big news
कौन है अभिज्ञान कुंडू ?, जिन्होंने डबल सेंचुरी लगाकर रच दिया इतिहास, तोड़ डाला रिकॉर्ड

Abhigyan Abhishek Kundu : IPL ऑक्शन से कुछ ही घंटे पहले भारतीय क्रिकेट में कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरी दुनिया का ध्यान भारत पर ला दिया। मलेशिया के खिलाफ U19 एशिया कप में भारत के 17 साल के अभिज्ञान कुंडू ने दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया।
Table of Contents
कौन है अभिज्ञान कुंडू (Who is Abhigyan Abhishek Kundu) ?
मंगलवार 16 दिसंबर को भारतीय अंडर 19 टीम के मिडिल आर्डर बल्लेबाज Abhigyan Abhishek Kundu ऐसी बल्लेबाजी की कि हर कोई देखता ही रह गया। मलेशिया के खिलाफ खेली गई उनकी पारी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई। दरअसल अंडर-19 एशिया कप में मलेशिया के खिलाफ मुंबई के 17 साल के अभिज्ञान कुंडू ने 121 गेंदों पर 16 चौके और 9 छक्कों के साथ 209 रन बनाकर पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले।

डबल सेंचुरी जमाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने Abhigyan Kundu
अभिज्ञान कुंडू U19 पुरुष एशिया कप में डबल सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। यही नहीं Abhigyan Kundu ने पाकिस्तान के ओपनर समीर मिन्हास 177 रन के रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इसके साथ ही वो दुबई के सेवेंस स्टेडियम में यूथ वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज और पहले भारतीय बन गए हैं। बता दें कि पहले नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के जोरिच वैन शाल्कविक हैं। जिन्होंने इसी साल ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

U19 vs Malaysia U19 में खेली 209 रन की धमाकेदार पारी
Abhigyan Abhishek Kundu ने U19 vs Malaysia U19 में आज ग्रुप ए के मुकाबले में 125 गेंद में 209 रन की धमाकेदार पारी खेली। बता दें कि कुंडू की इस ऐतिहासिक पारी में 17 चौके और 9 छक्के शामिल थे। इस मैच में भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 408 रन का दमदार स्कोर बनाया। इसके साथ ही कुंडू ने इस मुकाबले में यूथ वनडे में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी बनाया।
FAQs: Abhigyan Abhishek Kundu
Q1. अभिज्ञान अभिषेक कुंडू कौन हैं?
अभिज्ञान अभिषेक कुंडू भारत के 17 वर्षीय अंडर-19 क्रिकेटर हैं, जो मुंबई से ताल्लुक रखते हैं और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं।
Q2. अभिज्ञान कुंडू ने कौन सा ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया?
उन्होंने U19 एशिया कप में मलेशिया के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा और टूर्नामेंट में डबल सेंचुरी लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने।
Q3. अभिज्ञान कुंडू ने मलेशिया के खिलाफ कितने रन बनाए?
उन्होंने 125 गेंदों में 209 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 17 चौके और 9 छक्के शामिल थे।
Q4. अभिज्ञान कुंडू ने किस खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा?
उन्होंने पाकिस्तान के समीर मिन्हास का 177 रन का रिकॉर्ड तोड़ा।
Q5. क्या अभिज्ञान कुंडू पहले भारतीय हैं जिन्होंने यूथ वनडे में दुबई में दोहरा शतक लगाया?
हां, वह दुबई के सेवेंस स्टेडियम में यूथ वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।
Q6. इस मैच में भारत का कुल स्कोर कितना रहा?
भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 408 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
big news
5800 रोडवेज कर्मियों को कब मिलेगा वेतन? दो महीने से खाली जेब, शासन से आस

Uttarakhand News : उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों का दो महीने से वेतन लंबित है। वेतन ना मिलने के कारण कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Table of Contents
5,800 रोडवेज कर्मियों को दो महीने से नहीं मिला वेतन
उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों के सामने वेतन को लेकर बड़ी परेशानी बनी हुई है। जून और जुलाई का वेतन लंबित होने के कारण हजारों कर्मचारियों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगस्त का महीना भी समाप्ति की ओर है, लेकिन अभी तक सभी कर्मचारियों को उनका बकाया वेतन नहीं मिल पाया है।
रोडवेज कर्मियों को कब मिलेगी सैलरी ?
परिवहन निगम में करीब 5,800 कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें लगभग 4,000 कर्मचारी एजेंसी और विशेष-संविदा श्रेणी में आते हैं। वहीं करीब 1,800 कर्मचारी नियमित श्रेणी के हैं। वेतन लंबित होने का असर इन सभी कर्मचारियों पर पड़ा है। लगातार भुगतान में देरी के कारण कर्मचारियों की आर्थिक परेशानियां बढ़ रही हैं।

