big news
देहरादून में नामी अधिवक्ता के बेटे ने खुद को मारी गोली, सदमे में पिता को भी आया हार्ट अटैक

Dehradun News : देहरादून के विकासनगर इस वक्त की बड़ी और बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। बादामावाला क्षेत्र में रहने वाले एक नामी अधिवक्ता के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बेटे की मौत की खबर से पिता को भी हार्ट अटैक आ गया।
Table of Contents
Dehradun News : नामी अधिवक्ता के बेटे ने खुद को मारी गोली
देहरादून के विकासनगर में रहने वाले 20 वर्षीय युवक अंश गुप्ता ने अपने पिता के लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारी। मिली जानकारी के मुताबिक घटना उस समय की है जब अंश गुप्ता दोपहर करीब तीन बजे कॉलेज से घर लौटा था।
परिजनों के अनुसार, वो पहले अपने पिता के कमरे में गया और फिर अपने कमरे में चला गया। कुछ ही देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज सुनकर मां और बहन मौके पर पहुंचीं, जहां अंश खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उसके सिर में गोली लगी थी और पास में ही लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ी हुई थी।
कानून का छात्र था मृतक युवक
बताया जा रहा है कि परिजन आनन-फानन में अंश को उप जिला अस्पताल विकासनगर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
मृतक अंश गुप्ता उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसके पिता विवेक गुप्ता शहर के जाने-माने अधिवक्ता हैं। एक हफ्ते पहले ही मृतक थाईलैंड से वापस लौटा था और इन दिनों उसकी परीक्षाएं चल रही थी।
बेटे की मौत की खबर से पिता को आया हार्ट अटैक
मिली जानकारी के मुताबिक बेटे की हालत देख मां बदहवास हो गई। लेकिन पिता उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता को हार्ट अटैक आ गया। पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना से पूरे इलाके में मची सनसनी
कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं के मुताबिक युवक ने पिता के कमरे में बने डिजिटल लॉकर से रिवॉल्वर निकाली थी। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। इस खबर (Dehradun News) से पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई है।
big news
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर एक तीर्थयात्री की मौत, अभी तक यमुनोत्री में तीन भक्तों की जा चुकी जान

Uttarkashi News : यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती मौतों ने चिंता बढ़ा दी है। शनिवार को यात्रा मार्ग पर एक और वृद्ध श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
Table of Contents
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर एक तीर्थयात्री की मौत
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर एक तीर्थयात्री की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को यात्रा मार्ग पर एक बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान 82 वर्षीय शम्भू केवल, निवासी तमिलनाडु के रूप में हुई है।
शम्भू चारधाम यात्रा के लिए पहुंचे थे उत्तराखंड
जानकारी के अनुसार, शम्भू केवल चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचे थे और शनिवार को यमुनोत्री धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नौ कैंची के पास पैदल मार्ग में अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई।
अचानक सीने में हुआ था तेज दर्द
बताया जा रहा है कि उन्हें सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत हुई, जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों और यात्रा ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी पहुंचाया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अखिल राना के अनुसार, प्रारंभिक जांच में वृद्ध श्रद्धालु की मौत हार्ट अटैक के कारण होना सामने आया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
big news
बड़ी खबर : पश्चिम बंगाल में बनी शुभेंदु सरकार, जानें मंत्रिमंडल में किन पांच नेताओं ने ली शपथ

West Bengal New Government : शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए मुख्यमंत्री, नई कैबिनेट के पांच मंत्रियों ने ली शपथ
West Bengal New Government : पश्चिम बंगाल में आज भाजपा की नवनिर्वाचित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जहां सीएम शुभेंदु अधिकारी के साथ पांच मंत्रियों ने शपथ ली।
Table of Contents
पश्चिम बंगाल में बनी शुभेंदु सरकार
पश्चिम बंगाल में आज नवनिर्वाचित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल हुए। आज भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है।
मंत्रिमंडल में इन पांच नेताओं ने ली शपथ
सीएम के साथ ही एक सीमित लेकिन संतुलित मंत्रिमंडल का भी गठन किया गया, जिसमें फिलहाल पांच मंत्रियों को शामिल किया गया है। शपथ लेने वाले नेताओं में दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निसिथ प्रमाणिक के नाम शामिल हैं।

नई कैबिनेट के जरिए भाजपा भाजपा ने दिया बड़ा संदेश
नई कैबिनेट के जरिए भाजपा ने क्षेत्रीय और सामाजिक प्रतिनिधित्व को महत्व देने का संकेत दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शुरुआती मंत्रिमंडल में विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों को जगह देकर पार्टी ने संतुलित नेतृत्व का संदेश देने की कोशिश की है।
- ICCCC सिस्टम से सुरक्षित और सुगम बन रही चारधाम हेली यात्रा, खराब मौसम में भी हेली सेवाओं पर रियल टाइम नजर
- देहरादून की टर्नर रोड पर दर्दनाक एक्सीडेंट, बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत
- पत्नी के रील बनाने से था परेशान, हरकी पैड़ी पर जिंदा पत्नी का कर दिया पिंडदान, फोटो पर थूका फिर…
- पिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखा रहा था युवक, उत्तराखंड पुलिस ने सिखाया सबक, वाहन किया सीज
- नैनीताल में SDM नवाजिश खलिक ने होमस्टे पर छापेमारी, होमस्टे संचालकों में मचा हड़कंप
big news
दो दिवसीय दौरे पर यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग

CM Yogi Pauri visit : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। गुरूवार को वो पौड़ी जिले के यमकेश्वर पहुंचे। जहां उन्होंने बिथ्याणी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
Table of Contents
दो दिवसीय दौरे पर यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर यमकेश्वर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। दोनों मुख्यमंत्रियों के आगमन को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं कड़ी रहीं।
राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी पहुंचे सीएम योगी
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी और मुख्यमंत्री धामी यमकेश्वर क्षेत्र में आयोजित मंदिर उद्घाटन एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। धार्मिक आयोजनों के तहत शुक्रवार को महायज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
uttarakhand weather14 hours agoउत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले तीन घंटे भारी
Cricket13 hours agoGT vs SRH Dream11 Team Today IPL 2026: आज की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और टॉप 4 क्वालीफिकेशन समीकरण
Cricket13 hours agoNEP vs SCO Dream11 Team Match 104: नेपाल बनाम स्कॉटलैंड फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और संभावित Playing 11..
Nainital11 hours agoनैनीताल में SDM नवाजिश खलिक ने होमस्टे पर छापेमारी, होमस्टे संचालकों में मचा हड़कंप
Dehradun13 hours agoपर्यटन सीजन में मसूरी जाम से बेहाल, पांच मिनट के सफर के लिए डेढ़ घंटे जाम में फंसे रहे लोग
Dehradun8 hours agoदेहरादून की टर्नर रोड पर दर्दनाक एक्सीडेंट, बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत
Dehradun11 hours agoपिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखा रहा था युवक, उत्तराखंड पुलिस ने सिखाया सबक, वाहन किया सीज
Haridwar10 hours agoपत्नी के रील बनाने से था परेशान, हरकी पैड़ी पर जिंदा पत्नी का कर दिया पिंडदान, फोटो पर थूका फिर…






































