Roorkee
भारतीय किसान यूनियन ने किया ऐलान, मांगे पूरी ना होने पर टोल प्लाज़ा पर ही करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

Roorkee News : रूड़की में भारतीय किसान यूनियन ने अपनी मांगे पूरी ना होने के कारण बड़ा ऐलान किया है। किसानों का कहना है कि अगर उनकी मांगे जल्द पूरी नहीं होती हैं तो वो जल्द ही टोल प्लाज़ा पर ही अनिश्चितकालीन धरना करेंगे।
Table of Contents
भारतीय किसान यूनियन ने किया ऐलान
भारतीय किसान यूनियन (एकता) के बैनर तले आज भगवानपुर टोल प्लाज़ा पर एक विशाल किसान पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों किसानों ने एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद की। पंचायत का नेतृत्व यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फरमान त्यागी ने किया।
मांगे पूरी ना होने पर टोल प्लाज़ा पर ही करेंगे अनिश्चितकालीन धरना
किसानों का कहना है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। जिसके चलते अब सड़क से लेकर आंदोलन तक का रास्ता अपनाना मजबूरी बन गया है। पंचायत के दौरान एसडीएम व तहसीलदार भगवानपुर मौके पर पहुंचे और किसानों का ज्ञापन स्वीकार किया। प्रशासन की ओर से समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया। जबकि टोल प्लाज़ा प्रबंधन ने अवैध वसूली रोकने और कर्मचारियों के व्यवहार में सुधार की बात कही।
किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से सात प्रमुख मांगें रखीं। इनमें 20 किलोमीटर के दायरे में किसानों को टोल शुल्क से मुक्त करने, टोल कर्मचारियों द्वारा की जा रही अभद्रता पर सख्त कार्रवाई, ग्राम सालियर में अंडरपास का निर्माण, और इकबालपुर शुगर मिल द्वारा किसानों का लंबित बकाया शीघ्र भुगतान प्रमुख रूप से शामिल हैं।
भारतीय किसान यूनियन (एकता) ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि एक माह के भीतर मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। पंचायत के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहा।
Roorkee
रुड़की में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 नर्सिंग होम और क्लीनिक किए सील

Roorkee News : हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने निजी स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की टीम ने गुरुवार को कई नर्सिंग होम और क्लीनिकों का अचानक निरीक्षण किया। जांच के दौरान नियमों से जुड़ी कमियां सामने आने पर तीन संस्थानों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई।
Table of Contents
रुड़की में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ममता नर्सिंग होम, जनता क्लीनिक और शुक्ला क्लीनिक को सील कर दिया। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के अन्य निजी अस्पतालों और क्लीनिक संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति बन गई।
ये अभियान रजिस्ट्रीकरण प्राधिकरण कार्यालय के नोडल अधिकारी और एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर के निर्देशन में चलाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार के निर्देश पर टीम ने रुड़की क्षेत्र में संचालित विभिन्न निजी स्वास्थ्य संस्थानों की व्यवस्थाओं और दस्तावेजों की जांच की।
रिकॉर्ड और मौके की व्यवस्थाओं का किया गया मिलान
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संस्थानों की ओर से उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों के साथ मौके पर मौजूद व्यवस्थाओं का मिलान किया। टीम ने पंजीकरण, चिकित्सकों की उपलब्धता और संस्थानों के संचालन से जुड़े निर्धारित मानकों की भी जांच की।

3 नर्सिंग होम और क्लीनिक किए सील
विभाग के मुताबिक, जांच के दौरान कुछ संस्थानों में रिकॉर्ड में दर्ज चिकित्सकों में से संबंधित चिकित्सक मौके पर मौजूद नहीं पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं और संचालन से संबंधित अन्य मानकों की भी पड़ताल की। जांच के बाद नियमों के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए ममता नर्सिंग होम, जनता क्लीनिक और शुक्ला क्लीनिक को सील कर दिया गया।
निजी अस्पताल संचालकों में बढ़ी हलचल
स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद रुड़की क्षेत्र में निजी अस्पतालों और क्लीनिक संचालकों के बीच चर्चा तेज हो गई है। विभाग की कार्रवाई को निजी स्वास्थ्य संस्थानों के लिए एक स्पष्ट संदेश के तौर पर देखा जा रहा है कि पंजीकरण से लेकर चिकित्सकों और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े नियमों का पालन जरूरी है।
Roorkee
रूड़की में भाई ने दो बहनों को उतारा मौत के घाट, रक्षाबंधन से पहले परिवार में पसरा मातम

