Pauri
सब कहते थे नहीं होगा’, लेकिन वैभव ने NEET PG में हासिल की 3426वीं रैंक…जानिए कैसे!

श्रीनगर: अगर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास साथ हों, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं होती” — इस कहावत को हकीकत में बदलकर दिखाया है श्रीनगर के होनहार युवा वैभव जैन ने। देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में गिनी जाने वाली NEET-PG 2024 में वैभव ने 3426वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार का, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है।
इस उपलब्धि को खास बनाता है यह तथ्य कि वैभव ने कोई भी कोचिंग नहीं ली, और सिर्फ स्व-अध्ययन के दम पर यह मुकाम हासिल किया। आज जब अधिकांश छात्र बड़ी-बड़ी कोचिंग संस्थानों की शरण लेते हैं, ऐसे में वैभव की यह सफलता एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरी है।
खुद से की तैयारी, बना ली पहचान
वैभव ने वर्ष 2024 में SBKS मेडिकल कॉलेज, बड़ौदा से MBBS की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के प्रति उनकी गंभीरता पहले दिन से ही साफ़ थी। वे विषयों को सिर्फ रटना नहीं, गहराई से समझना पसंद करते थे। परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने किताबों और ऑनलाइन संसाधनों के माध्यम से खुद को गाइड किया।
वैभव का पारिवारिक समर्थन बना ताकत
वैभव श्रीनगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी पंकज जैन और ममता जैन के पुत्र हैं। एक साधारण लेकिन संस्कारित परिवार में पले-बढ़े वैभव ने अपनी मेहनत और समर्पण से यह दिखा दिया कि लगन ही सबसे बड़ा सहारा होती है। NEET-PG 2024 का परिणाम आते ही पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। रिश्तेदार, मित्र और जानने वाले बधाई देने घर पहुंचने लगे, और माहौल किसी उत्सव से कम नहीं रहा।
खुद पर विश्वास सबसे बड़ा मंत्र है….वैभव
अपनी सफलता का श्रेय वैभव सबसे पहले अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हैं। उनका कहना है, कोचिंग न लेने का निर्णय कठिन था, लेकिन मैंने खुद पर भरोसा रखा। अनुशासन, समय प्रबंधन और मानसिक संतुलन मेरी सबसे बड़ी पूंजी रहे।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर छात्र खुद को पूरी तरह लक्ष्य के प्रति समर्पित कर दें, तो कोई भी बाधा उन्हें रोक नहीं सकती।
प्रेरणा बना श्रीनगर का बेटा
वैभव की यह उपलब्धि श्रीनगर और आस-पास के युवाओं के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि सीमित संसाधनों के बावजूद, अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी परीक्षा बड़ी नहीं होती।
आज वैभव न सिर्फ एक NEET-PG रैंक होल्डर हैं, बल्कि एक प्रेरणा हैं उन हजारों छात्रों के लिए जो मुश्किल हालातों में भी आगे बढ़ना चाहते हैं।
Pauri
पौड़ी में उफनती नदियों का कहर, मां-बेटी की मौत, दूसरी महिला की तलाश जारी

Pauri News : उत्तराखंड के पौड़ी जिले में लगातार बारिश के बीच उफनती नदियां लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। जिले में नदी के तेज बहाव से जुड़े दो अलग-अलग मामलों के बाद हड़कंप मच गया। जहां कोटद्वार में मांबेटी की बहने से मौत हो गई। वहीं एक और महिला नयार नदी में बह गई।
Table of Contents
पौड़ी में नयार नदी में बही महिला
मंगलवार को चाकीसैंण के कानूनगो विजेंद्र सिंह गुसाईं ने पैठाणी पुलिस को सूचना दी कि ग्राम पल्ली-बनास सीमा के नागधार तोक क्षेत्र निवासी 33 वर्षीय आशा देवी के पश्चिम नयार नदी में डूबने या बह जाने की आशंका है।
सूचना मिलते ही पैठाणी थाना पुलिस की टीम अपर उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह गुसाईं के नेतृत्व में जरूरी आपदा उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई। महिला की तलाश में नदी किनारे व्यापक सर्च अभियान शुरू किया गया। महिला की तलाश जारी है।

