big news
जरूरी खबर : केदारनाथ हाईवे 15 जनवरी तक रहेगा बंद, इस रास्ते से होगी आवाजाही

Kedarnath Highway : केदारनाथ हाईवे-107 अगले एक महीने तक बंद रहेगा। मरम्मत के कार्य के चलते केदारनाथ हाईवे को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। इस दौरान मानसून में हाईवे को हुए नुकसान को ठीक किया जाएगा।
Table of Contents
Kedarnath Highway 15 जनवरी तक रहेगा बंद
केदारनाथ हाईवे-107 पर मरम्मत का काम किया जा रहा है। जिसके चलते Kedarnath Highway 15 जनवरी तक बंद रहेगा। बता दें कि हाईवे पर काकड़ागाड़-कुंड-गुप्तकाशी मार्ग पर मानसून में हुई टूटफूट को ठीक करने के लिए 15 जनवरी तक अस्थायी रूप बंद कर दिया गया है। हालांकि इस दौरान कुंड-चुन्नी बैंड-विद्यापीठ-गुप्तकाशी मोटर मार्ग से आवागमन होगा।
यात्रियों को हो सकती हैं परेशानियां
Kedarnath Highway -107 के बंद रहने और लगभग एक महीने कुंड-चुन्नी बैंड-विद्यापीठ-गुप्तकाशी मोटर मार्ग से आवागमन होने के कारण स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि केदारनाथ हाईवे पर किमी 33.130 से 41.260 के बीच मानसून में सड़क को भारी नुकसान हुआ है।

प्रकृति और यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला
बता दें कि हाईवे पर मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का कार्य कंपनी की ओर से किया जा रहा है। इस दौरान जेसीबी, डंपर, फ्लोरी, एसएलएम सहित अन्य भारी मशीनरी का उपयोग किया जाना बेहद ही जरूरी है।
ये फैसला राष्ट्रीय राजमार्ग की चौड़ाई अत्यंत कम होने और यातायात सुरक्षा के साथ प्रकृति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। लोगों की सुरक्षा के लिए 15 दिसंबर से 15 जनवरी 2026 तक मार्ग को अस्थायी रूप से यातायात के लिए प्रतिबंधित रहेगा
Kedarnath Highway – FAQs
1. Kedarnath Highway कब तक बंद रहेगा?
उत्तर: केदारनाथ हाईवे (NH-107) को 15 जनवरी 2026 तक अस्थायी रूप से बंद रखा गया है।
2. केदारनाथ हाईवे क्यों बंद किया गया है?
उत्तर: मानसून के दौरान हुई भारी क्षति की मरम्मत और सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य के कारण हाईवे को बंद किया गया है।
3.कौन-सा हिस्सा ज्यादा क्षतिग्रस्त है?
उत्तर: हाईवे का किमी 33.130 से 41.260 के बीच का हिस्सा मानसून में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।
4. मरम्मत कार्य के दौरान कौन-सी मशीनें इस्तेमाल हो रही हैं?
उत्तर: मरम्मत के लिए जेसीबी, डंपर, फ्लोरी, एसएलएम सहित भारी मशीनरी का उपयोग किया जा रहा है।
5. यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग कौन-सा है?
उत्तर: इस दौरान यातायात कुंड–चुन्नी बैंड–विद्यापीठ–गुप्तकाशी मोटर मार्ग से संचालित किया जाएगा।
big news
सालों का इंतजार होगा खत्म? NHM कर्मियों की नियमितीकरण का रास्ता हुआ साफ

Uttarakhand News : उत्तराखंड में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत लंबे समय से संविदा पर काम कर रहे हजारों स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए राहत की उम्मीद बढ़ गई है। राज्य सरकार ने मिशन के अंतर्गत तैनात डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों, फार्मासिस्टों और अन्य संवर्गों के कर्मचारियों के नियमितीकरण की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार शुरू कर दिया है। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने NHM के मिशन निदेशक को एक सप्ताह के भीतर विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं।
Table of Contents
NHM कर्मियों की नियमितीकरण का रास्ता हुआ साफ
प्रदेश में NHM के तहत करीब 10 हजार कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। यदि नियमितीकरण की दिशा में सरकार की पहल आगे बढ़ती है, तो इन कर्मचारियों को स्थायी सेवा और सामाजिक सुरक्षा मिलने का रास्ता खुल सकता है।
दरअसल, NHM कर्मचारी लंबे समय से नियमितीकरण, समान वेतन, सेवा सुरक्षा और मानव संसाधन नीति (HR Policy) लागू करने की मांग उठा रहे हैं। वर्ष 2016 से कर्मचारी लगातार इन मांगों को सरकार के सामने रखते आए हैं। उनका कहना है कि वे प्रदेश के पर्वतीय, ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन वर्षों से संविदा पर काम करने के बावजूद उनके भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा
हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल और NHM कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बैठक के बाद इस दिशा में प्रक्रिया तेज हुई है। बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया गया था। इसके बाद वित्त और कार्मिक विभाग के साथ हुई चर्चा में NHM के लिए HR Policy लागू करने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी।
अब स्वास्थ्य मंत्री ने मिशन निदेशक को शासन के साथ समन्वय बनाकर नियमितीकरण से संबंधित विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने और एक सप्ताह के भीतर भेजने को कहा है। मंत्री का कहना है कि NHM कर्मचारी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं और सरकार उन्हें बेहतर सेवा सुरक्षा तथा सामाजिक सुरक्षा देने की दिशा में प्रयास कर रही है।
सरकार ने मांगा प्रस्ताव
NHM के तहत मेडिकल ऑफिसर, विशेषज्ञ चिकित्सक, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO), सलाहकार और प्रबंधन एवं तकनीकी संवर्ग के कर्मचारी विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाएं दे रहे हैं। इनमें जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और स्वास्थ्य एवं वेलनेस सेंटर शामिल हैं।
गौरतलब है कि नियमितीकरण के मुद्दे पर उत्तराखंड सरकार ने केंद्र सरकार से भी दिशा-निर्देश मांगे थे। केंद्र की ओर से इस मामले में राज्य को अपने स्तर पर निर्णय लेने की बात कही गई। इसके बाद राज्य सरकार ने इस दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू की है।
big news
लोहाघाट BJP में अंदरूनी कलह फिर उजागर, पूरन फर्त्याल ने रैली से दिखाई ताकत, चर्चाओं के बाजार गर्म

