uttarakhand weather
उत्तराखंड में बदला मौसम, अगले तीन घंटों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में ज्यादातर इलाकों में बादल छाए हुए थे। दोपहर होते-होते पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली है। जिसके बाद मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज
उत्तराखंड में अचानक मौसम ने करवट लेते हुए लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है। प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया है। बारिश होने से लंबे समय से बढ़ती गर्मी के बाद लोगों को राहत मिल गई है।
उत्तराखंड में अगले तीन घंटों में होगी भारी बारिश
प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदल ली। दोपहर में तेज बारिश और भारी ओलावृष्टि का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

3.17 से लेकर 6.17 तक बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
मौसम विभाग ने अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी जिले के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में मसूरी, चकराता, पुरोला, गंगोत्री, केदारनाथ, धनोल्टी, बद्रीनाथ, पीपलकोटी, रानीखेत, कपकोट, डीडीहाट, लोहाघाट और आस पास के क्षेत्रो में हल्की से मध्यम बारिश और छिटपुट स्थानों पर बिजली गिरने, ओले गिरने के साथ ही तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा) के साथ गरज-चमक वाले तूफान आने की प्रबल संभावना है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज पहाड़ी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें 8 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है। सोमवार को भी राज्य के कई पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तेज बारिश, आकाशीय बिजली और गरज-चमक के साथ मौसम बिगड़ने के आसार हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज पहाड़ी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में भूस्खलन, पहाड़ी मार्गों पर मलबा आने और नदियों-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका बनी हुई है।

अन्य जिलों में भी बारिश और बिजली गिरने की संभावना
राज्य के बाकी जिलों में भी मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद नहीं है। कई स्थानों पर तेज बारिश के दौर के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने खुले क्षेत्रों, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित इलाकों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।
8 अगस्त तक जारी रह सकता है मानसून का असर
पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मानसून का प्रभाव बना रहेगा। 8 अगस्त तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही सफर करने की सलाह दी गई है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता बनी हुई है और रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आज प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश के आसार हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने बताया है कि इन जिलों के अलावा अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश के दौर पड़ सकते हैं। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिले के कुछ स्थानों पर भी बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 7 अगस्त तक मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में रुक-रुककर तेज बारिश, बादलों की गर्जना और बिजली गिरने जैसी घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की सलाह का पालन करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

राज्य के अधिकांश पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज
शनिवार को भी राज्य के अधिकांश पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। लगातार हुई वर्षा के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी, जिससे आम लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
राजधानी देहरादून में सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 15.8 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। प्रदेश के अन्य जिलों में भी तापमान और मौसम का स्वरूप लगभग इसी तरह बना रहा।
uttarakhand weather
उत्तराखंड वालों सावधान! 4 अगस्त तक भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में अगस्त महीने की शुरुआत मानसूनी बारिश के साथ हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में 1 अगस्त से 6 अगस्त तक अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला बना रहेगा। इस दौरान कई पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
Table of Contents
उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक 1 अगस्त को देहरादून, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं अन्य पर्वतीय जिलों में तेज से अति तेज बारिश के दौर पड़ने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों हरिद्वार और उधम सिंह नगर में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
2 अगस्त के लिए छह जिलों के लिए येलो अलर्ट
रविवार, 2 अगस्त को मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी दी है। अन्य पर्वतीय इलाकों में भी तेज से अति तेज बारिश हो सकती है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। इस दिन भी येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।
सात जिलों में भारी बारिश का अनुमान
सोमवार, 3 अगस्त को देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। अन्य जिलों में भी कई स्थानों पर तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। इस दिन भी येलो अलर्ट जारी रहेगा।

4 अगस्त को चार जिलों में होगी भारी बारिश
मंगलवार, 4 अगस्त को देहरादून, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। बाकी पर्वतीय जिलों में तेज से अति तेज बारिश हो सकती है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में सामान्य से मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दिन भी येलो अलर्ट जारी किया है।
5 और 6 अगस्त तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर
बुधवार, 5 अगस्त और गुरुवार, 6 अगस्त को उत्तराखंड के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश का असर अधिक रह सकता है।
Cricket8 hours agoWEF vs SOB Dream11 Team Today Match 19 Prediction, Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Cricket Tips
Cricket20 hours agoWEF-W vs SOB-W Dream11 Prediction Match 19: Pitch Report & Winning Tips
Haldwani24 hours agoहल्द्वानी में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से कुंडल झपटे, पुलिस ने 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा
uttarakhand weather5 hours agoउत्तराखंड में आज पहाड़ी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें 8 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम का हाल
Rudraprayag21 hours agoरुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, घास लेने गई महिला उफनते गदेरे में बही, मौत से इलाके में पसरा मातम
Dehradun4 hours agoउत्तराखंड के सरकारी डेटा सेंटर पर फिर मंडराया खतरा, चीन के वायरस ने किया बड़ा हमला
Accident3 hours agoमसूरी-कीमाड़ी मार्ग पर फिर हादसा, बाइक फिसलने से युवक की मौत
Cricket4 hours agoJasprit Bumrah Replacement Ind vs SL 2026: जसप्रीत बुमराह श्रीलंका दौरे से बाहर, BCCI ने आकिब नबी को दिया पहला टेस्ट कॉल-अप







































