uttarakhand weather
उत्तराखंड में बदला मौसम, अगले तीन घंटों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में ज्यादातर इलाकों में बादल छाए हुए थे। दोपहर होते-होते पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली है। जिसके बाद मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज
उत्तराखंड में अचानक मौसम ने करवट लेते हुए लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है। प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया है। बारिश होने से लंबे समय से बढ़ती गर्मी के बाद लोगों को राहत मिल गई है।
उत्तराखंड में अगले तीन घंटों में होगी भारी बारिश
प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदल ली। दोपहर में तेज बारिश और भारी ओलावृष्टि का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

3.17 से लेकर 6.17 तक बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
मौसम विभाग ने अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी जिले के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में मसूरी, चकराता, पुरोला, गंगोत्री, केदारनाथ, धनोल्टी, बद्रीनाथ, पीपलकोटी, रानीखेत, कपकोट, डीडीहाट, लोहाघाट और आस पास के क्षेत्रो में हल्की से मध्यम बारिश और छिटपुट स्थानों पर बिजली गिरने, ओले गिरने के साथ ही तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा) के साथ गरज-चमक वाले तूफान आने की प्रबल संभावना है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में शुरू होगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने अगले चार दिन के लिए जारी किया येलो अलर्ट

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 2 जुलाई तक राज्य के मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए कई पर्वतीय जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में शुरू होगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
उत्तराखंड में बारिश का दौर शुरू होने वाला है। सोमवार 29 जून को जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश के तेज दौर देखने को मिल सकते हैं। कुछ इलाकों में वर्षा की तीव्रता अधिक रहने का अनुमान है। इसके साथ ही बादलों की गर्जना, बिजली चमकने और लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।
30 जून को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मंगलवार, 30 जून को पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश के दौर जारी रह सकते हैं।
वहीं मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भारी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन तेज हवाएं, बादलों की गर्जना और बिजली चमकने की घटनाएं हो सकती हैं।

1 जुलाई को भी जारी रहेगा बारिश का दौर
बुधवार, 1 जुलाई को भी राज्य के अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। कई स्थानों पर तेज बारिश, गर्जना और बिजली चमकने की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।
हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में गर्मी करेगी परेशान
गुरुवार, 2 जुलाई को नैनीताल, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और चमोली जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं अन्य पर्वतीय जिलों में भी तेज से अति तेज बारिश के दौर जारी रह सकते हैं।
मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में इस दौरान भी भारी बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ मौसम प्रभावित रह सकता है।
uttarakhand weather
देहरादून समेत कई जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

Today Weather : उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय होने से पहले गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया है। हालांकि अब मौसम करवट लेने लगा है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 28 जून से अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
Table of Contents
देहरादून समेत कई जिलों में होगी बारिश
देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 28 और 29 जून को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।
तेज झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी
मौसम विभाग का कहना है कि इन दो दिनों के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। संभावित मौसम को देखते हुए विभाग ने राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

30 जून को इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 30 जून को कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
इसके अलावा मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन क्षेत्रों में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
1 जुलाई को और सक्रिय होगा मानसून
एक जुलाई को मौसम और अधिक सक्रिय रहने के संकेत हैं। विभाग के अनुसार नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून सहित कई जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। लगातार बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और जलभराव जैसी परिस्थितियां भी बन सकती हैं।
uttarakhand weather
Monsoon Update: उत्तराखंड में मानसून की दस्तक में हो सकती है देरी, IMD ने बताया कब पहुंचेगा उत्तराखंड ?

