uttarakhand weather
उत्तराखंड में भीषण गर्मी का अलर्ट, तापमान 40 के पार पहुंचने के आसार, लोगों के एडवाइजरी हुई जारी

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को एडवाइजरी जारी कर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में भीषण गर्मी का अलर्ट
देहरादून में आज भीषण गर्मी का अलर्ट, हीटवेव की चेतावनी के बीच देहरादून के सभी स्कूल आज रहेंगे बंदप्रदेश में आने वाले 48 घंटों के लिए भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज पूरे प्रदेशभर में पहाड़ से लेकर मैदन तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। ऐसे में मैदानी इलाकों में लोगों को भारी गर्मी परेशान कर सकती है।
तापमान 40 के पार पहुंचने के आसार
सोमवार को गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। आंकड़ों के अनुसार तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जिससे सुबह से ही तेज धूप और उमस का असर देखने को मिला। दिन चढ़ने के साथ गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। कुछ ऐसा ही मौसम आज भी देखने को मिल सकता है। आज तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने के आसार हैं।

लोगों के एडवाइजरी हुई जारी
प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि आमजन को अत्यधिक गर्मी और लू से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए। लोगों से अपील की गई है कि दोपहर के समय बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।
बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ता तापमान स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकता है। ऐसे में हल्के कपड़े पहनने, धूप से बचने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
uttarakhand weather
अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में भारी बारिश, मौसम विभाग ने आठ जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखड के मौसम की तो अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के आठ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
Table of Contents
अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में फिलहाल मौसम का मिजाज बिगड़ा ही रहने का अनुमान है। अगले 24 घंटों में उत्तराखंड के आठ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही इन जिलों में तेज आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने आठ जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
अल्मोडा, बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ, रूद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में में बारिश के साथ ही आंधी तूफान आने की संभावना है।
इन जिलों में डीडीहाट ,कपकोट ,कौसानी,केदारनाथ ,देवप्रयाग ,डोईवाला ,बरकोट ,बद्रीनाथ, रानीखेत ,जोशीमठ और देवल के साथ ही आस-पास के इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

17 मई तक पहाड़ों पर मौसम खराब रहने के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक इन क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी संभावना है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। जहां एक ओक बारिश होने से पहाड़ों पर मौसम सुहावना रहने के अनुमान है।
तो वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। 17 मई तक मौसम ऐसा रहने का अनुमान है। जबकि 18 मई से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने 12 (Uttarakhand Weather Update 12 may) और 13 मई को प्रदेश के कई हिस्सों, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार को शुरू हुआ बारिश का सिलसिला अभी दो दिन और जारी रहेगा। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए भारी बारिश का अलरर्ट जारी किया है। खासकरर पहाड़ों के लिए ये अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश में आज और कल भारी बारिश का अलर्ट
देहरादून मौसम केंद्र के अनुसार आज (Uttarakhand Weather Update 12 may) उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली समेत कई पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जना की संभावना है। 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पहाड़ी जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बात करें कल की तो कल भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 13 मई को भी प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना भी है।
लोगों से सावधानी बरतने की अपील
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले मौसम की ताजा जानकारी जरूर लें और पूरी सावधानी के साथ अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
uttarakhand weather
उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले तीन घंटे भारी

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, अगले तीन घंटे के लिए अलर्ट जारी
Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में आज मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ताजा जानकारी के मुताबिक, राज्य के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। खासकर पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
Table of Contents
उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश की संभावना
उत्तराखंड में आज मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन होने की आशंका है।
वहीं, 4500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से पहाड़ी क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की अपील की है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
अगले तीन घंटे प्रदेश के लिए भारी हैं। मौसम विभाग ने आने वाले तीन घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 11 May 2026, 8:45 AM से 11 May 2026, 11:45 AM तक बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर यथा – चकराता, बारकोट, मसूरी, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, तुंगनाथ, मुनस्यारी के आस पास के क्षेत्रो में बिजली गिरने और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ तूफान आने की संभावना है।
Dehradun22 hours agoदेहरादून में बजरंग दल के प्रदर्शन के दौरान युवती को रोककर पूछा धर्म, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Pithoragarh23 hours agoआदि कैलाश–ॐ पर्वत यात्रा मार्ग पर बड़ी कार्रवाई, बिना फिटनेस और वैध अभिलेखों वाले 32 वाहन सीज
big news20 hours agoरामनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Chamoli19 hours agoचतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के खुले कपाट, ‘जय बाबा रुद्रनाथ’ के जयघोष से गूंज उठा पूरा क्षेत्र
Nainital22 hours agoराज्यपाल गुरमीत सिंह ने की माँ नयना देवी मंदिर में पूजा, गुरुद्वारे में मत्था टेक की प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना
big news18 hours agoहल्द्वानी में दिनदहाड़े चोरी से हड़कंप, मर्चेंट नेवी कर्मी के बंद घर से 15 लाख के जेवरात और नकदी पर हाथ किया साफ
Cricket49 minutes agoKKR vs MI Dream11 Team IPL 2026 Match 65: आज की बेस्ट विनिंग टीम
big news23 minutes agoयोग नगरी रेलवे स्टेशन के पास उज्जैन एक्सप्रेस हादसे का शिकार, खांड गांव में तीन डिब्बे पटरी से उतरे












































