uttarakhand weather
देहरादून समते कई मैदानी इलाकों में हीट वेव का येलो अलर्ट, पहाड़ों पर कुछ स्थानों पर बारिश के आसार

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है। तो इसी बीच पहाड़ों पर बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश होने से जहां पहाड़ों पर लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। तो वहीं मैदानी इलाकों में कोई भी राहत के आसार नहीं है।
Table of Contents
देहरादून समते कई मैदानी इलाकों में हीट वेव का येलो अलर्ट
हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और देहरादून से सटे कुछ इलाकों के साथ उत्तरकाशी के सीमावर्ती क्षेत्रों में गर्म हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
पहाड़ों पर आज बारिश के हैं आसार
मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के अनुसार, पहाड़ों पर आज बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि राज्य के अन्य अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

देहरादून में पारा 41 डिग्री पहुंचने के आसार
राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां दिनभर आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर गर्म हवाओं का प्रभाव देखने को मिल सकता है। देहरादून में अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस के पार और न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और तेज धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में भीषण गर्मी का अलर्ट, तापमान 40 के पार पहुंचने के आसार, लोगों के एडवाइजरी हुई जारी

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को एडवाइजरी जारी कर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में भीषण गर्मी का अलर्ट
देहरादून में आज भीषण गर्मी का अलर्ट, हीटवेव की चेतावनी के बीच देहरादून के सभी स्कूल आज रहेंगे बंदप्रदेश में आने वाले 48 घंटों के लिए भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज पूरे प्रदेशभर में पहाड़ से लेकर मैदन तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। ऐसे में मैदानी इलाकों में लोगों को भारी गर्मी परेशान कर सकती है।
तापमान 40 के पार पहुंचने के आसार
सोमवार को गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। आंकड़ों के अनुसार तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जिससे सुबह से ही तेज धूप और उमस का असर देखने को मिला। दिन चढ़ने के साथ गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। कुछ ऐसा ही मौसम आज भी देखने को मिल सकता है। आज तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने के आसार हैं।

लोगों के एडवाइजरी हुई जारी
प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि आमजन को अत्यधिक गर्मी और लू से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए। लोगों से अपील की गई है कि दोपहर के समय बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।
बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ता तापमान स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकता है। ऐसे में हल्के कपड़े पहनने, धूप से बचने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
uttarakhand weather
अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में भारी बारिश, मौसम विभाग ने आठ जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखड के मौसम की तो अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के आठ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
Table of Contents
अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में फिलहाल मौसम का मिजाज बिगड़ा ही रहने का अनुमान है। अगले 24 घंटों में उत्तराखंड के आठ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही इन जिलों में तेज आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने आठ जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
अल्मोडा, बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ, रूद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में में बारिश के साथ ही आंधी तूफान आने की संभावना है।
इन जिलों में डीडीहाट ,कपकोट ,कौसानी,केदारनाथ ,देवप्रयाग ,डोईवाला ,बरकोट ,बद्रीनाथ, रानीखेत ,जोशीमठ और देवल के साथ ही आस-पास के इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

17 मई तक पहाड़ों पर मौसम खराब रहने के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक इन क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी संभावना है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। जहां एक ओक बारिश होने से पहाड़ों पर मौसम सुहावना रहने के अनुमान है।
तो वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। 17 मई तक मौसम ऐसा रहने का अनुमान है। जबकि 18 मई से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने 12 (Uttarakhand Weather Update 12 may) और 13 मई को प्रदेश के कई हिस्सों, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार को शुरू हुआ बारिश का सिलसिला अभी दो दिन और जारी रहेगा। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए भारी बारिश का अलरर्ट जारी किया है। खासकरर पहाड़ों के लिए ये अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश में आज और कल भारी बारिश का अलर्ट
देहरादून मौसम केंद्र के अनुसार आज (Uttarakhand Weather Update 12 may) उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली समेत कई पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जना की संभावना है। 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पहाड़ी जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बात करें कल की तो कल भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 13 मई को भी प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना भी है।
लोगों से सावधानी बरतने की अपील
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले मौसम की ताजा जानकारी जरूर लें और पूरी सावधानी के साथ अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
Cricket24 hours agoGT vs CSK Dream11 Team IPL 2026 Match 66 के लिए फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और बेस्ट कप्तान-उपकप्तान
Cricket23 hours agoGurnoor Brar Biography : जानिए कौन हैं गुरनूर बराड़? भारत-अफगानिस्तान टेस्ट और ODI सीरीज 2026 के लिए टीम इंडिया में चयन तक का पूरा सफर…
Breakingnews23 hours agoदेहरादून के पैनेसिया अस्पताल में आग का तांडव, एक महिला की मौत, दो की हालत गंभीर
Haridwar22 hours agoखड़खड़ी में पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व CM भुवन चंद्र खंडूरी, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Dehradun18 hours agoदेहरादून में 40 डिग्री के पास पहुंचा तापमान, भयंकर गर्मी के आसार, प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवा का येलो अलर्ट
Lifestyle20 hours agoउत्तराखंड में हीटवेव का कहर, ऐसे में रखें अपना खास ख्याल, डिहाईड्रेशन को हल्के में ना लें !
Cricket5 hours agoSRH vs RCB Dream11 Team IPL 2026 Match 67: फैंटेसी क्रिकेट के धुरंधरों की भिड़ंत, ऐसे बनाएं अपनी मेगा कॉन्टेस्ट की विनिंग टीम..
big news38 minutes agoचमोली में आग बुझाते-बुझाते खाई में गिरा फायर वाचर, मौत से मचा हड़कंप, लोगों में भारी आक्रोश




































