uttarakhand weather
उत्तराखंड में भीषण गर्मी का अलर्ट, तापमान 40 के पार पहुंचने के आसार, लोगों के एडवाइजरी हुई जारी

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को एडवाइजरी जारी कर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में भीषण गर्मी का अलर्ट
देहरादून में आज भीषण गर्मी का अलर्ट, हीटवेव की चेतावनी के बीच देहरादून के सभी स्कूल आज रहेंगे बंदप्रदेश में आने वाले 48 घंटों के लिए भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज पूरे प्रदेशभर में पहाड़ से लेकर मैदन तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। ऐसे में मैदानी इलाकों में लोगों को भारी गर्मी परेशान कर सकती है।
तापमान 40 के पार पहुंचने के आसार
सोमवार को गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। आंकड़ों के अनुसार तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जिससे सुबह से ही तेज धूप और उमस का असर देखने को मिला। दिन चढ़ने के साथ गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। कुछ ऐसा ही मौसम आज भी देखने को मिल सकता है। आज तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने के आसार हैं।

लोगों के एडवाइजरी हुई जारी
प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि आमजन को अत्यधिक गर्मी और लू से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए। लोगों से अपील की गई है कि दोपहर के समय बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।
बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ता तापमान स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकता है। ऐसे में हल्के कपड़े पहनने, धूप से बचने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज 3 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूल भी बंद

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में मानसून का प्रकोप लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए राज्य के कई हिस्सों में भारी से अत्यधिक बारिश की संभावना जताते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज 3 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत में अत्यधिक वर्षा होने की आशंका है। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जो मौसम संबंधी सबसे उच्च स्तर की चेतावनी मानी जाती है। लगातार बारिश के कारण जलभराव, भूस्खलन, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और सड़क मार्ग बाधित होने की संभावना जताई गई है।
सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट
रेड अलर्ट वाले जिलों के अलावा देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर और हरिद्वार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन जिलों के प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने और संभावित आपदा की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

अगले 24 घंटे रहेंगे अहम
पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे पूरे उत्तराखंड के लिए संवेदनशील हो सकते हैं। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों, भूस्खलन संभावित इलाकों और नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। राज्य के अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।
भारी बारिश के चलते कई जिलों में स्कूल बंद
मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में एहतियातन कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में शुक्रवार को अवकाश घोषित किया गया है।
जिन जिलों में स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं, उनमें देहरादून, हरिद्वार, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर और नैनीताल शामिल हैं। संबंधित जिला प्रशासन ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है।
uttarakhand weather
Weather Alert : उत्तराखंड पर अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने आज और कल के लिए किया अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार, 9 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है।
Table of Contents
उत्तराखंड पर अगले 48 घंटे भारी (Uttarakhand Weather Alert)
मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी है, जबकि अन्य जिलों में भी भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। भूस्खलन, सड़क अवरुद्ध होने और पेड़ गिरने जैसी घटनाओं से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने आज और कल के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में तेज गर्जना, बिजली चमकने और कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील
राज्य के शेष आठ जिलों में भी कई स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
बारिश से कई इलाकों में बढ़ी मुश्किलें
लगातार बारिश के चलते उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। मसूरी में करीब 100 वर्ष पुराना एक विशाल पेड़ गिर गया, जिससे आसपास का क्षेत्र प्रभावित हुआ। वहीं उत्तरकाशी जिले में भूस्खलन के कारण कई सड़कों पर यातायात बार-बार बाधित हो रहा है और मार्गों को खोलने का कार्य लगातार जारी है।
14 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार
मौसम विभाग ने आगामी दिनों का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि 10 जुलाई को भी देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिलों में ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा। अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पूर्वानुमान के अनुसार 14 जुलाई तक पूरे राज्य में अलग-अलग स्थानों पर वर्षा की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड के लिए अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने सात जिलों के लिए अलर्ट किया जारी

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और इसका असर पूरे प्रदेश में साफ दिखाई दे रहा है। लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने 7 से 9 जुलाई तक कई जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 7 से 9 जुलाई तक प्रदेश में सात जिलों में भारी बारिश की संभावना है। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि तेज बारिश के कारण भूस्खलन और सड़कें बाधित होने की आशंका बढ़ गई है।
उत्तराखंड के लिए अगले 48 घंटे भारी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दो दिन प्रदेश के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं। कई इलाकों में लगातार तेज बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।
लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ने का खतरा बना रहेगा। ऐसे में अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

इन 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, उनमें बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, ऊधम सिंह नगर शामिल हैं। इन जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
पहाड़ी इलाकों में बढ़ा भूस्खलन का खतरा
लगातार हो रही बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका काफी बढ़ गई है। कई सड़कों पर मलबा आने और यातायात प्रभावित होने की संभावना बनी हुई है।
प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की अपील की है चारधाम यात्रा मार्गों पर भी यात्रियों को मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।
Cricket9 hours agoआयरलैंड महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला ड्रीम 11 टीम: मैच प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट, और फैंटेसी टिप्स
big news23 hours agoमेरठ से अग्निवीर भर्ती की तैयारी करने रानीखेत आए युवक की हत्या, इलाके में मची सनसनी
Uttarakhand6 hours agoहल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर में चार युवकों की मौत
big news23 hours agoचमोली में भरभराकर गिरी सरकारी अस्पताल की दीवार, मलबे में दबने के कारण डॉक्टर की मौत
Dehradun7 hours agoबारिश के कारण देहरादून-मसूरी मार्ग पर हुआ भूस्खलन, दो घंटे बाद खुला हाईवे
Uttarakhand5 hours agoरानीखेत सागर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, इसलिए घटना को दिया अंजाम
Dehradun8 hours agoदेहरादून में बारिश का कहर, खाला बस्ती में सुरक्षा दीवार ढही, 3 मकान क्षतिग्रस्त, 1 महिला घायल
Cricket6 hours agoटेक्सास सुपर किंग्स बनाम लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11, कप्तान-उपकप्तान और फैंटेसी टिप्स











































