uttarakhand weather
उत्तराखंड में 16 जनवरी बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल

uttarakhand weather news : उत्तराखंड में मौसम की बेरूखी बनी हुई है। बारिश ना होने के कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक सूखी ठंड का कहर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग द्वारा मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है और बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
Table of Contents
उत्तराखंड में 16 जनवरी बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड में 16 जनवरी यानी कल से मौसम (uttarakhand weather ) बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से बारिश और बर्फबारी का अनुमान जारी किया है। इसके मुताबिक 16 जनवरी से प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मौसम करवट लेगा और बारिश के साथ ही बर्फबारी हो सकती है।
प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 16 जनवरी को प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही 3400 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिले में कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

21 जनवरी तक ऐसा रहेगा uttarakhand weather
16 जनवरी के बाद आने वाले दो दिनों से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 और 18 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। जबकि 19 से 21 जनवरी तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज सात जिलों में बारिश के आसार, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मानसून की विदाई का दौर शुरू होने के बावजूद बारिश का सिलसिला अभी पूरी तरह थमा नहीं है। मौसम विभाग ने 14 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों के लिए मौसम खराब होने का येलो अलर्ट जारी किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज सात जिलों में बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज बौछारें पड़ सकती हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों की तेज गर्जना और आकाशीय बिजली के साथ बारिश के तीव्र दौर की भी संभावना जताई गई है।

अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग ने 14 और 15 सितंबर को खासतौर पर पहाड़ी जिलों में सतर्कता बरतने की सलाह दी है। वहीं, बीते दिनों मैदानी इलाकों में उमस और गर्मी से परेशान लोगों को अब मौसम में बदलाव के चलते कुछ राहत मिल रही है और कई क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मानसून की पूरी तरह विदाई में लग सकता है समय
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 14 सितंबर के बाद प्रदेश में मानसून की सक्रियता धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगेगी। हालांकि, उत्तराखंड से मानसून की पूरी तरह विदाई में अभी कुछ समय लग सकता है। ऐसे में कु और दिन लोगों को बारिश परेशान कर सकती है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कल और परसों ऐसा रहेगा मौसम

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से बादल छाए रहे, जबकि कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
Table of Contents
आज प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक आने वाले समय में प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में मौसम सक्रिय रह सकता है।कई स्थानों पर बारिश के दौरान गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की भी संभावना है। कुछ इलाकों में बारिश का दौर अचानक तेज हो सकता है।
आकाशीय बिजली को लेकर भी सतर्क रहने की अपील
मौसम विभाग ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आकाशीय बिजली चमकने की आशंका भी जताई है। साथ ही कुछ स्थानों पर बारिश के तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं।

ऐसे में खराब मौसम के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने और स्थानीय मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
12 और 13 सितंबर को ऐसा रहेगा मौसम
12 सितंबर को भी प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। देहरादून, बागेश्वर और उत्तरकाशी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं रविवार को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। 13 सितंबर को पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी है। जबकि अन्य जिलों में भी बारिश होगी।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 10 से 12 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ने वाला है। मौसम विज्ञान विभाग के देहरादून केंद्र ने 9 सितंबर के लिए मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज बिगड़ेगा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी और नैनीताल के संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासतौर पर कमजोर पहाड़ी ढलानों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वालों को सतर्क रहने को कहा गया है।
10 सितंबर से बढ़ेगा बारिश का जोर
9 सितंबर के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। 10 से 12 सितंबर के बीच देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

14 सितंबर तक सक्रिय बना रहेगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार 14 सितंबर तक मानसून सक्रिय बना रहेगा। इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कई जगहों पर रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।
पूर्वानुमान के अनुसार 10 सितंबर को टिहरी, 11 सितंबर को टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली, जबकि 12 सितंबर को उत्तरकाशी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वालों और चारधाम यात्रा मार्ग पर आवाजाही करने वाले लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
uttarakhand weather7 hours agoउत्तराखंड में आज सात जिलों में बारिश के आसार, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
Rudraprayag7 hours agoकेदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर हादसा, चीरबासा में बोल्डर गिरने से एक शख्स की मौत
Almora5 hours agoपहाड़ में इलाज की ऐसी बेबसी! 6 अस्पतालों के चक्कर, फिर मां और दोनों बच्चों की मौत










































