Dehradun
तिरंगे के साथ निकली वीरता की रैली, सीएम धामी ने कहा – ऑपरेशन सिंदूर ने दिखा दी भारत की असली ताकत !

देहरादून: राजधानी देहरादून आज देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को ‘तिरंगा शौर्य यात्रा’ का आयोजन किया। इस यात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। रैली चीड़बाग से शुरू होकर परेड ग्राउंड तक निकाली गई, जिसमें तिरंगे के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा।

इस ऐतिहासिक यात्रा का आयोजन ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक’ अभियान के तहत किया गया। राजधानी में उमड़ी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि देश की जनता आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

रैली के बाद आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऑपरेशन सिंदूर को देश की सैन्य ताकत और राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने जब निर्दोष लोगों की हत्या धर्म पूछकर की, तब पूरा देश आक्रोशित था। लेकिन अब भारत चुप बैठने वाला नहीं है। हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंक के अड्डों को तबाह किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारे जवानों ने दिखा दिया कि बहनों के सिंदूर से खेलने वालों को अब छोड़ा नहीं जाएगा। पाकिस्तान की धरती पर घुसकर सेना ने जवाब दिया है। अब पाकिस्तान को समझ आ गया है कि भारत की ओर उठी हर नजर उसके विनाश का कारण बन सकती है। पहले के समय में सेना को जवाबी कार्रवाई की अनुमति नहीं मिलती थी, लेकिन अब भारत पहले वार करता है।

धामी ने यह भी कहा कि उत्तराखंड के ज्यादातर घरों से कोई न कोई सेना में है, और यही कारण है कि यहां देशभक्ति की भावना बहुत मजबूत है। देहरादून की सड़कों पर आज जो जनसैलाब उमड़ा, वह देश के प्रति प्रेम और सेना के सम्मान का प्रतीक है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि तिरंगा शौर्य यात्रा का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाना और आतंकवाद के खिलाफ देश की एकजुटता को दिखाना है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा को चार चरणों में राज्यभर में चलाया जाएगा। राजधानी के बाद 15 मई को प्रमुख केंद्रों में, 16 और 17 मई को जिला मुख्यालयों में, और 18 से 23 मई तक विधानसभा क्षेत्रों, ब्लॉकों, तहसीलों, कस्बों और बड़े गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस पूरे अभियान में सामाजिक संगठनों की भी भागीदारी सुनिश्चित की गई है। कई स्वयंसेवी संस्थाएं और नागरिक समूह भी इस यात्रा में शामिल हुए हैं। भट्ट ने कहा कि यह यात्रा सेना के सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।
तिरंगा शौर्य यात्रा केवल एक रैली नहीं, बल्कि एक भावनात्मक अभियान बन गई है। यह देश को यह याद दिलाने का प्रयास है कि जब राष्ट्र एकजुट होता है, तो कोई भी ताकत उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के साथ यह यात्रा भारत की नई सैन्य नीति और जन भावना की प्रतीक बन चुकी है।
#OperationSindoor #TirangaShauryaYatra #PushkarSinghDhami #IndiaStrength #AntiTerrorCampaign
Dehradun
NEET UG फर्जी सर्टिफिकेट कांड में एक और गिरफ्तारी, SIT ने भोपाल से दबोचा आरोपी

Dehradun News : उत्तराखंड में NEET UG MBBS दाखिले से जुड़े फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र मामले की जांच में एसआईटी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
NEET UG फर्जी सर्टिफिकेट कांड में एक और गिरफ्तारी
एसआईटी ने भोपाल से धीरज श्रीवास्तव को पकड़ा है। आरोपी भोपाल में ‘एमबीबीएस वे’ नाम से अपना कार्यालय संचालित करता था। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से करीब 5 लाख रुपये की धनराशि भी बरामद की गई है। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
SIT ने भोपाल से दबोचा आरोपी
एसआईटी के अनुसार, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच तेज कर दी गई है। इसी क्रम में धीरज श्रीवास्तव को भोपाल से गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि धीरज अलग-अलग निजी विश्वविद्यालयों में MBBS के साथ-साथ BTech, BCA, BBA और BCom जैसे पाठ्यक्रमों में कमीशन के आधार पर दाखिला दिलाने का काम करता था।