21 करोड़ रुपये का वेतन अभी भी लंबित
वेतन संकट के बीच परिवहन निगम प्रबंधन ने अब कर्मचारियों को भुगतान करना शुरू कर दिया है। पिछले तीन दिनों में करीब 5 करोड़ रुपये का वेतन जारी किया गया है। हालांकि, निगम के कर्मचारियों का लगभग 21 करोड़ रुपये का वेतन अभी भी लंबित बताया जा रहा है।
प्रबंधन की ओर से फिलहाल अलग-अलग श्रेणियों के कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर भुगतान किया जा रहा है। पहले एजेंसी और विशेष-संविदा कर्मचारियों का वेतन जारी किया जा रहा है।
सोमवार तक 85 फीसदी कर्मचारियों को भुगतान का दावा
परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह के मुताबिक, वेतन भुगतान की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाई जा रही है। प्रबंधन का लक्ष्य है कि सोमवार तक करीब 85 प्रतिशत कर्मचारियों को उनका वेतन मिल जाए। पहले एजेंसी और विशेष-संविदा श्रेणी के कर्मचारियों को भुगतान किया जाएगा। इसके बाद नियमित कर्मचारियों के वेतन का भुगतान शुरू किया जाएगा।
big news
श्रीनगर गढ़वाल मेयर आरती भंडारी ने थामा बीजेपी का दामन, 10 पार्षदों के साथ ली सदस्यता

Mayor Aarti Bhandari : श्रीनगर गढ़वाल नगर निगम की महापौर आरती भंडारी और उनके पति लखपत भंडारी ने बुधवार को देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
Table of Contents
श्रीनगर गढ़वाल मेयर आरती भंडारी ने थामा बीजेपी का दामन
श्रीनगर गढ़वाल मेयर आरती भंडारी ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया है। इनके साथ उनके पति लखपत भंडारी औरर श्रीनगर नगर निगम के 10 पार्षदों ने भी पार्टी की सदस्यता ली। इनमें दो पार्षद ऐसे हैं, जिन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा है।
निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ा था चुनाव
आरती भंडारी इससे पहले जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं और खिर्सू ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। करीब एक वर्ष पहले उन्होंने श्रीनगर नगर निगम का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ा था। चुनाव में उन्होंने करीब 1,600 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर नगर निगम की पहली महिला महापौर बनने का गौरव हासिल किया था।

10 पार्षदों के साथ ली बीजेपी की सदस्यता
भाजपा में शामिल होने वाले पार्षदों में विजय चमोली, मीना भारती, सोनू, भावना चौहान, अंजली भंडारी, आशीष नेगी, अनुराग चौहान, राजकुमार, नरेंद्र रावत और धर्म सिंह रावत शामिल हैं। वहीं, उपलब्ध सूची में प्रवेश चमोली का नाम भी शामिल है।
पार्टी में शामिल होने के कार्यक्रम के दौरान श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पौड़ी जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
big news
NET के 3 पेपर रद्द, NTA के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल, सड़कों पर उतरकर किया विरोध

UGC-NET Exam : UGC-NET जून 2026 में अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के पेपर रद्द होने से विवाद बढ़ गया है। हजारों छात्रों ने परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
Table of Contents
NET के 3 पेपर रद्द, NTA के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल
UGC-NET जून 2026 की परीक्षा को लेकर विवाद एक बार फिर गहरा गया है। अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र समेत तीन विषयों की परीक्षाएं रद्द किए जाने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गई है। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा के दौरान कई सवाल दोहराए गए, कुछ प्रश्नों में तथ्यात्मक खामियां थीं और कई जगह भाषा व व्याकरण से जुड़ी गलतियां भी देखने को मिलीं।
सड़कों पर उतरकर किया विरोध
पेपर रद्द होने के फैसले के बाद छात्र संगठनों नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

पूरी परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग
छात्र संगठनों की मांग है कि पूरी परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही, परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक से जुड़े आरोपों की भी जांच की जाए। दिल्ली के ओखला स्थित NTA कार्यालय के बाहर SFI कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए NTA को समाप्त करने की मांग भी उठाई।
छात्रों का कहना है कि परीक्षा रद्द होने और दोबारा परीक्षा की स्थिति से उनके परिणाम प्रभावित हो सकते हैं। इसका असर आगे होने वाले PhD दाखिलों और अकादमिक करियर की प्रक्रिया पर भी पड़ने की आशंका है।
uttarakhand weather21 hours agoउत्तराखंड में मौसम का तांडव जारी! 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
Dehradun19 hours agoदेर रात रायपुर में मचा हड़कंप! विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Cricket24 hours agoSMP vs TGC Dream11 Prediction Qualifier 1 TNPL 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
big news20 hours ago5800 रोडवेज कर्मियों को कब मिलेगा वेतन? दो महीने से खाली जेब, शासन से आस
Dehradun18 hours agoसहस्त्रधारा में नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव
Haridwar15 hours agoहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बड़ा मंथन, CM धामी समेत शिवराज-रामदेव और संत समाज जुटा
Cricket12 hours agoLKK vs ITT Dream11 Prediction Eliminator TNPL 2026 : Vida Kovai Kings vs IDream Tiruppur Tamizhans






