कोटद्वार में नदी में बहने से मां-बेटी की मौत
दूसरी दर्दनाक घटना कोटद्वार के स्नेह क्षेत्र में सामने आई। यहां कोल्हू नदी को पार करने के दौरान एक महिला और उसकी डेढ़ साल की बेटी तेज बहाव में बह गईं। बताया जा रहा है कि नदी पार करते समय मासूम बच्ची मां की गोद से छूटकर पानी के तेज बहाव में चली गई।
अपनी बेटी को बचाने की कोशिश में मां भी नदी में उतर गई, लेकिन वह भी तेज धार की चपेट में आ गई। इस दर्दनाक हादसे में मां और बेटी दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। लगातार हो रही बारिश के कारण उफान पर आए नदी-नालों से लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
Pauri
यमकेश्वर और गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की मांग, सांसद बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात

Pauri News : पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर और गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की।
Table of Contents
यमकेश्वर और गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की मांग
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना की मांग को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर शुभकामनाएं भी दीं।
सांसद बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात
मुलाकात के दौरान सांसद बलूनी ने उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की अपनी पुरानी मांग को दोहराते हुए इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया। इसके साथ ही उन्होंने रामनगर, यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र और देवप्रयाग में भी केंद्रीय विद्यालय स्थापित किए जाने का अनुरोध केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना होने से स्थानीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को भी आधुनिक और बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सांसद की मांगों को सकारात्मकता से लेते हुए इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
big news
श्रीनगर गढ़वाल मेयर आरती भंडारी ने थामा बीजेपी का दामन, 10 पार्षदों के साथ ली सदस्यता

Mayor Aarti Bhandari : श्रीनगर गढ़वाल नगर निगम की महापौर आरती भंडारी और उनके पति लखपत भंडारी ने बुधवार को देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
Table of Contents
श्रीनगर गढ़वाल मेयर आरती भंडारी ने थामा बीजेपी का दामन
श्रीनगर गढ़वाल मेयर आरती भंडारी ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया है। इनके साथ उनके पति लखपत भंडारी औरर श्रीनगर नगर निगम के 10 पार्षदों ने भी पार्टी की सदस्यता ली। इनमें दो पार्षद ऐसे हैं, जिन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा है।
निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ा था चुनाव
आरती भंडारी इससे पहले जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं और खिर्सू ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। करीब एक वर्ष पहले उन्होंने श्रीनगर नगर निगम का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ा था। चुनाव में उन्होंने करीब 1,600 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर नगर निगम की पहली महिला महापौर बनने का गौरव हासिल किया था।

10 पार्षदों के साथ ली बीजेपी की सदस्यता
भाजपा में शामिल होने वाले पार्षदों में विजय चमोली, मीना भारती, सोनू, भावना चौहान, अंजली भंडारी, आशीष नेगी, अनुराग चौहान, राजकुमार, नरेंद्र रावत और धर्म सिंह रावत शामिल हैं। वहीं, उपलब्ध सूची में प्रवेश चमोली का नाम भी शामिल है।
पार्टी में शामिल होने के कार्यक्रम के दौरान श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पौड़ी जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
uttarakhand weather9 hours agoउत्तराखंड में अगले चार दिन होगी भारी बारिश, आज 5 जिलों के लिए अलर्ट जारी
Uttarkashi8 hours agoउत्तरकाशी में भतीजे ने चाचा पर कुल्हाड़ी से किया वार, इलाज के दौरान मौत
Dehradun8 hours agoदेहरादून की हवा अब हुई बेहतर, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में 12वां स्थान
Breakingnews3 hours agoदेहरादून पुलिस में बड़ा उलटफेर, 53 इंस्पेक्टर-दरोगा बदले, देखें पूरी लिस्ट
Haridwar7 hours agoहरिद्वार में पुलिया पर खेल रही थीं दो बच्चियां, अचानक नाले में गिरीं, एक बची, दूसरी लापता
Rudraprayag3 hours agoरूद्रप्रयाग के मथ्यागांव में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 2 की मौत






































