Haridwar
बुद्ध पूर्णिमा स्नान को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम और रूट डायवर्जन लागू

Haridwar News : बुद्ध पूर्णिमा के पावन स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। इसके लिए पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं। जहां एक ओर यातायात प्लान जारी किया गया है तो वहीं चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।
Table of Contents
बुद्ध पूर्णिमा स्नान को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट
बुद्ध पूर्णिमा स्नान को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट है। स्नान को लेकर पुलिस मुस्तैद है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में किसी भी तरह की कमी न रहे।

सुरक्षा के किए गए हैं कड़े इंतज़ाम
भीड़ को व्यवस्थित ढंग से नियंत्रित करने के लिए मेला क्षेत्र को पूर्व की भांति सेक्टर और जोन में विभाजित किया गया है। जहां जोनल अधिकारी इंस्पेक्टर स्तर के और सेक्टर अधिकारी सब-इंस्पेक्टर स्तर के नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही भारी भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख रूटों पर डायवर्जन प्लान भी लागू किया जाएगा।
श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील
एसएसपी ने बताया कि रेंज और पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल और अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। जिन्हें संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगाया गया है।
पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम स्नान कराना है। वहीं श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें और गंगा स्नान के दौरान अनुशासन बनाए रखें, ताकि मां गंगा की गरिमा और पवित्रता बनी रहे।
Haridwar
हरिद्वार पहुंचे सीएम धामी, कांवड़ियों की सेवा कर बढ़ाया उत्साह, पप्पू यादव पर साधा निशाना

Haridwar News : धर्मनगरी हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेला-2026 के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे। यहां प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री अलकनंदा होटल पहुंचे, जहां उन्होंने कांवड़ स्वास्थ्य सेवा शिविर का शुभारंभ किया।
Table of Contents
हरिद्वार में सीएम ने कांवड़ियों की सेवा कर बढ़ाया उत्साह
हरिद्वार में सीएम धामी ने शिवभक्त कांवड़ियों के पैर पखारकर उनका सम्मान किया और अपने हाथों से भोजन परोसकर उनकी सेवा भी की। मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों को संबोधित करते हुए सांसद पप्पू यादव और उनके साथियों पर संत समाज के अपमान पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
सीएम धामी ने पप्पू यादव पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि साधु-संतों के प्रति इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है और उन्होंने भगवान से पप्पू यादव तथा उनके साथियों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कांवड़ मेले को सफल बनाने में जुटे सफाईकर्मियों और पुलिसकर्मियों का भी सम्मान किया। उन्होंने कर्मचारियों को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर उनकी सेवाओं के लिए उनका उत्साह बढ़ाया।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता
सीएम ने मेले में श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्त हरिद्वार पहुंच रहे हैं और उनकी सुविधा और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
Haridwar
हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत

Haridwar News : हरिद्वार के कटारपुर क्षेत्र में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
Table of Contents
हरिद्वार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर
हरिद्वार में बादशाहपुर निवासी 28 वर्षीय सौरभ और पथरी क्षेत्र के पुरुषोत्तम नगर निवासी 25 वर्षीय राजू अपनी-अपनी बाइक से हरिद्वार-लक्सर रोड पर जा रहे थे। इसी दौरान कटारपुर के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर पथरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

हादसे के बाद दोनों परिवारों में पसरा मातम
हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि मृतक राजू इन दिनों कांवड़ मेले के दौरान निजी सुरक्षा ड्यूटी में तैनात था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार के साथ-साथ उसके साथियों में भी गहरा शोक है।
दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच जारी
चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह कटारपुर क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर की सूचना मिली थी। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
Breakingnews
हरिद्वार में बड़ा हादसा, गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत

Haridwar News : हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर से बेहद दुखद खबर सामने आई है। जटवाड़ा पुल के पास नहर में नहाने के दौरान चार नाबालिग कांवड़ियों की डूबने से मौत हो गई।
Table of Contents
गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चारों के शव बरामद कर लिए। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि चारों कांवड़िए चंडीगढ़ से हरिद्वार गंगाजल लेने पहुंचे कांवड़ियों के दल में शामिल थे और उनकी उम्र करीब 16 से 18 वर्ष के बीच थी।

चंडीगढ़ के रहने वाले थे सभी कांवड़िए
एसपी सिटी अभय सिंह के मुताबिक, कांवड़ यात्रा को देखते हुए घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और SDRF के जवानों की तैनाती भी की गई है। इसके बावजूद ये कांवड़िए निर्धारित घाट से अलग जाकर नहर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान चारों गहरे पानी में डूब गए।
सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करने की अपील
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे निर्धारित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें और चेतावनी वाले स्थानों पर जाने से बचें।
Cricket15 hours agoSUL vs LNS Dream11 Prediction Match 20: The Hundred 2026
Cricket10 hours agoहेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम (Headingley Cricket Stadium) – इतिहास, रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट और संपूर्ण जानकारी
Uttarakhand9 hours agoउत्तराखंड में मेडिकल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल!, 6 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
Chamoli5 hours agoचमोली में बद्रीनाथ धाम में 25 लीटर शराब बरामद, पुलिस ने एक तस्कर को भी किया गिरफ्तार
Champawat11 hours agoतीन साल से फाइलों में दबी घिंघारुकोट सड़क, मरीज आज भी कंधों पर, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
Bageshwar8 hours agoबागेश्वर में 1.472 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
Uttarkashi10 hours agoउत्तरकाशी में पापड़गाड़ में फिर धंसा गंगोत्री हाईवे, डरा रहीं बड़ी-बड़ी और चौड़ी होतीं दरारें
Cricket2 hours agoIRE vs AFG Dream11 Prediction 1st ODI 2026: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips







































