Uttarakhand
उत्तरकाशी: स्यानाचट्टी झील का जलस्तर घटा, यमुनोत्री मार्ग बहाली की उम्मीद बढ़ी

उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए राहत भरी खबर है। स्यानाचट्टी में बनी अस्थायी झील का जलस्तर अब कम हो गया है, जिससे बड़कोट व यमुनोत्री क्षेत्र में फैली चिंता और खतरे के बादल कुछ हद तक छंटे हैं। प्रशासन ने मौके पर राहत और बहाली कार्य तेज कर दिए हैं।
हाल के दिनों में अतिवृष्टि के चलते यमुना नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया था, जिससे यमुनोत्री धाम से लेकर स्यानाचट्टी और जंगलचट्टी तक के इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ था। नदी के विकराल रूप के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन और सड़क धंसाव की घटनाएं सामने आईं, जिससे यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया था।
DM ने किया यमुनोत्री मार्ग का स्थलीय निरीक्षण
शनिवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने एनएच अधिकारियों के साथ स्यानाचट्टी से आगे तक यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूधंसाव और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की पहचान कर संबंधित विभागों को सतर्कता बरतने और आवश्यक इंतज़ाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जंगलचट्टी में सड़क का करीब 200 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की जानकारी पर जिलाधिकारी खुद मौके पर पहुंचे और मार्ग से मलबा हटाने और वायरक्रेट के माध्यम से मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बहाली कार्य में जेसीबी और पोकलेन तैनात
क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत और मलबा हटाने के लिए एक पोकलेन और एक जेसीबी पहले से ही मौके पर कार्यरत हैं। जिलाधिकारी ने जरूरत पड़ने पर मशीनों और श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर जल्द से जल्द यातायात बहाल करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
ईई मनोज रावत ने जानकारी देते हुए कहा कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो दो दिन के भीतर वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकती है।
झील खुलने से मिली बड़ी राहत
स्यानाचट्टी में भारी बारिश के चलते बनी अस्थायी झील अब खुल गई है और जलस्तर में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे वहां यातायात आंशिक रूप से फिर से शुरू हो गया है। इससे यमुनोत्री की ओर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा
जिलाधिकारी ने बताया कि यमुनोत्री मार्ग पर चिन्हित खतरनाक स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और पर्याप्त संख्या में जेसीबी व पोकलेन मशीनें तैनात हैं। प्रशासन की सभी टीमें जिले में अवरुद्ध मार्गों को सुचारू करने में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत हैं।
big news
भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक से नदारद रहे प्रदेश प्रभारी, अब 17 अप्रैल से होगी प्रदेश स्तरीय कार्यशाला

Uttarakhand Politics : बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक से नदारद रहे प्रदेश प्रभारी, नहीं दिखे पूर्व मुख्यमंत्री भी
Uttarakhand Politics : 4 साल में भाजपा की पहली बार कोर ग्रुप की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम नदारत रहे। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही प्रदेश कोर ग्रुप के 14 सदस्य मौजूद रहे।
Table of Contents
भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक से नदारद रहे प्रदेश प्रभारी
सालों बाद शनिवार को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हुई। लेकिन इस बैठक से प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम नदारद नजर आए। इसके साथ ही उत्तराखंड भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भी बैठक में नहीं दिखे।
बैठक खत्म होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 2027 के चुनाव को लेकर बैठक में रणनीति बनाई गई जिसमें मंडल स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यक्रम निर्धारित किए गए।
बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर हुई चर्चा
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि सरकार और संगठन के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। इसी कड़ी में 7 से 14 मार्च तक मंडल स्तर पर प्रशिक्षण तय किया गया। जबकि 17 अप्रैल को प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
17 अप्रैल से होगी प्रदेश स्तरीय कार्यशाला
कार्यशाला में सरकार के चार वर्षो के कार्यों पर मुख्यमंत्री चर्चा करेंगे। इसके साथ ही एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के 2 लाख से ज्यादा पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे, इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों समेत प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी प्रत्येक लोकसभावार समीक्षा करेंगे जिसमें विधायक मौजूद रहेंगे।
Breakingnews
रूड़की में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में बाइक के आने से दो युवकों की मौत

