गया।

पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान कमलेश शर्मा (60 वर्ष), निवासी राम विहार, बीरपुर, पंजाब तथा ओमानस शर्मा (14 वर्ष), निवासी मारुति विहार, चकरपुर, गुरुग्राम, हरियाणा के रूप में हुई है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
चालक की सूझ-बूझ के चलते टला हादसा
गोविंदघाट थाना प्रभारी रुक्म सिंह ने बताया कि समय रहते चालक द्वारा लिए गए निर्णय के कारण बस खाई में गिरने से बच गई। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है तथा बस में आई तकनीकी खराबी के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
Breakingnews
देहरादून में NEET की तैयारी कर रही युवती ने फंदे से लटककर दी जान, सुसाइट नोट में लिखा…

Dehradun NEET Suicide case : देहरादून से बड़ी खबर, NEET की तैयारी कर रही युवती ने की खुदकुशी
Dehradun NEET Suicide case : राजधानी देहरादून इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून के चंद्रबनी क्षेत्र 24 वर्षीय युवती ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
Table of Contents
NEET की तैयारी कर रही युवती ने फंदे से लटककर दी जान
देहरादून के चंद्रबनी में एक युवती ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान रिया मल्ल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वो मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) की तैयारी कर रही थी और आगामी री-नीट परीक्षा के लिए लगातार मेहनत कर रही थी।
सुसाइट नोट में लिखी भावुक बातें
प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें युवती ने अपने माता-पिता के नाम भावुक संदेश लिखा है। सुसाइड नोट में रिया ने लिखा कि वो अपने माता-पिता से बेहद प्यार करती है और अपनी मौत के लिए किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए खुद को अपनी परेशानियों का कारण बताया है।
पढ़ाई में बेहद मेधावी थी मृतका
परिजनों के अनुसार रिया शुरू से ही पढ़ाई में बेहद मेधावी थी। उसने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। उसका सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करने का था। इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए वह लंबे समय से नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

हाल ही में मृतका ने दी थी नीट की परीक्षा
बताया जा रहा है कि हाल ही में उसने नीट की परीक्षा दी थी और 21 जून को प्रस्तावित री-नीट परीक्षा की तैयारी में जुटी हुई थी। परिवार का कहना है कि वह देर रात तक पढ़ाई करती थी और अपने लक्ष्य को लेकर काफी गंभीर थी। हालांकि, उसने ये कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।
भारतीय सेना में रह चुके हैं मृतका के पिता
रिया के पिता राजेश मल्ल भारतीय सेना में रह चुके हैं और कारगिल युद्ध के दौरान अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। वहीं, उनकी मां गृहिणी हैं। परिवार की सबसे बड़ी बेटी होने के कारण रिया से सभी को काफी उम्मीदें थीं।
Rudraprayag
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड में नदी किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Rudraprayag News : केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित गौरीकुंड क्षेत्र में बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव नदी किनारे पड़ा होने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद शव को दुर्गम क्षेत्र से बाहर निकाला गया।
Table of Contents
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात शव
बताया जा रहा है कि गौरीकुंड की छोटी पार्किंग के समीप कार्यरत एक घोड़ा संचालक ने सुबह नदी किनारे एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। करीब से जांच करने पर उसके मृत होने की आशंका जताई गई, जिसके बाद तुरंत स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई।
कड़ी मशक्कत के बाद दुर्गम क्षेत्र से बाहर निकाला गया शव
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग की टीम सक्रिय हुई और निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। मौके पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि शव नदी किनारे ऐसे स्थान पर पड़ा था, जहां पहुंचना बेहद कठिन और जोखिम भरा था।

एसडीआरएफ जवानों ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए विशेष उपकरणों और स्ट्रेचर की सहायता से शव को सुरक्षित बाहर निकाला और मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
शव की अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और गुमशुदगी से संबंधित मामलों का भी मिलान किया जा रहा है। वहीं, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Cricket22 hours agoPAK-W vs SA-W Dream11 Team Match 11 WT20 WC 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट..
Dehradun20 hours agoदेहरादून में पलटन बाजार के साड़ी-लहंगा शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Business17 hours agoTurtlemint Fintech Solutions IPO 2026: प्राइस बैंड, तारीखें, जीएमपी और संपूर्ण विश्लेषण…
almora22 hours agoअल्मोड़ा में अनिंयत्रित होकर खाई में गिरा मैक्स वाहन, जागेश्वर धाम के दर्शनों के लिए जा रहे थे सभी
Breakingnews17 hours agoदेहरादून में NEET की तैयारी कर रही युवती ने फंदे से लटककर दी जान, सुसाइट नोट में लिखा…
Cricket20 hours agoKumar Kushagra Biography in Hindi: झारखंड के युवा विकेटकीपर से भारतीय क्रिकेट की नई उम्मीद बनने तक का सफर
Chamoli21 hours agoकर्णप्रयाग में तलवारबाजी के बाद हेमकुंड साहिब ट्रस्ट ने की अपील, कहा- शस्त्रों का न करें दुरुपयोग
Rudraprayag19 hours agoकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड में नदी किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस












































