Uttarakhand
उत्तराखंड: भैया दूज पर केदारनाथ धाम के कपाट होंगे बंद

रुद्रप्रयाग: विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 23 अक्टूबर, भैया दूज के पावन पर्व पर शीतकाल हेतु विधिवत बंद कर दिए जाएंगे। अभी तक धाम में 15 लाख 85 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। हालांकि, यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में कम है, जब यात्रा सीजन के दौरान करीब 19 लाख भक्त पहुंचे थे।
गिनती के 25 दिन शेष हैं, लेकिन जिस गति से यात्री पहुंच रहे हैं, उसे देखते हुए अनुमान है कि इस बार यात्रा 17 लाख का आंकड़ा भी मुश्किल से पार कर पाएगी।
इस बार कपाट पिछले वर्ष की तुलना में कुछ दिन पहले बंद हो रहे हैं। स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि कपाट बंद होने से पहले के इन बचे दिनों में दर्शनार्थियों की संख्या में कुछ इजाफा हो सकता है, लेकिन हेली सेवाओं और घोड़े-खच्चरों की घटती मांग यात्रियों की कम संख्या की पुष्टि कर रही है।
गौरतलब है कि 22 अक्टूबर की रात को मां गंगा की विग्रह डोली मार्कंडेय मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी और 23 अक्टूबर को मुखबा गांव पहुंचकर शीतकाल के लिए गंगा मंदिर में प्रतिष्ठापित की जाएगी।
यमुनोत्री धाम के कपाट भी भैया दूज (23 अक्टूबर) को बंद होंगे। इसका शुभ मुहूर्त 2 अक्टूबर विजयदशमी के दिन पंचांग के अनुसार घोषित किया जाएगा।
Dehradun
मार्च का महीना खत्म होते ही बढ़ी वनाग्नि की टेंशन, वन महकमे ने नामित किए नोडल अधिकारी, देखें लिस्ट

Uttarakhand Forest Fire : उत्तराखंड में मार्च का महीना खत्म होते ही जंगलों की आग की टेंशन बढ़ गई है। फिलहाल पहाड़ों पर बारिश होने से आग की छिटपुट घटनाएं ही सामने आ रही हैं। लेकिन वन विभाग ने अभी से कमर कस ली है।
Table of Contents
मार्च का महीना खत्म होते ही बढ़ी वनाग्नि की टेंशन
उत्तराखंड में फायर सीजन शुरू हो चुका है और मार्च की समाप्ति के साथ ही जंगलों की आग को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। तापमान बढ़ोतरी की संभावनाओं के बीच वन विभाग ने बड़े अधिकारियों को वनाग्नि पर जिलों का नोडल नामित कर दिया है।

वन महकमे ने नामित किए नोडल अधिकारी
बता दें कि वन महकमे ने कुल 8 अधिकारियों को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ताकि बढ़ते तापमान के साथ जंगलों में लगने वाली आग की स्थिति पर नजर रखी जा सके और समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
किसे मिली किस जिले की जिम्मेदारी
| अधिकारी का नाम | पद | जिम्मेदारी (जिला) |
|---|---|---|
| विवेक पांडे | अपर प्रमुख वन संरक्षक | अल्मोड़ा |
| सुरेंद्र मेहरा | अपर प्रमुख वन संरक्षक | पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार |
| मीनाक्षी जोशी | अपर प्रमुख वन संरक्षक | पिथौरागढ़ |
| संजीव चतुर्वेदी | मुख्य वन संरक्षक | नैनीताल, उधम सिंह नगर |
| पी.के. पात्रो | मुख्य वन संरक्षक | टिहरी, देहरादून |
| राहुल | मुख्य वन संरक्षक | उत्तरकाशी |
| बीजू लाल | मुख्य वन संरक्षक | चंपावत, बागेश्वर |
| विनय भार्गव | वन संरक्षक | रुद्रप्रयाग, चमोली |
Pauri
घर के आंगन से चार साल की मासूम को उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों से बरामद हुआ शव

