Haridwar
हरिद्वार में विजिलेंस का छापा, DSO समेत दो लोग रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Haridwar: विजिलेंस टीम का बड़ा छापा, DSO समेत दो लोगों को रिश्वत लेते हुए पकड़ा
मुख्य बिंदु
हरिद्वार (Haridwar): में विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें जिला आपूर्ति अधिकारी (DSO) समेत दो लोगों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई उस समय की गई जब दोनों आरोपी एक मामले के निपटारे के बदले घूस की रकम ले रहे थे।
हरिद्वार में विजिलेंस का बड़ा छापा
जानकारी के मुताबिक, विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को 50,000 रु. की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। जैसे ही रकम का लेन-देन हुआ, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया।
फिलहाल विजिलेंस टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। इसके साथ ही भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।
Read More….
हरिद्वार रिश्वत मामले में खण्ड शिक्षा अधिकारी निलम्बित, विजिलेंस ने 20 हजार की रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार
हरिद्वार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी और प्रधानाध्यापक गिरफ्तार
Haridwar
उत्तराखंड में हुई मखाना की खेती की शुरुआत, हरिद्वार में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया रोपण

Haridwar News : बिहार की तरह ही उत्तराखंड में मखाना की खेती की शुरूआत हो गई है। हरिद्वार में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हरिद्वार जिले के लक्सर के गंगदासपुर बालावाली में मखाना खेती की औपचारिक शुरुआत की।
Table of Contents
उत्तराखंड में हुई मखाना की खेती की शुरुआत
हरिद्वार जिले में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने की पहल के तहत कृषि मंत्री गणेश जोशी ने लक्सर के गंगदासपुर बालावाली में मखाना खेती की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं खेत में उतरकर मखाना का रोपण किया और किसानों को इस फसल की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी।
किसानों की आय बढ़ाने के लिए शुरू की गई पहल
बता दें कि ये पहल एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है। जिसे बिहार की एक संस्था पहली बार उत्तराखण्ड में लेकर आई है। इससे स्थानीय किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ आय बढ़ाने के नए विकल्प मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने इस प्रयास को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार कर रही काम
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। वर्ष 2025 में राष्ट्रीय मखाना बोर्ड के गठन के बाद देश के 11 राज्यों में इस क्षेत्र के विकास के लिए ठोस योजनाएं बनाई गई हैं। केंद्र सरकार द्वारा 2025-26 से 2030-31 तक 476 करोड़ रुपये की योजना के तहत अनुसंधान, बेहतर बीज, प्रशिक्षण, ब्रांडिंग और निर्यात को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मखाना योजना के लिए उत्तराखण्ड को केंद्र से मिले 50 लाख
कृषि मंत्री ने ये भी जानकारी दी कि इस योजना के तहत उत्तराखण्ड को 50 लाख रुपए की सहायता राशि मिली है, जिसके जरिए कृषि विज्ञान केंद्रों के सहयोग से किसानों को प्रशिक्षण, सेमिनार और प्रदर्शन प्लॉट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इसके अलावा, राज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए 143.16 लाख रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी दी है, जिससे मखाना उत्पादन को और बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश को बागवानी हब बनाने के उद्देश्य से सेब, मोटे अनाज, कीवी और ड्रैगन फ्रूट जैसी फसलों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
big news
मंदिर में हुई पुजारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 48 घंटे के अंदर हत्यारे को किया गिरफ्तार

Haridwar Crime : दो दिन पहले हरिद्वार के लक्सर स्थित मंदिर में हुई पुजारी की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
मंदिर में हुई पुजारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के भोगपुर स्थित मंदिर में पुजारी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने बेहद कम समय में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्यारे को दबोच लिया है। बता दें कि 12 अप्रैल को अज्ञात हमलावर द्वारा बुजुर्ग सेवादार राजवीर की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी गई थी, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।
चोरी करने का विरोध करने पर पुजारी को उतारा मौत के घाट
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने तकनीकी और मैनुअल जांच के जरिए घटनास्थल के साक्ष्यों को खंगाला और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विशाल चौधरी चोरी की नीयत से मंदिर में घुसा था। लेकिन बुजुर्ग के विरोध करने पर उसने हथौड़े से वार कर हत्या कर दी।
चोरी का सामान लेने लौटने पर पकड़ा गया
वारदात के बाद आरोपी ने मंदिर से इन्वर्टर और एम्पलीफायर चोरी कर मौके के आसपास छुपा दिया और फरार हो गया। 14 अप्रैल को जब वे चोरी का सामान लेने लौटा, तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा, पेचकस और चोरी किया गया सामान बरामद किया गया है।
Haridwar
बैसाखी स्नान पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Haridwar News : बैसाखी स्नान पर्व के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में देशभर से आए श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।
Table of Contents
बैसाखी स्नान पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब
बैसाखी स्नान पर हरिद्वार में आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है। बैसाखी स्नान को लेकर श्रद्धालुओं ने आज से ही हरिद्वार पहुंचना शुरू कर दिया है। सुबह से ही देशभर से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं और मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमा रहे हैं।
हर की पैड़ी समेत प्रमुख गंगा घाटों पर भारी भीड़
हर की पौड़ी समेत प्रमुख गंगा घाटों पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। जहां श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और श्रद्धा देखने को मिल रही है। गंगा स्नान के साथ-साथ लोग पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में
वहीं, इस बड़े धार्मिक आयोजन को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर गंगा घाटों और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था को समय रहते नियंत्रित किया जा सके। प्रशासन की मुस्तैदी के बीच श्रद्धालु भी शांति और व्यवस्था के साथ स्नान कर रहे हैं, जिससे पूरा आयोजन सुचारू रूप से संपन्न होता दिख रहा है।
Cricket11 hours agoGT vs KKR Dream11 Prediction Match 25 ipl 2026 : गुजरात और कोलकाता के बीच अहमदाबाद में महामुकाबला , ये हो सकती है आज की बेस्ट फैंटेसी टीम…
Cricket8 hours agoRCB vs DC Dream11 Prediction Match 26 ipl 2026 : बेंगलुरु में होगी रनों की बारिश, जानें बेस्ट फैंटेसी टीम और पिच रिपोर्ट
Cricket11 hours agoLAH vs QUE Dream11 Prediction Match 26 Psl 2026
Cricket11 hours agoSA-W vs IND-W Dream11 Prediction 1st T20I Apr 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
uttarakhand weather11 hours agoअगले 24 घटों में उत्तराखंड में होगी बारिश, इन जिलों के लिए पूर्वानुमान जारी, जानें अपने शहर का हाल
big news12 hours agoदेहरादून में भीषण सड़क हादसा, एक के बाद एक भिड़ी 6 गाड़ियां, मौके पर मची अफरा-तफरी
Haldwani13 hours agoहल्द्वानी में आंख के इलाज के दौरान मरीज की मौत, निजी अस्पताल पर लगे लापरवाही के आरोप
Cricket8 hours agoNAM vs SCO Dream11 Team 3rd T20I April 2026 : फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट प्लेयर्स..













