Uttarakhand Monsoon Update : उत्तराखंड में इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री सामान्य समय से कुछ देर से होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून देरी से आगे बढ़ रहा है। जिस कारण उत्तराखंड पहुंचने में उसे देरी हो सकती है।
Table of Contents
उत्तराखंड में मानसून की दस्तक में हो सकती है देरी
शुरुआती अनुमान के अनुसार मानसून के 20 जून तक राज्य में पहुंचने की उम्मीद जताई गई थी, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए इसके आगमन में कुछ दिनों की देरी हो सकती है।
हालांकि प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय बनी हुई हैं, जिसके चलते पर्वतीय जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। दूसरी ओर मैदानी और तराई क्षेत्रों में अभी तक व्यापक वर्षा नहीं हुई है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जैसे जिलों में तापमान और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार शुरुआत में सामान्य गति से आगे बढ़ा, लेकिन बाद में इसकी प्रगति धीमी पड़ गई। कई क्षेत्रों में मानसून की गतिविधियां ठहराव की स्थिति में हैं, जिससे उत्तर भारत और विशेष रूप से उत्तराखंड तक इसके पहुंचने में देरी की संभावना बढ़ गई है।
उत्तराखंड में सामान्य तौर पर मानसून 20 जून के आसपास प्रवेश करता है, लेकिन इस बार इसकी समय-सीमा कुछ आगे खिसक सकती है।
रूक-रूक कर तय किया अंडमान से केरल तक का सफर
इस वर्ष मानसून अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में सामान्य से लगभग छह दिन पहले सक्रिय हो गया था। इसके बाद यह 4 जून को केरल तट पर पहुंचा, जो सामान्य तिथि से करीब तीन दिन विलंबित था। अरब सागर शाखा ने इसके बाद तेजी दिखाई और निर्धारित समय के आसपास कर्नाटक तथा महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों तक पहुंच गई। हालांकि 8 जून के बाद इसकी प्रगति धीमी हो गई।

वहीं बंगाल की खाड़ी शाखा ने भी कुछ दिनों की देरी से पूर्वोत्तर राज्यों में प्रवेश किया और बाद में आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड तथा बिहार के कई हिस्सों तक पहुंची। इसके बावजूद मानसून की गति सामान्य से थोड़ी धीमी बनी हुई है।
उत्तराखंड पहुंचने में होगी कुछ दिन की देरी
मौसम विभाग के अनुसार मानसून को झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य भारत के कुछ हिस्सों से गुजरने के बाद उत्तराखंड तक पहुंचना होता है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए इसके आगमन में कुछ दिनों की देरी संभव है।
मानसूनी बारिश कृषि, जल स्रोतों के पुनर्भरण और गर्मी से राहत के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में किसान और आम लोग दोनों मानसून का इंतजार कर रहे हैं।
मौसम विभाग ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील
भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि मानसून फिलहाल अपनी सामान्य प्रगति से थोड़ा पीछे चल रहा है। हालांकि राज्य में प्री-मानसून बारिश का सिलसिला जारी है और आने वाले दिनों में भी कई इलाकों में बारिश की संभावना बनी रहेगी।
मौसम विभाग ने लोगों से मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।
Bageshwar12 hours agoउत्तराखंड में भारी बारिश के चलते आज इस जिलें में बंद रहेंगे स्कूल, जारी हुआ आदेश
Cricket11 hours agoBest WAS vs SUS Dream11 Team Today T20 Blast 2026: मैच 69 प्रेडिक्शन और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
Tehri Garhwal10 hours agoपैदल ही देवल गांव पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद, केतन लाल के परिजनों से की मुलाकात
Cricket10 hours agoLAS vs WAS Dream11 Prediction Match 16 MLC 2026:फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
Dehradun6 hours agoदेहरादून में अनिंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत, शराब के नशे के कारण हुआ हादसा
Dehradun6 hours agoमसूरी में डॉक्टर का इंतजार करता रहा परिवार, मासूम ने दम तोड़ा! जांच शुरू
Breakingnews8 hours agoयहां भ्रष्टाचार के आरोप में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड, पूरे मामले की जांच के आदेश जारी
Uttarakhand6 hours agoBest Places To Visit In Uttarakhand:उत्तराखंड के 10 सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल





































