Uttarakhand
उत्तराखंड में एक गांव ऐसा भी, पंचायत भवन में दी जा रही फ्री….

Champawat news: लोहाघाट के एक गाँव के चार शिक्षक उठा रहे बच्चों की जिम्मेदारी, शीतकालीन अवकाश के दौरान फ्री क्लासेस
मुख्य बिंदु
Champawat news: उत्तराखंड के चम्पावत जिले के लोहाघाट विधानसभा के आदर्श पंचायत अमौली में ग्राम प्रधान और स्थानीय शिक्षकों ने सराहनीय पहल शुरू की है। जिसमें कक्षा एक से 12 तक के छात्र छात्राओं को गाँव के पंचायत भवन में है हमेशा लगभग चार घंटे की फ्री शिक्षा दी जा रही है। आदर्श पंचायत अमौली की ये अनूठी पहल अब चरों तरफ प्रशंसा बटोर रही है।
लोहाघाट में छुट्टियों के दौरान पंचायत भवन में चल रही फ्री क्लासेस
दरअसल, उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में 1 जनवरी से 31 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश (Winter Vacation) रहेगा। छुट्टियों के दौरान बच्चों की शिक्षा ज्यादा प्रभावित ना हो, इसके लिए चंपावत जिले के लोहाघाट विधानसभा के आदर्श पंचायत अमौली में ग्राम प्रधान और स्थानीय शिक्षकों ने ये नई पहल की है।ग्राम प्रधान और स्थानीय शिक्षकों ने फ्री एजुकेशन की पहल बच्चों को भी रास आ रही है। फ्री क्लासेस में बच्चे भी बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग कर रहे हैं।
बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए शिक्षक उठा रहे जिम्मेदारी
इस शिक्षण अभियान में गांव के ही शिक्षक सुरेश चंद्र भट्ट, हिमांशु भट्ट, गिरीश चंद्र भट्ट और मोहन चंद्र भट्ट बच्चों को रोजाना पढ़ा रहे हैं। ये सभी टीचर्स बिना किसी मानदेय के समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाते हुए चार घंटे नियमित रूप से फ्री में अध्ययन करवा रहे हैं। बच्चों के पाठ्यक्रम के रिवीजन के साथ-साथ विषयगत समझ, अनुशासन और अध्ययन की निरंतरता पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में सराहनीय है ऐसी पहल
ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की पहल काफी महत्वपूर्ण है। क्यूंकि, अक्सर इन इलाकों में बच्चे अवकाश (Winter Vacation) के दौरान पढ़ाई से दूरी बना लेते हैं। जबकि छुट्टियां खत्म होते ही वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। जिसमें कई बार बच्चे औसत से कम स्कोर करते हैं। इसका एक मुख्य कारण एक महीने के अवकाश के दौरान उनके पढ़ाई से दूर हो जाना भी है। अब दुर्गम पहाड़ी इलाको में ट्यूशन जैसी सुविधाएं कम ही देखने को मिलती हैं। इसलिए अभिभावक भी ग्राम पंचायत की इस पहल से बहुत खुश हैं। और वो अपने बच्चों को बढ़-चढ़ कर इस मुहीम में हिस्सा लेने के लिए भेज रहे हैं।
Read More…
IIT Roorkee में निकली बड़ी भर्ती, बिना देर किए करें आवेदन – आखिरी तारीख 20 जनवरी..
उत्तराखंड में 6000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, NEP-2020 से शिक्षा में बदलाव
Mystery Story Uttarakhand 40 साल से वीरान ‘भूतिया घर’ में आज भी सुनाई देती हैं अजीब आवाज़ें
Chamoli
कुरुड़ से नंदा देवी की बड़ी जात यात्रा शुरू, मां नंदा की डोली कैलाश के लिए हुई रवाना

Chamoli News : उत्तराखंड की प्रसिद्ध धार्मिक यात्रा मां नंदा देवी की बड़ी जात शनिवार, 5 सितंबर को सिद्धपीठ कुरुड़ से शुरू हो गई। मां नंदा की डोली के प्रस्थान के साथ ही कुरुड़ का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ मां नंदा को विदाई दी। डोली के साथ बड़ी संख्या में भक्त भी यात्रा पर रवाना हुए।
Table of Contents
कुरुड़ से नंदा देवी की बड़ी जात यात्रा शुरू
कुरुड़ से नंदा देवी की बड़ी जात यात्रा शुरू हो गई है। यात्रा शुरू होने से पहले सिद्धपीठ कुरुड़ में पांच दिनों तक मां नंदा राजराजेश्वरी की विशेष पूजा और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। अनुष्ठान पूरे होने के बाद परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ डोली को कैलाश की ओर रवाना किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचे। डोली की विदाई के समय भक्त भावुक भी दिखाई दिए।
मां नंदा की डोली कैलाश के लिए हुई रवाना
मां नंदा की बड़ी जात यात्रा को उत्तराखंड की प्रमुख और कठिन धार्मिक यात्राओं में गिना जाता है। यात्रा का मार्ग करीब 280 किलोमीटर लंबा है। इस दौरान मां की डोली पहाड़ी गांवों और विभिन्न पड़ावों से गुजरते हुए हिमालयी क्षेत्र की ओर आगे बढ़ेगी।
परंपरागत लोकजात यात्रा में डोली का पड़ाव वेदनी कुंड तक रहता है, लेकिन इस बार बड़ी जात यात्रा को आगे होमकुंड तक ले जाने की तैयारी है। होमकुंड में निर्धारित धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना और अन्य अनुष्ठान किए जाएंगे। इसके बाद यात्रा का समापन होगा।

