Uttarakhand
Dehradun:‘नारी तू नारायणी’ कार्यक्रम में मातृशक्ति का सम्मान, CM धामी और मंत्री रेखा आर्या रहे शामिल

महिला सशक्तिकरण की जीवंत मिसाल वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान
Dehradun: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य सेवक सदन में “नारी तू नारायणी, कहानी उनकी प्रेरणा सबकी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई 38 वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया।
मुख्य बिंदु
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “नारी तू नारायणी” कार्यक्रम
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति ने हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और परिश्रम से समाज को नई दिशा दी है। वरिष्ठ महिलाओं का यह सम्मान उनके संघर्ष, अनुभव और समाज के प्रति समर्पण को नमन करने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है और मातृशक्ति के सहयोग से प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

CM धामी और मंत्री रेखा आर्या ने किया महिलाओं को सम्मानित
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सम्मानित की गई सभी महिलाएं 60 वर्ष से अधिक आयु की हैं, लेकिन उन्होंने शारीरिक और मानसिक रूप से थकने या कार्य से विरत होने के बजाय समाज सेवा का मार्ग चुना है। उन्होंने कहा कि ये सभी महिलाएं प्रदेश की महिलाओं के लिए सच्चे अर्थों में प्रेरणा और सशक्तिकरण की जीवंत मिसाल हैं।

महिला दिवस इस बार नयी थीम के आधार पर मनाया गया
मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ महिलाओं से संवाद का अवसर भी मिला। उनके संघर्ष, जीवटता और आत्मविश्वास से भरी जीवन कहानियों से यह स्पष्ट होता है कि प्रदेश की मातृशक्ति ने बिना किसी दिखावे के जमीनी स्तर पर स्वयं का और अन्य महिलाओं का वास्तविक सशक्तिकरण किया है।

big news
देहरादून में बड़ा हादसा, रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, एक महिला की मौत, 15 घायल

Dehradun Accident : देहरादून में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोतीचूर फ्लाईओवर पर गॉडविन होटल के सामने रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत के बाद एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए।
Table of Contents
देहरादून में रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत
देहरादून में बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी केे मुताबिक देहरादून से हरिद्वार आ रही एक रोडवेज बस संख्या- UK04PA1678 व एक ट्रैक्टर ट्रॉली की देहरादून क्षेत्रान्तर्गत मोतीचूर फ्लाईओवर पर गॉडविन होटल के सामने आपस में टक्कर हो गई।
जिस कारण पीछे से आ रही एक महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी के उक्त रोडवेज बस के पीछे से टकरा जाने और महिंद्रा स्कॉर्पियो के पीछे आ रहे एक बड़े लोडेड ट्रक-HR46E0605 तथा एक महिंद्रा एक्सयूवी 3X0 रजि0 नं0-UK07HC5084 के आपस में भिड़ जाने के कारण सभी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत
बताया जा रहा है कि महिंद्रा स्कॉर्पियो के सीएनजी सिलेंडर के ब्लास्ट होने के कारण उक्त स्कॉर्पियो वाहन और रोडवेज बस में आग लग लगई गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते दोनों वाहन जलकर खाक हो गए। जानकारी पर मौके पर भारी पुलिस बल व दमकल कर्मी पहुंचे और आग पर काबू पाया।
घायलों व मृतकों की सूची
घायलों की सूची –
1–गुलशन S/0 जगदीश निवासी तीती सोता बिजनौर उम्र 11 वर्ष
2–सुभाष S/0रामचरण निवासी नागल सूती बिजनौर उम्र 40 वर्ष
3-विक्की S/0नंदराम भोगपुर नजीबाबाद उम्र 28 वर्ष
4-आरव S/0विकी पता भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 6 वर्ष
5-लबी S/0 मदन पता रानी कोटा रायपुर नजीबाबाद उम्र 19 वर्ष
6-नीतू W/0 का मदन पता रानी कोटा रायपुर नजीबाबाद उम्र 35 वर्ष
7-सोनिया पुत्री सचिन पता भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 12 वर्ष
8-अंशिका पुत्री सचिन पता उपरोक्त उम्र 6 वर्ष
9-दिव्यांशु पुत्र सचिन पता उपरोक्त उम्र 8 वर्ष
मृतक
1—–कुसुम w/0 सचिन पता भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष
Chamoli
गैरसैंण में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, जाना सफाई कर्मियों और पुलिस जवानों का हाल

