Uttarakhand
उत्तरकाशी: स्यानाचट्टी झील का जलस्तर घटा, यमुनोत्री मार्ग बहाली की उम्मीद बढ़ी

उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए राहत भरी खबर है। स्यानाचट्टी में बनी अस्थायी झील का जलस्तर अब कम हो गया है, जिससे बड़कोट व यमुनोत्री क्षेत्र में फैली चिंता और खतरे के बादल कुछ हद तक छंटे हैं। प्रशासन ने मौके पर राहत और बहाली कार्य तेज कर दिए हैं।
हाल के दिनों में अतिवृष्टि के चलते यमुना नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया था, जिससे यमुनोत्री धाम से लेकर स्यानाचट्टी और जंगलचट्टी तक के इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ था। नदी के विकराल रूप के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन और सड़क धंसाव की घटनाएं सामने आईं, जिससे यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया था।
DM ने किया यमुनोत्री मार्ग का स्थलीय निरीक्षण
शनिवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने एनएच अधिकारियों के साथ स्यानाचट्टी से आगे तक यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूधंसाव और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की पहचान कर संबंधित विभागों को सतर्कता बरतने और आवश्यक इंतज़ाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जंगलचट्टी में सड़क का करीब 200 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की जानकारी पर जिलाधिकारी खुद मौके पर पहुंचे और मार्ग से मलबा हटाने और वायरक्रेट के माध्यम से मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बहाली कार्य में जेसीबी और पोकलेन तैनात
क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत और मलबा हटाने के लिए एक पोकलेन और एक जेसीबी पहले से ही मौके पर कार्यरत हैं। जिलाधिकारी ने जरूरत पड़ने पर मशीनों और श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर जल्द से जल्द यातायात बहाल करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
ईई मनोज रावत ने जानकारी देते हुए कहा कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो दो दिन के भीतर वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकती है।
झील खुलने से मिली बड़ी राहत
स्यानाचट्टी में भारी बारिश के चलते बनी अस्थायी झील अब खुल गई है और जलस्तर में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे वहां यातायात आंशिक रूप से फिर से शुरू हो गया है। इससे यमुनोत्री की ओर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा
जिलाधिकारी ने बताया कि यमुनोत्री मार्ग पर चिन्हित खतरनाक स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और पर्याप्त संख्या में जेसीबी व पोकलेन मशीनें तैनात हैं। प्रशासन की सभी टीमें जिले में अवरुद्ध मार्गों को सुचारू करने में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत हैं।
big news
देहरादून की सबसे बड़ी सब्जी मंडी निरंजनपुर मंडी होगी शिफ्ट, मुख्य सचिव ने दिए जगह तलाशने के निर्देश

Niranjanpur Mandi : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में देहरादून मोबिलिटी प्लान के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून शहर का यातायात संकुलन कम करने के लिए लगातार नए कदम उठाने होंगे। उन्होंने आढ़त बाजार, इंदिरा मार्केट आदि विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली।
Table of Contents
देहरादून की सबसे बड़ी सब्जी मंडी Niranjanpur Mandi होगी शिफ्ट
मुख्य सचिव ने Niranjanpur Mandi को अन्यत्र शिफ्ट किए जाने हेतु एमडीडीए को नयी जगह तलाशने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने आढ़त बाजार के पुनर्निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू किए जाने की भी बात कही। कहा कि 20 जनवरी तक इसका शासनादेश जारी कर दिया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को शहर के 6 जंक्शनों के सुधार के लिए 15 जनवरी तक जीओ जारी किए जाने के निर्देश दिए।
भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बनाई जाए पार्किंग
मुख्य सचिव ने शहर के भीड़-भाड़ वाले महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में बनी पार्किंग के 100 प्रतिशत उपयोग न होने पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि अब तक तैयार पार्किंग का 100 प्रतिशत उपयोग होना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नगर निगम द्वारा लागू की जा रही ऑन रोड पार्किंग को अन्य मार्गों में भी लागू किए जाने की बात कही, ताकि लोग अपने वाहनों को सड़कों के बजाय पार्किंग में लगाने को प्रेरित हों।