गांवों में होगा डोली का भव्य स्वागत
कुरुड़ से निकलने के बाद मां नंदा की डोली अपने निर्धारित पड़ावों से होते हुए आगे बढ़ेगी। रास्ते में आने वाले गांवों में श्रद्धालु मां नंदा की डोली का स्वागत करेंगे। जगह-जगह पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजन होंगे। पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और मां नंदा के जयकारों से यात्रा मार्ग का माहौल भक्तिमय रहेगा।
12 साल बाद आयोजित हो रही बड़ी जात
इस बार की बड़ी जात यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। 12 वर्ष के अंतराल के बाद आयोजित हो रही इस यात्रा में चमोली के अलावा उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों से भी भक्त पहुंच रहे हैं। यात्रा के शुभारंभ के साथ ही कुरुड़ और आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक उत्साह देखने को मिल रहा है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में 10 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर, आज छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अभी राहत देने के मूड में नहीं है। प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है और आने वाले दिनों में भी मौसम के सक्रिय रहने का अनुमान है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
आज राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है। रविवार को प्रदेश के छह जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में 10 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के मुताबिक 10 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का दौर बना रहेगा। अगले छह दिनों के दौरान राज्य के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि कई इलाकों में एक से अधिक दौर में बारिश होने का अनुमान है।

10 सितंबर तक बारिश से राहत के आसार कम
मौसम विभाग के छह दिन के पूर्वानुमान को देखते हुए फिलहाल प्रदेश में बारिश से पूरी तरह राहत मिलने की उम्मीद कम है। लगातार बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क बाधित होने और नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने जैसी स्थिति पर नजर रखना जरूरी होगा।
प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने की जरूरत है। मौसम विभाग ने लोगों से बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान अनावश्यक रूप से खुले और संवेदनशील स्थानों पर जाने से बचने की अपील की है।
Breakingnews
रायपुर में हुई हत्या का हुआ खुलासा, नौकर ने ही सिर्फ इसलिए उतार दिया मौत के घाट

Dehradun News : रायपुर थाना क्षेत्र में हुई 72 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
देहरादून के रायपुर में हुई हत्या का हुआ खुलासा
3 सितंबर 2026 को दिनेश बंसल ने डायल 112 कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उनकी 72 वर्षीय पत्नी रेखा बंसल घर में अचेत अवस्था में पड़ी हैं और उनके शरीर पर चोट के निशान हैं। सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना का पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया है।
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान 33 वर्षीय बिनीत कुमार के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से उत्तरकाशी जिले के नौगांव क्षेत्र का रहने वाला है और पिछले करीब दस वर्षों से देहरादून में किराये के मकान में परिवार के साथ रह रहा था। पुलिस के अनुसार वो रिंग रोड स्थित त्रिलोक गेस्ट हाउस में एक सिक्योरिटी सर्विस कंपनी के माध्यम से रात में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दिनेश बंसल की डिस्पेंसरी रोड स्थित पुस्तक की दुकान में हेल्पर के तौर पर भी काम करता था और उन्हें करीब 15 वर्षों से जानता था। आरोपी के अनुसार, उसकी मजदूरी का कुछ पैसा दिनेश बंसल के पास बकाया था। कई बार मांगने के बावजूद पैसे नहीं मिलने से वो नाराज था।

चुप कराने के लिए किया था मुंह बंद हो गई मौत
पुलिस के मुताबिक, घटना के दिन आरोपी दिनेश बंसल की स्कूटी से उनके घर पहुंचा। उसे जानकारी थी कि मकान के पीछे की ओर एक दरवाजा अक्सर खुला रहता है। आरोपी उसी रास्ते से घर में दाखिल हुआ, जहां रेखा बंसल अकेली थीं। बकाया मजदूरी के पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने हाथ में पहने कड़े से रेखा बंसल के चेहरे पर वार किया, जिससे उन्हें चोटें आईं और वो बिस्तर पर गिर गईं।
पुलिस के अनुसार, महिला के चिल्लाने पर आरोपी घबरा गया और कथित तौर पर उन्हें चुप कराने के लिए कुछ समय तक उनका मुंह दबाए रखा। इसके बाद आरोपी ने महिला के हाथ से सोने का कड़ा निकाल लिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस से बचने के लिए उसने गेस्ट हाउस पहुंचकर अपने कपड़े भी बदल लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।












