Roorkee News : हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक की चपेट में बाइक के आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
Table of Contents
रूड़की में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत
रूड़की में ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक तीनों युवक भगवानपुर से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। रास्ते में भगवानपुर बाईपास मार्ग पर बेडपुर चौक के पास ईंट-भट्टे के पास उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
ट्रक के नीचे जा घुसी थी बाइक
हादसा इतना भयानक था कि बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी। इस कारण बाइक सवार (28 वर्षीय) शिवम और (26 वर्षीय) सूरज मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 25 वर्षीय) अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज किया जाल रहा है।
ये भी पढ़ें https://janmanchtv.com/kedarnath-dham-opening-date-2026/: रूड़की में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में बाइक के आने से दो युवकों की मौतहादसे के बाद वाहन छोड़ ट्रक चालक फरार
हादसे के वक्त आस-पास मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े लेकिन तब तक ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया था। लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे की खबर के बाद से दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
Roorkee
Laksar: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, लक्सर में युवक की सड़क हादसे में मौत

लक्सर में भीषण सड़क हादसा, युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत
लक्सर (Laksar): उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. जहाँ पर शादी की चहल-पहल वाले एक घर का माहौल मातम में बदल गया. जहाँ पर सड़क पार कर रहे बरात में आए एक ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई है. जिस गाँव में शादी की शहनाई बजनी थी वहां मातम पसर गया.
मुख्य बिंदु
लक्सर में अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के टिक्कमपुर गांव में देर रात एक बारात गांव वापस लौटी थी. इसी दौरान बस से उतरकर सड़क पार कर रहे रोहतास पुत्र सीताराम को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है.
हादसे में युवक की मौके पर ही मौत
हादसा इतना भीषण था कि रोहतास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, साथ ही हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN: चंद्रमणि श्मशान घाट के नाले में मिला युवक का शव, नहीं हो पाई मृतक की शिनाख्त
शादी की खुशियों के बीच पसरा मातम
इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे टिक्कमपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं शादी के माहौल में अचानक पसरे सन्नाटे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया.
मृतक के परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दी तहरीर
मृतक के परिजनों ने सुल्तानपुर पुलिस चौकी में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर सौंप दी है. इस संबंध में पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. साथ ही, फरार वाहन और उसके चालक की तलाश लगातार जारी है. उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि जैसे ही वाहन की पहचान होगी, आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Cricket11 hours agoवेस्टइंडीज बनाम नेपाल : पढ़िए फैंटेसी क्रिकेट गाइड, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और कप्तान विकल्प..
big news21 hours agoदेहरादून के नए SSP प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने ग्रहण किया पदभार, गिनवाईं अपनी प्राथमिकताएं
Trending22 hours ago15 या 16 किस दिन रखा जाएगा महाशिवरात्रि का व्रत ?, जानें क्या है पूजा का शुभमुहूर्त और कैसे करें रूद्राभिषेक
Breakingnews22 hours agoबिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने किया पुलिस मुख्यालय कूच, गोदियाल ने सरकार पर साधा निशाना
Rudraprayag3 hours agokedarnath dham Opening date 2026: इस दिन…खुलेंगे बाबा केदार के कपाट
Breakingnews20 hours agoMKP कॉलेज देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़, सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस के जरिए हल हो रहे थे पेपर
Breakingnews19 hours agoबड़ी खबर : उप निबन्धक ऋषिकेश सस्पेंड, गंभीर आरोप व साक्ष्य के चलते गिरी गाज
Roorkee54 minutes agoLaksar: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, लक्सर में युवक की सड़क हादसे में मौत










