Champawat News : उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच लोहाघाट में भाजपा की अंदरूनी खींचतान एक बार फिर चर्चा में आ गई है। पार्टी में 20 साल पूरे होने पर पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने जन आशीर्वाद रैली निकालकर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई। इस दौरान उनके निशाने पर विरोधी दल कांग्रेस के साथ-साथ पार्टी के भीतर के वे नेता भी रहे, जिन पर उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में भितरघात करने का आरोप लगाया।
Table of Contents
लोहाघाट BJP में अंदरूनी कलह फिर उजागर
शीतला माता मंदिर से शुरू हुई रैली रामलीला मैदान पहुंची। इसमें महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भाग लिया। रैली के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूरन सिंह फर्त्याल के समर्थन में नारे लगाए गए। राजनीतिक हलकों में इस आयोजन को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले फर्त्याल की सक्रियता और अपनी दावेदारी मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
पूरन फर्त्याल ने रैली से दिखाई ताकत
रामलीला मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए फर्त्याल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में लोहाघाट का विकास पीछे चला गया। फर्त्याल ने विधायक निधि के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए और इसके उपयोग को लेकर आरोप लगाए।

अपने दस साल के विधायक कार्यकाल का किया जिक्र
पूर्व विधायक फर्त्याल ने अपने दस साल के विधायक कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उनके समय में शुरू हुई कई योजनाएं अब तक पूरी नहीं हो पाई हैं। उन्होंने धनबल के सहारे चुनाव जीतने की कोशिश करने वालों को भी चेतावनी दी और दावा किया कि जनता 2027 में इसका जवाब देगी।
भाजपा के भीतर भितरघात को लेकर नाराजगी
रैली के दौरान फर्त्याल ने भाजपा के भीतर की नाराजगी को भी सार्वजनिक मंच से जाहिर किया। उन्होंने पार्टी के कई नेताओं की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कुछ पार्टी नेताओं ने उनके खिलाफ काम करते हुए कांग्रेस का साथ दिया था।
उन्होंने साफ कहा कि इस बार चुनाव में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। फर्त्याल ने कहा कि वो पद पर रहें या न रहें, जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने 2027 में भाजपा की सत्ता में वापसी और चम्पावत जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर जीत का दावा भी किया।
big news
हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही बस खाई में गिरी, आठ लोगों की मौके पर ही मौत, रेस्क्यू जारी

Rishikesh Accident : उत्तराखंड में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर यात्रियों से भरी एक बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि अब तक आठ लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई यात्री घायल हैं।
Table of Contents
हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही बस खाई में गिरी
हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही यात्रियों से भरी बस मंगलवार सुबह गूलर बाजार के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अनियंत्रित होकर बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सात यात्रियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल ने ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत
जानकारी के मुताबिक, विश्वनाथ सेवा की ये बस मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे हरिद्वार से रवाना हुई थी। हादसे के वक्त बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की ब्यासी और ढालवाला पोस्ट से टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

अब तक 20 घायलों को बस से बाहर निकाला गया
एसएसपी श्वेता चौबे के मुताबिक, हादसे में चार शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य लोगों की तलाश के लिए खाई में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 20 घायलों को बस से बाहर निकाला गया है। इनमें से 19 को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जबकि अन्य घायलों को ऋषिकेश के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर एसडीआरएफ की अतिरिक्त टीमें भी मौके पर भेजी गई हैं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान जारी है।
big news9 hours agoसालों का इंतजार होगा खत्म? NHM कर्मियों की नियमितीकरण का रास्ता हुआ साफ
Dehradun13 hours agoउत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी, 2 हजार रुपये तक बढ़ सकते हैं पैसे
Dehradun13 hours agoउत्तराखंड में 2027 चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 29 निरीक्षकों के तबादले
Champawat11 hours agoचंपावत में चारा लेने जंगल गई महिला की खाई में गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
Dehradun6 hours agoदेहरादून में महिला की हत्या से सनसनी, CCTV में कैद हुआ हत्याकांड का अहम सुराग








































