Haridwar
हरिद्वार में गणपति विसर्जन के दौरान हादसा, बहते हुए लापता हुआ युवक

हरिद्वार में गणपति विसर्जन के दौरान हादसा, युवक गंगा में बहा, सर्च ऑपरेशन जारी
हरिद्वार: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच हरिद्वार में मंगलवार रात एक दुखद हादसा हो गया। विसर्जन की श्रद्धा भरी घड़ी उस वक्त मातम में बदल गई जब 38 वर्षीय निखिल गुप्ता गंगा के तेज बहाव में बहकर लापता हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी का दिल दहल उठा।
विसर्जन की शुरुआत… और एक पल में टूटा परिवार का सहारा
घटना कनखल क्षेत्र के राजघाट की है, जहां निखिल गुप्ता अपने साथियों के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंचे थे। सब कुछ सामान्य चल रहा था — भक्ति, उत्साह और जयकारों की गूंज के बीच दल ने मूर्ति को गंगा किनारे ले जाकर विसर्जन शुरू किया। तभी, एक चूक हुई। निखिल का पैर फिसला, और वे सीधे गंगा की लहरों में जा गिरे।
वीडियो में साफ दिखता है कि गिरते ही वे बहने लगे और साथी चिल्लाते हुए पीछे दौड़े, उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश भी की। लेकिन तेज बहाव के आगे इंसानी कोशिशें कमज़ोर पड़ गईं। कुछ ही पलों में निखिल आंखों से ओझल हो गए।
“हमारे सामने बह गया दोस्त… कुछ नहीं कर सके”
मौके पर मौजूद एक साथी ने भावुक स्वर में कहा,
“सब कुछ अचानक हुआ…वो फिसले और बहते चले गए… हम दौड़े, शोर मचाया… लेकिन पानी बहुत तेज था।”
सर्च ऑपरेशन जारी, प्रशासन की अपील….सुरक्षा का रखें ध्यान
पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमों ने रात में ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। फिलहाल युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों के दौरान सावधानी और सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें।
Haridwar
हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल बंद! जानिए डीएम ने क्यों लिया बड़ा फैसला ?

Haridwar News : कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से हरिद्वार जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मेले के दौरान जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
Table of Contents
हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल बंद
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी एवं प्राविधिक संस्थानों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित किया है।
इस दौरान ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक इस अवधि में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां परिसर में संचालित नहीं होंगी। हालांकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सभी शिक्षण संस्थानों को ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
भारी भीड़ होने के चलते लिया गया फैसला
प्रशासन का कहना है कि कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होता है। इसके चलते राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों के अलावा शहर के प्रमुख मार्गों पर भारी भीड़ रहती है। श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए कई स्थानों पर यातायात डायवर्जन लागू किया जाता है और कुछ मार्गों को अस्थायी रूप से बंद भी करना पड़ता है।
ऐसी स्थिति में छात्रों और शिक्षकों को विद्यालय एवं कॉलेज आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन सभी शैक्षणिक संस्थानों में ऑफलाइन शिक्षण कार्य स्थगित करने का निर्णय लिया है।
Breakingnews
हरिद्वार में पथरेश्वर महादेव मंदिर दो साधुओं की हत्या से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Haridwar News : हरिद्वार के लक्सर से बड़ी खबर सामने आ रही है। लक्सर के पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की हत्या के बाद शवों को दफनाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
हरिद्वार में पथरेश्वर महादेव मंदिर दो साधुओं की हत्या से सनसनी
हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर से दो साधुओं की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मंदिर के पास जंगल में गड्ढे से दोनों साधुओं के शव बरामद किए हैं।
शुरुआती जांच में मंदिर के मुख्य पुजारी पर संदेह जताया जा रहा है। जो घटना के बाद से लापता बताया जा रहा है। उसकी तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
सेवादार की सूचना से हुआ मामले का खुलासा
पुलिस के अनुसार, मंदिर के एक सेवादार ने दो साधुओं के कई दिनों से दिखाई न देने और किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पथरी थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रविंद्र सिंह पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे।

जंगल में खुदाई के दौरान मिले दोनों शव
जांच के दौरान मंदिर के समीप स्थित जंगल में संदिग्ध स्थान पर खुदाई कराई गई। खुदाई में दोनों साधुओं के शव बरामद हुए। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने की नीयत से शवों को गड्ढे में दबाया गया था।
एसपी देहात ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
घटना की जानकारी मिलने पर एसपी देहात शेखर सुयाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की प्रगति की समीक्षा की। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं।
मुख्य पुजारी की तलाश में जुटी पुलिस
प्रारंभिक जांच में मंदिर के मुख्य पुजारी की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। घटना सामने आने के बाद से वह फरार है। पुलिस की कई टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
Haridwar
हरिद्वार में ICICI बैंक के 50 लाख ट्रांजेक्शन फ्रॉड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Haridwar News : हरिद्वार पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध बैंक निकासी के मामले का सफल खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
ICICI बैंक के 50 लाख ट्रांजेक्शन फ्रॉड का खुलासा
हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में ICICI बैंक खाते से करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध निकासी के मामले का खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बैंक मैनेजर की शिकायत पर दर्ज मुकदमे की जांच में पुलिस ने भगवानपुर क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा।
पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से 13 लाख रुपये नकद, एक स्कूटी, 12 लाख रुपये की प्लॉट रजिस्ट्री, फर्जी आधार कार्ड, डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए खाताधारक के नाम पर डेबिट कार्ड हासिल किया और फोन बैंकिंग से नया एटीएम कार्ड जारी करवाकर नकदी निकाली। इसी रकम से ज्वेलरी खरीदने, जमीन खरीदने और अन्य खर्च किए गए।

बड़ी कंपनियों के खातों को निशाना बनाता था गैंग
पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ कि गिरोह बड़ी कंपनियों के खातों को निशाना बनाता था और बैंकिंग प्रणाली की खामियों का फायदा उठाकर धोखाधड़ी करता था।
पुलिस के अनुसार मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों का पहले भी एटीएम फ्रॉड और अन्य गंभीर मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
- घास काट रही महिला पर बाघ ने किया हमला, बहू ने बचाई जान, हमले से इलाके में फैली दहशत
- कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचे सीएम धामी, अमर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- रुद्रपुर की ऑटो फैक्टरी में दर्दनाक हादसा, कर्मचारी की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
- SOB-W vs ML-W Dream11 Team 2026 Prediction: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
- महेंद्र भट्ट के एक बयान से मचा बवाल!, कांग्रेस और बेरोजगार संघ ने खोला मोर्चा…
Cricket15 hours agoTRT vs LNS Dream11 Prediction Today Match: Playing XI, Pitch Report, Captain Tips
Cricket12 hours agoSOB-W vs ML-W Dream11 Team 2026 Prediction: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Udham Singh Nagar11 hours agoरुद्रपुर की ऑटो फैक्टरी में दर्दनाक हादसा, कर्मचारी की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
big news16 hours agoनहीं रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता हीरा सिंह बिष्ट, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर
Haridwar15 hours agoहरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल बंद! जानिए डीएम ने क्यों लिया बड़ा फैसला ?
big news14 hours agoकौन हैं नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी?, आज तक नहीं हारे एक भी चुनाव, जाने कितने हैं पढ़े-लिखे…
Politics12 hours agoमहेंद्र भट्ट के एक बयान से मचा बवाल!, कांग्रेस और बेरोजगार संघ ने खोला मोर्चा…
Ramnagar10 hours agoघास काट रही महिला पर बाघ ने किया हमला, बहू ने बचाई जान, हमले से इलाके में फैली दहशत







