Roorkee News : रूड़की से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां रक्षाबंधन से एक भाई ने अपनी दो सगी बहनों की हत्या कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई।
Table of Contents
रूड़की में भाई ने दो बहनों को उतारा मौत के घाट
रक्षाबंधन से ठीक पहले रुड़की में भाई-बहन के रिश्ते को झकझोर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिस घर में भाई की कलाई पर राखी बांधने की तैयारी चल रही थी, वहां अब मातम पसरा है। आरोप है कि एक युवक ने अपनी ही दो बहनों पर गोली चला दी, जिसमें दोनों की मौत हो गई। बहनों के पति को भी गोली लगी है और उनका इलाज चल रहा है।
रक्षाबंधन से पहले परिवार में पसरा मातम
मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम आरोपी सबसे पहले प्रीत विहार क्षेत्र में रहने वाली अपनी बहन संगीता उर्फ शकुंतला (50) के पास पहुंचा। करीब शाम 7:20 बजे संगीता ई-रिक्शा से सेक्टर रोड की ओर जा रही थीं। इसी दौरान आरोपी ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली पेट में लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पहली बहन को मारने के बाद दूसरी को भी मारी गोली
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से निकल गया और करीब दो किलोमीटर दूर सुभाषनगर पहुंचा। यहां उसकी दूसरी बहन पुष्पा (42) रहती थीं। बताया जा रहा है कि आरोपी के दरवाजा खटखटाने पर पुष्पा ने जैसे ही दरवाजा खोला, उसने उन पर भी गोली चला दी।

गोली चलने की आवाज सुनकर पुष्पा के पति संदीप बाहर आए। आरोप है कि आरोपी ने उन पर भी फायर कर दिया। गोली संदीप के कंधे में लगी, जिससे वो घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायल बहनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल संदीप का इलाज जारी है। रक्षाबंधन से ठीक पहले हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
Roorkee
रुड़की में पागल कुत्ते का आतंक! घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर किया हमला, हालत नाजुक

Roorkee News : उत्तराखंड के रूड़की से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पागल कुत्ते ने घर में घुस कर महिला पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के कारण महिला संभल नहीं पाई और बुरी तरीके से जख्मी हो गई।
Table of Contents
रुड़की में पागल कुत्ते का आतंक !
बादशाहपुर गांव में आवारा कुत्ते के हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों के दौरान कुत्ता करीब 10 लोगों को अपना शिकार बना चुका है। राह चलते लोगों के साथ-साथ घरों में घुसकर भी कुत्ते के हमला करने की घटनाएं सामने आई हैं।
घर में घुसकर कुत्ते ने बुजुर्ग महिला पर किया हमला
गुरुवार को भी गांव में एक बुजुर्ग महिला पर कुत्ते ने हमला कर दिया। बताया गया कि मधु अग्रवाल उस समय अपने घर में अकेली थीं। इसी दौरान कुत्ता घर के अंदर पहुंच गया और महिला पर झपट पड़ा। अचानक हुए हमले से महिला संभल नहीं पाईं और कुत्ते ने उनके हाथ-पैर समेत शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह जख्मी कर दिया।

कुत्ते के आतंक के चलते लोगों को घर से निकलने में लग रही जर
हमले के बाद महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। लगातार हो रहे हमलों के कारण गांव के लोगों में भय का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ते के आतंक के चलते लोगों को घर से बाहर निकलने में भी डर लग रहा है। वहीं, कुत्ते को पकड़ने और ग्रामीणों को राहत दिलाने के लिए कार्रवाई की मांग की जा रही है।






