Chamoli News : बजट सत्र के लिए मुख्यमंत्री समेत पूरा प्रशासनिक अमला गैरसैंण के भराणीसैंण पहुंचे हैं। आज भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों से मिलकर सीएम ने उनका हाल-चाल जाना।
गैरसैंण में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी
आज से बजट सत्र की शुरूआत होने जा रही है। जिसकी शुरूआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। बजट सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी आज सुबह मार्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों और विधानसभा सत्र के सफल संचालन में अपना योगदान दे रहे अन्य कर्मचारियों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।

भोजन की व्यवस्थाओं का भी सीएम ने किया निरीक्षण
भ्रमण के दौरान रसोई गृह में पहुंचकर वहां तैयार हो रहे भोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कार्यरत कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी कार्यप्रणाली और आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी ली। इसके उपरांत जिम में कुछ समय व्यायाम कर यहां की सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।
Breakingnews
राज्यपाल के अभिभाषण से होगीगैरसैंण विधानसभा सत्र 2026 की शुरूआत, आज शाम ही पेश किया जाएगा बजट

Uttarakhand Budget 2026 : उत्तराखंड बजट सत्र की शुरूआत आज से होने जा रही है। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ आज गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में आज से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा। शाम को सीएम धामी बजट पेश करेंगे।
Table of Contents
राज्यपाल के अभिभाषण से होगी गैरसैंण विधानसभा सत्र 2026 की शुरूआत
आज भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा में बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। जिसकी शुरूआत सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। इसमें सरकार नीतियों, अब तक की प्रमुख उपलब्धियों और आने वाले समय की योजनाओं का विस्तृत रोडमैप सदन में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही राज्यपाल अभिभाषण के दौरान एक साल की उपलब्धियों के बारे में भी बताएंगे।
आज शाम ही पेश किया जाएगा बजट
बता दें कि आज शाम ही बजट 2026 पेश किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक राज्यपाल के अभिभाषण के बाद दोपहर 2 बजे विस अध्यक्ष अपने विचार सदन में रखेंगी। इसके बाद विधानसभा में शाम करीब तीन बजे सीएम धामी वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेरंगे।

आज पेश होने वाले बजट में ये हो सकता है खास
आज पेश होने वाले बजट को लेकर माना जा रहा है कि इस बार के बजट में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, रोजगार के नए अवसर पैदा करने, पर्यटन को बढ़ावा देने, कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने तथा स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं को बेहतर करने पर खास जोर दिया जा सकता है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों के संतुलित विकास और युवाओं के लिए नई योजनाएं शुरू किए जाने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है।
Breakingnews23 hours agoRudraprayag news: होटल में मिला महिला का शव, साथी लापता, हत्या की आशंका
Uttarakhand20 hours agoDehradun: त्यूनी में लकड़ी के मकान में धधकी आग, अन्दर रखा सामान जलकर ख़ाक
Chamoli2 hours agoगैरसैंण में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, जाना सफाई कर्मियों और पुलिस जवानों का हाल
Breakingnews2 hours agoराज्यपाल के अभिभाषण से होगीगैरसैंण विधानसभा सत्र 2026 की शुरूआत, आज शाम ही पेश किया जाएगा बजट
Uttarakhand18 hours agoउत्तराखंड विधानसभा सत्र कल से, गैरसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री धामी और विधायक
big news23 minutes agoदेहरादून में बड़ा हादसा, रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, एक महिला की मौत, 15 घायल
Cricket1 hour agoARG vs SRN Dream11 Prediction : अर्जेंटीना बनाम सूरीनाम मैच की पूरी जानकारी, संभावित टीम और पिच रिपोर्ट








