कमीशन के रूप में मिलने का दावा
एसआईटी के मुताबिक पूछताछ में धीरज श्रीवास्तव ने बरामद रकम को लेकर जानकारी दी। उसके अनुसार, यह धनराशि उसे रूपेश पंडित ने कुछ छात्रों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे के तहत MBBS में दाखिला दिलाने के बदले कमीशन के तौर पर दी थी।
अब तक कुल तीन आरोपी किए गए गिरफ्तार
जांच एजेंसी के अनुसार, धीरज ने रूपेश पंडित और अन्य साथियों के साथ मिलकर तीन अभ्यर्थियों के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कराए। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप है। एसआईटी अब मामले में जुड़े अन्य लोगों और फर्जी दस्तावेज तैयार करने से लेकर दाखिला दिलाने तक की पूरी कड़ी की जांच कर रही है।
big news
नौकरी चाहने वालों के लिए खुशखबरी, 29 सितंबर को रोजगार मेला, दुबई का जाने का भी मौका

Uttarakhand Jobs : कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून द्वारा आगामी 29 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग कर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
Table of Contents
नौकरी चाहने वालों के लिए खुशखबरी
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि रोजगार मेले में 18 निजी क्षेत्र की कंपनियां भाग लेंगी तथा कुल 904 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार मेलों का नियमित आयोजन किया जा रहा है।
29 सितंबर को देहरादून में लगेगा रोजगार मेला
रोजगार मेले में देहरादून सहित अन्य जनपदों के बेरोजगार युवा भी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में पूर्व पंजीकरण (प्री-रजिस्ट्रेशन) की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों से समय रहते पंजीकरण कराने की अपील की गई है। साथ ही, रोजगार मेले के दिन भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, मूल शैक्षणिक और अन्य प्रमाण-पत्र, उनकी छायाप्रतियां, सेवायोजन कार्यालय का पंजीयन कार्ड तथा वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। सेवायोजन विभाग ने अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार मेले का लाभ उठाने तथा निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होने की अपील की है।

रोजगार मेले में शामिल होने वाली कंपनियां
29 सितम्बर को आयोजित रोजगार मेले में कैंप 108, स्काई विंग एडवाइजर प्राइवेट लिमिटेड, बजाज ऑटो लिमिटेड, बजाज कैपिटल, टाटा इलेक्ट्रॉनिक, टाटा मोटर्स, आरएसपीएल मैनपॉवर, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, बार्बीक्यूनेशन, अकल इनफॉरमेशन सिस्टम लिमिटेड गुरुग्राम, मेंटर वाटर एक्सपर्ट, नील मेटल हरिद्वार जैसी कंपनियां शामिल रहेंगी।
दुबई में भी मिल सकता है रोजगार का अवसर
सेवायोजन विभाग, उत्तराखंड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कौशल अनियन उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत युवाओं को दुबई में कंस्ट्रक्शन सेक्टर में रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए आईटीआई/आईटीआई सर्टिफिकेट धारक अभ्यर्थी पात्र होंगे। फ्रेशर अभ्यर्थियों के लिए 6 माह का अनुभव तथा आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। योजना के माध्यम से युवाओं को विदेश में रोजगार के अवसर से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
Dehradun
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 CO का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Police Transfers : उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने तीन पुलिस उपाधीक्षकों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार राकेश बिष्ट को उत्तराखंड हाईकोर्ट सुरक्षा, नैनीताल से एसटीएफ (कुमाऊं परिक्षेत्र) भेजा गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 CO का हुआ ट्रांसफर
पुलिस विभाग में आज हुए तबादलों में मनीष शर्मा को जनपद बागेश्वर से सीबीसीआईडी खंड, हल्द्वानी में तैनाती दी गई है। जबकि स्वप्निल मुयाल को जनपद देहरादून से सतर्कता मुख्यालय, देहरादून भेजा गया है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में इन तबादलों को जनहित के आधार पर तत्काल प्रभाव से किए जाने की बात कही गई है।

big news16 hours agoनौकरी चाहने वालों के लिए खुशखबरी, 29 सितंबर को रोजगार मेला, दुबई का जाने का भी मौका
uttarakhand weather16 hours agoउत्तराखंड में अगले 6 दिन बारिश की चेतावनी, पढ़ें मौसम विभाग का नया अपडेट
Chamoli15 hours agoबद्रीनाथ धाम में आस्था का नया रिकॉर्ड, पहली बार 17.79 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
Dehradun13 hours agoNEET UG फर्जी सर्टिफिकेट कांड में एक और गिरफ्तारी, SIT ने भोपाल से दबोचा आरोपी












































