Accident
ऋषिकेश-हरिद्वार हाईवे पर यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त

ऋषिकेश, उत्तराखंड: ऋषिकेश-हरिद्वार राजमार्ग पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब काली की ढाल के पास यात्रियों से भरा एक उत्तर प्रदेश का वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। यह वाहन इतनी तेजी से डगमगाया कि एक छोटा लोडर वाहन और एक कार उसकी चपेट में आ गए।
वाहन में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे, जो किसी चमत्कार से बाल-बाल बच गए। घटना के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात ठप हो गया।
मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जेसीबी की मदद से अनियंत्रित वाहन को सड़क किनारे कराया, जिसके बाद यातायात कुछ घंटों बाद सामान्य हो सका। हालांकि स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर आने वाले भारी वाहनों को श्यामपुर चौकी से डायवर्ट कर नटराज चौक की ओर भेजा जाना चाहिए था, लेकिन पुलिस प्रशासन की अनदेखी के चलते भारी वाहन मुख्य बाजार में प्रवेश कर रहे हैं। यही इस हादसे की बड़ी वजह बनी।
इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ी राहत की बात यही रही कि किसी भी यात्री की जान नहीं गई। वाहन में सवार लोगों को मामूली झटके और घबराहट जरूर हुई, लेकिन कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
Breakingnews
केदारनाथ जा रही बस हादसे का शिकार, टिहरी में कंडीखाल व चंबा के बीच हुए एक्सीडेंट में 5 तीर्थयात्री घायल

Tehri News : उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-34) पर चारधाम यात्रा पर निकली एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस के अनियंत्रित होकर पलटने से पांच यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव अभियान चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
Table of Contents
गंगोत्री से केदारनाथ जा रही बस हादसे का शिकार
मिली जानकारी के अनुसार बस गंगोत्री धाम से केदारनाथ धाम की ओर जा रही थी। इसी दौरान चंबा और कंडीखाल के बीच खेतधार मोड़ के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। बताया जा रहा है कि बस पहले सड़क किनारे खड़े एक पिकअप वाहन से टकराई और फिर पलट गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों की निगरानी में सभी घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।

टिहरी में कंडीखाल व चंबा के बीच हुए एक्सीडेंट में 5 यात्री घायल
पुलिस अधिकारियों के अनुसार बस में कुल 22 लोग सवार थे, जिनमें 18 यात्री, दो रसोइए, चालक और परिचालक शामिल थे। हादसा जौलांगी क्षेत्र के पास हुआ, जो कांडीखाल से कुछ किलोमीटर आगे स्थित है।
राहत कार्य में स्थानीय लोगों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और यात्रियों को बस से बाहर निकालने में पुलिस का सहयोग किया। समय रहते बचाव अभियान शुरू होने से बड़ा नुकसान टल गया।
big news
पिथौरागढ़ : मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन खाई में गिरने से दो लोगों की मौत

Pithoragarh Accident : पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर रलगाड़ी क्षेत्र के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य के लिए पुलिस, एसडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें मौके पर पहुंचीं और देर रात तक अभियान चलाया गया।
Table of Contents
मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर दर्दनाक हादसा
पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना रविवार शाम को हुई। वाहन गहरी खाई में गिर गया था, जिसके चलते रेस्क्यू अभियान काफी चुनौतीपूर्ण रहा।
राहत-बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 2:30 बजे दोनों शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद सुबह लगभग 4 बजे शवों को तहसील मुख्यालय मुनस्यारी लाया गया।

पिकअप वाहन खाई में गिरने से दो लोगों की मौत
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 27 वर्षीय महेंद्र, निवासी पांगू (धारचूला), तथा 28 वर्षीय प्रकाश, निवासी नेपाल, के रूप में हुई है। प्रशासन ने बताया कि नेपाली नागरिक के परिजनों के पहुंचने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
सीमेंट की खेप पहुंचाने के बाद वापस लौट रहा था पिकअप
बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन मिलम क्षेत्र में सीमेंट की खेप पहुंचाने के बाद वापस लौट रहा था। वापसी के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
- देहरादून के थानो में MDDA की बड़ी कार्रवाई, धारकोट रोड स्थित जामा मस्जिद को किया गया सील, जानें वजह
- PAK vs AUS Dream11 Team 2nd ODI 2026: पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे की फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और प्रेडिक्शन
- केदारनाथ जा रही बस हादसे का शिकार, टिहरी में कंडीखाल व चंबा के बीच हुए एक्सीडेंट में 5 तीर्थयात्री घायल
- ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड बीजेपी में बड़ा बदलाव, संगठन मंत्री अजय कुमार को पद से हटाया, जानें क्यों ?
- पिथौरागढ़ : मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन खाई में गिरने से दो लोगों की मौत
Uttarkashi
उत्तरकाशी के गंगनानी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत

Uttarkashi Accident : उत्तरकाशी से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। गंगनानी-भटवाड़ी मार्ग पर देर रात एक स्विफ्ट कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
उत्तरकाशी के गंगनानी में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार
उत्तरकाशी जिले के गंगनानी-भटवाड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। कतार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने अंधेरे और कठिन परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना 29 मई 2026 की देर रात की है। डीसीआर उत्तरकाशी से मिली सूचना के अनुसार गंगनानी, भटवाड़ी के पास एक स्विफ्ट कार संख्या PB 01 F 1733 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट भटवाड़ी और उजेली की टीमें तत्काल रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुईं।

भीषण हादसे में दो की मौके पर ही मौत
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद रेस्क्यू टीम ने देखा कि वाहन सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिरा हुआ था। कार में कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
दे घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज
रात के अंधेरे और बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद एसडीआरएफ जवानों ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम ने खाई में उतरकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला, प्राथमिक उपचार दिया और सड़क तक पहुंचाकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा।
घायलों का विवरण
- विमल कुमार प्रधान पुत्र बैकुंठ प्रधान, उम्र 61 वर्ष, निवासी भुवनेश्वर, उड़ीसा।
- यशवीर पुत्र बाज सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी पंजाब।
- उपासना पत्नी विमल कुमार प्रधान, उम्र 54 वर्ष, निवासी भुवनेश्वर, उड़ीसा।
मृतकों का विवरण
- दामोदर हरीराम जी रामटेककर, उम्र 77 वर्ष।
- लक्ष्मी दामोदर रामटेककर, उम्र 67 वर्ष।
- दोनों निवासी — नागपुर, महाराष्ट्र।
- देहरादून के थानो में MDDA की बड़ी कार्रवाई, धारकोट रोड स्थित जामा मस्जिद को किया गया सील, जानें वजह
- PAK vs AUS Dream11 Team 2nd ODI 2026: पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे की फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और प्रेडिक्शन
- केदारनाथ जा रही बस हादसे का शिकार, टिहरी में कंडीखाल व चंबा के बीच हुए एक्सीडेंट में 5 तीर्थयात्री घायल
- ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड बीजेपी में बड़ा बदलाव, संगठन मंत्री अजय कुमार को पद से हटाया, जानें क्यों ?
- पिथौरागढ़ : मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन खाई में गिरने से दो लोगों की मौत
big news7 hours agoउत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में स्कूलों में अवकाश घोषित, लोगों से सतर्क रहने की अपील
Breakingnews4 hours agoब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड बीजेपी में बड़ा बदलाव, संगठन मंत्री अजय कुमार को पद से हटाया, जानें क्यों ?
Uttarakhand23 hours agoचमोली में Niti Extreme Ultra Run का भव्य आगाज , कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने दिखाई हरी झंडी..
- Uttarkashi5 hours ago
दयारा बुग्याल ट्रेक के दौरान महिला ट्रेकर लापता, सर्च ऑपरेशन जारी, अब तक नहीं लग सका कोई सुराग
big news4 hours agoपिथौरागढ़ : मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन खाई में गिरने से दो लोगों की मौत
Breakingnews2 hours agoकेदारनाथ जा रही बस हादसे का शिकार, टिहरी में कंडीखाल व चंबा के बीच हुए एक्सीडेंट में 5 तीर्थयात्री घायल
National7 hours agoRBI Polymer Notes 2026 : भारत में आने वाले हैं ₹200 और ₹500 के नए नोट , जानिए RBI की नई योजना…
Cricket2 hours agoPAK vs AUS Dream11 Team 2nd ODI 2026: पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे की फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और प्रेडिक्शन






