देहरादून की सबसे बड़ी सब्जी मंडी है Niranjanpur Mandi
आपको बता दें कि निरंजपुर सब्जी मंडी देहरादून की सबसे बड़ी और मुख्य थोक सब्जी मंडी है। ये मंडी सहारनपुर रोड पर स्थित है और शहर के लिए फल और सब्जियों की आपूर्ति का एक प्रमुख केंद्र है। सबसे बड़ी और व्यस्त सब्जी मंडी होने के कारण यहां भीड़-भाड़ ज्यादा होती है। इसीलिए इसे शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है।
जल्द होगा अंडरग्राउण्ड पार्किंग का फीजिबिलिटी
मुख्य सचिव ने परिवहन विभाग को दिसम्बर माह में एसपीवी रजिस्टर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनवरी में पहली बोर्ड बैठक आयोजित कर ली जाए। उन्होंने आशारोड़ी में सीज वाहनों को रखने के लिए बनाई जा रही पार्किंग को शीघ्र शुरू किए जाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव ने उम्टा (UMTA) द्वारा तैयार मोबिलिटी प्लान के तहत चिन्हित नए पार्किंग स्थलों की ग्राउण्ड ट्रुथिंग भी कराए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर ये स्थल पार्किंग के लिए उपयुक्त पाए जाते हैं तो इनको तैयार किया जाए। उन्होंने परेड ग्राउण्ड में अंडरग्राउण्ड पार्किंग का फीजिबिलिटी परीक्षण शीघ्र कराए जाने की बात भी कही।
अवैध तारों के जालों को जल्द से जल्द हटाया जाए
मुख्य सचिव ने शहर के खम्बों में लटकी बिना परमिशन और अवैध तारों के जालों शीघ्र हटाए जाने की भी बात कही। कहा कि शहर में जहां-जहां अंडरग्राउण्ड इलेक्ट्रिसिटी केबल का कार्य पूर्ण हो गया है, सड़कों को तत्काल दुरूस्त किया जाए।
uttarakhand weather
बदल गया मौसम, बारिश, बर्फबारी और कोहरे का अलर्ट जारी, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड के प्रकोप से लोग परेशान है। इसी बीच आज प्रदेशल में मौसम ने करवट ली है और पहाड़ों पर कुछ स्थानों पर बारिश हुई है।
Table of Contents
बदल गया उत्तराखंड का मौसम (Uttarakhand Weather Update)
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। जहां एक ओर पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी हो रही है तो वहीं मैदानी इलाकों को धुंध की गहरी चादर ने अपनी आगोश में ले लिया है। देहरादून में आज सुबह से ही धुंध का कहर देखने को मिला। दिनभर लोगों को सूर्य के दर्शन नहीं हुए। जिस से ठंड में इजाफा हो गया है।
बारिश और बर्फबारी के साथ ही कोहरे का अलर्ट जारी
आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने के आसार हैं। जहां एक ओर पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है। तो वहीं दूसरी ओर मैदानी इलाकों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगले 5 दिन कुछ ऐसा रहेगा मौसम
बात करें आने वाले दिनों में वेदर अपटेड (Uttarakhand Weather Update) की तो मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक 21 दिसंंबर 2025 को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है।
बता दें कि 3500 मीटर और उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रो में बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 22 दिसंबर को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। लेकिन मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। विशेषकर हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में छिछला से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं 23 दिसंबर से लेकर 26 दिसंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। हालांकि मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा।
big news
हरिद्वार में रेलिंग में फंसा मिला गंगा में बहकर आया महिला का शव, अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त

Haridwar News : हरिद्वार में कनखल थाना क्षेत्र में गंगा से एक महिला का शव मिलने से हड़ंकप मच गया। सूचान पर पहुंची पुलिस ने शव को निकालकर अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
Haridwar में रेलिंग में फंसा मिला महिला का शव
हरिद्वार कनखल थाना क्षेत्र में में गंगा से एक महिला का शव मिलने की खबर (Haridwar News) से इलाके में सनसनी मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक यहां गंगा में बहकर आया एक शव रेलिंग पर अटका हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।
अब तक नहीं हो पाई शव की शिनाख्त
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त की कोशिश कर रही है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला कौन है और इसकी मौत कैसे हुई ?
हत्या या आत्महत्या पुलिस मामले की जांच में जुटी
महिला की शिनाख्त ना हो पाने के कारण हरिद्वार पुलिस के सामने बहुत सारे सवाल उठ रहे हैं। जिनका जवाब पुलिस को छूंछना है। पुलिस आशंका जता रही है महिला की मौत कहीं और हुई होगी और शव गंगा में बहकर हरिद्वार आया है। इसके साथ ही पुलिस ऐसी आशंका जता रही है कि हो सकता है महिला पहाड़ी से गिर गई हो या फिर महिला की हत्या कर शव गंगा में बहा दिया गया हो। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Dehradun9 hours agoदेहरादून ISBT Mall में मल्टीप्लेक्स शुरू, यात्रियों और शहरवासियों को मिलेगा नया एंटरटेनमेंट हब
National3 hours agoRRB Exam Calendar 2026: रेलवे ने जारी किया साल भर का भर्ती शेड्यूल, यहाँ देखें पूरी लिस्ट
big news9 hours agoदेहरादून में नामी अधिवक्ता के बेटे ने खुद को मारी गोली, सदमे में पिता को भी आया हार्ट अटैक
Breakingnews7 hours agoसीएम धामी से मेयर सौरभ थपलियाल ने की शिष्टाचार भेंट, विकास से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा
Cricket6 hours agoAsia Cup U19 Final : सीनियर के बाद अब जूनियरों की बारी! फिर आमने सामने होंगे भारत और पाक ,दुबई फाइनल में होगी आर-पार की जंग…
big news8 hours agoपूर्व सीएम हरीश रावत ने बीजेपी को बताया ‘रावण का वंशज’, हरदा के बयान से उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल
Cricket5 hours agoBcci का मास्टरस्ट्रोक! 2026 T20 वर्ल्ड कप के लिए किया भारतीय टीम का ऐलान , जाने किसे मिले जगह और कौन हुआ बाहर…
big news7 hours agoहरिद्वार में रेलिंग में फंसा मिला गंगा में बहकर आया महिला का शव, अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त







