Pauri News : पौड़ी में गुलदार ने मासूम को बनाया शिकार, घर के आंगन से उठाकर ले गया
Pauri News : पौड़ी गढ़वाल जिले के चौबट्टाखाल क्षेत्र में गुलदार एक मासूम को घर के आंगन से उठा ले गया। बच्ची का शव घर से कुछ ही दूरी पर बरामद हुआ है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
चौबट्टाखाल 4 साल की मासूम को गुलदार ने बनाया निवाला
पौड़ी गढ़वाल के चौबट्टाखाल क्षेत्र में गुलदार ने एक चार साल की बच्ची को अपना निवाला बना लिया। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सभा तिमली स्थित भतकोट गांव में गुलदार चार साल की मासूम को घर के आंगन से उठा ले गया। मासूम का शव घर से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों से बरामद हुआ।
घर के आंगन से उठा ले गया मासूम को गुलदार
मिली जानकारी के मुताबिक कोटद्वार के ग्राम सभा तिमली स्थित ग्राम भतकोट निवासी हरेंद्र की चार साल की बेटी खाना खाने के बाद घर के बाहर ही अपने आंगन में खेल रही थी। पास ही परिजन भी बैठे हुए थे। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए आंगन से खींचकर नीचे खेतों की ओर ले गया।
परिजनों का शोर सुनकर पड़ोसी और अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू की। काफी देर तक बच्ची को ढूंढने के बाद घर से कुछ ही दूरी पर स्थित झाड़ियों से बरामद किया गया।
घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
गुलदार के हमले में बच्ची की मौत की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं बच्ची के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों को दिन में भी घर से बाहर निकलने में डर लग रहा है। ग्रामीणों ने सरकार से गुलदार को पकड़कर उन्हें राहत दिलाने की मांग की है।
big news
आज किसानों के साथ देहरादून कूच करेंगे राकेश टिकैत, दिव्यांशु हत्याकांड के आरोपियों कड़ी सजा देने की है मांग

Dehradun News : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का किसानों के साथ देहरादून कूच करेंगे। राकेश टिकैत के इस कूच के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं।
Table of Contents
आज किसानों के साथ देहरादून कूच करेंगे राकेश टिकैत
राजधानी देहरादून के प्रेमनगर में हाल ही में हुए दिव्यांशु हत्याकांड के बाद किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिल रही है। इसी के विरोध में आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसानों के साथ दून कूच करेंगे। राकेश टिकैत दिव्यांशु हत्याकांड के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग के लिए किसानों के साथ देहरादून पहुंचेंगे।
सुबह 11 बजे टिकैत पहुंचेंगे देहरादून के आशारोड़ी
मिली जानकारी के मुताबिक राकेश टिकैत आज सुबह 11 बजे देहरादून के आशारोड़ी पहुंचेंगे। अपने कूच के बारे में जानकारी देते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि देहरादून में बढ़ रहीं छात्रों के साथ अपराध की घटनाओं को लेकर वो बेहद ही चिंतित हैं। हाल ही में दिव्यांशु जाटराणा की सरेआम भरेबाजार जिस तरीके से हत्या की गई ये बड़ी चिंता का विषय है।

पुलिस ने लगाई आशारोड़ी क्षेत्र में बैरिकेडिंग
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आशारोड़ी क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर किसानों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर ही मौजूद रहकर किसानों से ज्ञापन प्राप्त करेंगे। इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक और सख्त इंतजाम किए हैं, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।
Cricket20 hours agoWI-W vs AUS-W Dream 11 Team 3rd ODI 2026 : बेहतरीन फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, और प्लेइंग 11..
big news19 hours agoबाजपुर में चलती बस पर दिनदहाड़े हमला, पथराव और डंडों से तोड़े शीशे, यात्रियों में मची चीख-पुकार
Kedarnath18 hours agoKEDARNATH HELI TICKET BOOKING 2026: 10 अप्रैल से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग, जानें पूरा प्रोसेस स्टेप-बाय-स्टेप
Breakingnews23 hours agoटिहरी में लंबगांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर खाई में गिरने से चालक समेत दो की मौत
Jharkhand21 hours agoबेटे के लिए दे दी मासूम बेटी की बलि, प्रेमी के साथ मिलकर माँ ने रचाया खौफनाक खेल
Roorkee23 hours agoरूड़की में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, “जय श्री राम” व “बजरंगबली की जय” के जयकारों से गूंजें मंदिर
Haridwar21 hours agoकुंभ मेला 2027 की तैयारियों का सीएस ने लिया जायजा, सभी कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश
Uttarakhand23 hours agoचारधाम यात्रा से पहले सुरक्षा का बड़ा ट्रायल, 10 अप्रैल को पूरे गढ़वाल मंडल में होगी NDMA मॉकड्रिल








































