big news
UKSSC पेपर लीक मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, सॉल्वर सुमन को किया गिरफ्तार

देहरादून : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले में सीबीआई ने की पहली गिरफ़्तारी की है। UKSSC पेपर लीक मामले में सीबीआई ने सुमन चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।
UKSSC पेपर लीक मामले में सीबीआई की पहली गिरफ़्तारी
21 सितंबर को UKSSSC ने स्नातक स्तरीय परीक्षा कराई थी। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे में पेपर का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने आरोप लगाया कि ये पेपर लीक हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया। जांच में पाया गया कि ये पेपर हरिद्वार के बहादरपुर जट स्थित सेंटर से बाहर आया था। पेपर को वहां मौजूद एक परीक्षार्थी खालिद ने पहले से केंद्र में छिपाए मोबाइल के माध्यम से अपनी बहन साबिया को भेजा। साबिया ने ये पेपर प्रोफेसर सुमन चौहान को आगे सॉल्व करने के लिए भेजा।
सीबीआई ने आरोपी सुमन को गिरफ्तार किया
सुमन टिहरी गढ़वाल के शहीद श्रीमति हंसा धनई राजकीय महाविद्यालय में पढ़ाती थी। पुलिस ने 22 सितंबर को सुमन चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद खालिद को गिरफ्तार कर लिया था। प्राथमिक जाँच के बाद खालिद की बहन साबिया को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जांच में पाया कि सुमन इस षड्यंत्र में जानबूझकर शामिल नहीं हुई थी। बल्कि उसे ये पता ही नहीं था कि ये पेपर किसी प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित है। ऐसे में उसे जांच में सहयोग के नाम पर छोड़ दिया गया था।
इस मामले में युवाओं ने आठ दिन तक सीबीआई जांच की मांग के लिए प्रदर्शन किया। इसके बाद धरनास्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीआई जांच की संस्तुति की थी। सरकार की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सीबीआई ने 26 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब सीबीआई ने प्राथमिक जांच में सुमन चौहान को पेपर लीक मामले में शामिल पाते हुए गिरफ्तार किया है। उसे स्पेशल जज सीबीआई की अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
big news
अंकिता भंडारी केस से जुड़े ऑडियो विवाद में सुरेश राठौर को राहत, कोर्ट से मिली जमानत
Uttarakhand Politics : बड़ी खबर – पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर को मिली जमानत
Uttarakhand Politics : पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर को अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े एक सोशल मीडिया पोस्ट मामले में जमानत मिल गई है।
Table of Contents
अंकिता भंडारी केस से जुड़े ऑडियो विवाद में सुरेश राठौर को राहत
अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े एक सोशल मीडिया पोस्ट मामले में गिरफ्तार किए गए पूर्व विधायक सुरेश राठौर को अदालत से राहत मिल गई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) रवि प्रकाश की अदालत ने उन्हें सशर्त जमानत प्रदान की है।
पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर को मिली जमानत
अदालत ने सुरेश राठौर की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें एक लाख रुपये के निजी मुचलके और समान राशि के दो जमानतदार प्रस्तुत करने की शर्त पर रिहा करने का आदेश दिया है।
मामला डालनवाला कोतवाली में दर्ज एक मुकदमे से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक सामग्री साझा किए जाने के आरोप में सुरेश राठौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) के तहत केस दर्ज किया गया था।
14 जून 2026 को पुलिस ने किया था गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस ने 14 जून 2026 को मामले में बीएनएस की धारा 308(6) भी जोड़ी थी। इसके बाद सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था।
सुनवाई के बाद अदालत ने मामले के तथ्यों और प्रस्तुत दलीलों पर विचार करते हुए उन्हें जमानत देने का निर्णय लिया। फिलहाल मामले की जांच और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं जारी हैं।
big news
देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Dehradun Accident : देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राफिक एरा तिराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर यातायात प्रभावित रहा।
Table of Contents
देहरादून में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तिब्बती कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय कर्मा स्कूटी से आईएसबीटी की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ग्राफिक एरा तिराहे के निकट उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि बुजुर्ग ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
बुजुर्ग की मौके पर ही मौत
घटना की सूचना मिलते ही क्लेमेनटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। साथ ही सड़क पर लगे जाम को हटाकर यातायात को सामान्य कराया गया।

पुलिस ने ट्रक चालक को लिया हिरासत में
पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
क्लेमेनटाउन थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि चालक को मौके से हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
big news
हरिद्वार में सिडकुल में टैक्स चोरी का बड़ा मामला आया सामने, पकड़ी गई करोड़ों की चोरी

Haridwar News : उत्तराखंड के हरिद्वार में सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में टैक्स चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (SIB) ने एक खुफिया सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी और सर्कुलर ट्रेडिंग का भंडाफोड़ किया है।
Table of Contents
सिडकुल में टैक्स चोरी का बड़ा मामला आया सामने
राज्य कर उपायुक्त कार्तिकेय वर्मा के अनुसार, ये कंपनियां आपस में ही सर्कुलर ट्रेडिंग (Circular Trading) कर रही थीं। इसका मतलब है कि बिना किसी वास्तविक माल की डिलीवरी के, ये कंपनियां केवल कागजों पर एक-दूसरे को बिल जारी कर रही थीं।
कंपनियों ने अवैध रूप से उठाया ITC का लाभ
इस फर्जीवाड़े के जरिए कंपनियों ने अवैध रूप से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ उठाया और अपने टैक्स रिटर्न में कैश भुगतान को लगभग शून्य या बेहद कम कर दिया। जब अधिकारियों ने फैक्ट्री परिसरों में जाकर वास्तविक स्टॉक का मिलान किया, तो उनके ऑन-साइट स्टॉक और बही-खातों (ITC आंकड़ों) में भारी अंतर पाया गया।

जीएसटी चोरी और सर्कुलर ट्रेडिंग का भंडाफोड़
इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए 4 विशेष टीमें बनाई गई थीं, जिनमें सचल दल और ऑडिट इकाई के 12 अधिकारी शामिल थे। अधिकारियों का कहना है कि जब्त किए गए डिजिटल डेटा की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कंपनियों पर अंतिम टैक्स लायबिलिटी और अतिरिक्त पेनल्टी तय की जाएगी। विभाग के अनुसार, सिडकुल की कई अन्य कंपनियां भी अभी रडार पर हैं।
Cricket20 hours agoWI-W vs SCO-W Dream11 Team Match 12 Group B: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और टॉप पिक्स
Breakingnews20 hours agoबड़ी खबर : धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर….
Breakingnews17 hours agoउत्तरकाशी में 13 साल के किशोर पर चौथी की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, खून से सने कपड़ों में घर पहुंची मासूम
Cricket19 hours agoBAN vs AUS Dream11 Team 2nd T20I 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट विनिंग टीम
big news18 hours agoहरिद्वार में सिडकुल में टैक्स चोरी का बड़ा मामला आया सामने, पकड़ी गई करोड़ों की चोरी
Uttarkashi18 hours agoउत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा, आग बुझाते समय फॉरेस्ट गार्ड की चट्टान से गिरकर मौत
Breakingnews15 hours agoधामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, मंत्रिमंडल की बैठक में 12 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें यहां..
Udham Singh Nagar13 hours agoउत्तराखंड में राष्ट्रविरोधी साजिश का पर्दाफाश !, STF की बड़ी कार्रवाई एक संदिग्ध गिरफ्तार







































