Uttarakhand
Roorkee से अफगान नागरिक गिरफ्तार, चार साल पहले खत्म हो चुका था वीजा
Table of Contents
रुड़की: हरिद्वार जिले के रूड़की में बिना पासपोर्ट और बिना वीजा के अवैध रूप से भारत में रह रहे एक Afghan Citizen को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अफगान नागरिक (Afghan Citizen) को RPF ने बांद्रा ट्रेन एक्सप्रेस में चैन पुलिंग के बाद हिरासत में लिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अफगान नागरिक का 4 साल पहले ही वीजा समाप्त हो गया था। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
रुड़की से पुलिस ने गिरफ्तार किया एक Afghan Citizen को
जानकारी के मुताबिक, बीते शनिवार 13 दिसंबर को बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन में चेन पुलिंग हुई थी। इसके बाद रेलवे स्टेशन रुड़की पर रेलवे सुरक्षा बल यानी RPF ने चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें चेकिंग के दौरान RPF टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। शक के आधार पर पुलिस ने उस व्यक्ति को पकड़ा और हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की।
कंधार (Afghanistan ) का निवासी है आरोपी
पुलिस पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि वो कांधार अफगानिस्तान का नागरिक है। जिसने अपना नाम नजीबुल्लाह पुत्र हाजी बिस्मिल्लाह निवासी नहिया-3 थाना नहिया-3 जनपद कंधार, Afghanistan (विदेशी नागरिक) बताया। इसी के साथ जांच के दौरान ये तथ्य सामने आया कि पकड़ा गया व्यक्ति बिना वैध पासपोर्ट और वीजा के भारत में रह रहा था।
अवैध पासपोर्ट और वीजा के रह रहा था भारत में
बताया गया है कि आरोपी का वीजा लगभग चार वर्ष पहले ही समाप्त हो चुका था। जिसके बाद भी वो अवैध रूप से भारत में रह रहा था।
पूछताछ के दौरान विदेशी नागरिक ने बताया कि वो उत्तर प्रदेश के देवबंद में साल 2018 से पढ़ाई कर रहा है। और साल 2021 में उसका वीजा समाप्त हो चुका है। आरपीएफ ने आरोपी नजीबुल्लाह को रुड़की गंगनहर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। इसी के साथ रुड़की रेलवे पुलिस बल चौकी के उपनिरीक्षक कमलेश प्रसाद ने मामले में गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर ली है। एलआईयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) की टीम ने भी आरोपी से पूछताछ की है। इस पूरे मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। गंगनहर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। साथ ही उनका कहना है कि आरोपी कई बार कलियर भी गया है।
Chamoli
बद्रीनाथ हाईवे पर श्रद्धालुओं को ले जा रही बस के हुए ब्रेक फेल, मौके पर मची चीख-पुकार

Chamoli News : चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बदरीनाथ धाम से लौट रही एक यात्री बस लामबगड़ क्षेत्र के पास अचानक तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। बस के ब्रेक फेल होने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक की तत्परता और समझदारी से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
Table of Contents
बद्रीनाथ हाईवे पर श्रद्धालुओं को ले जा रही बस के हुए ब्रेक फेल
चमोली में आज बस संख्या CH02AA5747 बद्रीनाथ धाम से श्रद्धालुओं को लेकर वापस लौट रही थी। जैसे ही बस लामबगड़ के समीप पहुंची, उसके ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक बहादुर सिंह ने धैर्य बनाए रखा और बस को खाई की ओर जाने से बचाते हुए सड़क किनारे मौजूद पहाड़ी चट्टानों की तरफ मोड़ दिया। बस पत्थरों पर चढ़कर रुक गई, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।
बस में कुल 32 तीर्थयात्री थे सवार
घटना के समय बस में कुल 32 तीर्थयात्री सवार थे। हादसे में दो श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुकेश्वर भेजा गया।

पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान कमलेश शर्मा (60 वर्ष), निवासी राम विहार, बीरपुर, पंजाब तथा ओमानस शर्मा (14 वर्ष), निवासी मारुति विहार, चकरपुर, गुरुग्राम, हरियाणा के रूप में हुई है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
चालक की सूझ-बूझ के चलते टला हादसा
गोविंदघाट थाना प्रभारी रुक्म सिंह ने बताया कि समय रहते चालक द्वारा लिए गए निर्णय के कारण बस खाई में गिरने से बच गई। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है तथा बस में आई तकनीकी खराबी के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
Breakingnews
देहरादून में NEET की तैयारी कर रही युवती ने फंदे से लटककर दी जान, सुसाइट नोट में लिखा…

Dehradun NEET Suicide case : देहरादून से बड़ी खबर, NEET की तैयारी कर रही युवती ने की खुदकुशी
Dehradun NEET Suicide case : राजधानी देहरादून इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून के चंद्रबनी क्षेत्र 24 वर्षीय युवती ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
Table of Contents
NEET की तैयारी कर रही युवती ने फंदे से लटककर दी जान
देहरादून के चंद्रबनी में एक युवती ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान रिया मल्ल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वो मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) की तैयारी कर रही थी और आगामी री-नीट परीक्षा के लिए लगातार मेहनत कर रही थी।
सुसाइट नोट में लिखी भावुक बातें
प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें युवती ने अपने माता-पिता के नाम भावुक संदेश लिखा है। सुसाइड नोट में रिया ने लिखा कि वो अपने माता-पिता से बेहद प्यार करती है और अपनी मौत के लिए किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए खुद को अपनी परेशानियों का कारण बताया है।
पढ़ाई में बेहद मेधावी थी मृतका
परिजनों के अनुसार रिया शुरू से ही पढ़ाई में बेहद मेधावी थी। उसने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। उसका सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करने का था। इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए वह लंबे समय से नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

हाल ही में मृतका ने दी थी नीट की परीक्षा
बताया जा रहा है कि हाल ही में उसने नीट की परीक्षा दी थी और 21 जून को प्रस्तावित री-नीट परीक्षा की तैयारी में जुटी हुई थी। परिवार का कहना है कि वह देर रात तक पढ़ाई करती थी और अपने लक्ष्य को लेकर काफी गंभीर थी। हालांकि, उसने ये कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।
भारतीय सेना में रह चुके हैं मृतका के पिता
रिया के पिता राजेश मल्ल भारतीय सेना में रह चुके हैं और कारगिल युद्ध के दौरान अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। वहीं, उनकी मां गृहिणी हैं। परिवार की सबसे बड़ी बेटी होने के कारण रिया से सभी को काफी उम्मीदें थीं।
Rudraprayag
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड में नदी किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Rudraprayag News : केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित गौरीकुंड क्षेत्र में बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव नदी किनारे पड़ा होने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद शव को दुर्गम क्षेत्र से बाहर निकाला गया।
Table of Contents
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात शव
बताया जा रहा है कि गौरीकुंड की छोटी पार्किंग के समीप कार्यरत एक घोड़ा संचालक ने सुबह नदी किनारे एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। करीब से जांच करने पर उसके मृत होने की आशंका जताई गई, जिसके बाद तुरंत स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई।
कड़ी मशक्कत के बाद दुर्गम क्षेत्र से बाहर निकाला गया शव
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग की टीम सक्रिय हुई और निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। मौके पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि शव नदी किनारे ऐसे स्थान पर पड़ा था, जहां पहुंचना बेहद कठिन और जोखिम भरा था।

एसडीआरएफ जवानों ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए विशेष उपकरणों और स्ट्रेचर की सहायता से शव को सुरक्षित बाहर निकाला और मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
शव की अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और गुमशुदगी से संबंधित मामलों का भी मिलान किया जा रहा है। वहीं, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Dehradun9 hours agoदेहरादून में पलटन बाजार के साड़ी-लहंगा शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Cricket10 hours agoPAK-W vs SA-W Dream11 Team Match 11 WT20 WC 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट..
Business6 hours agoTurtlemint Fintech Solutions IPO 2026: प्राइस बैंड, तारीखें, जीएमपी और संपूर्ण विश्लेषण…
almora11 hours agoअल्मोड़ा में अनिंयत्रित होकर खाई में गिरा मैक्स वाहन, जागेश्वर धाम के दर्शनों के लिए जा रहे थे सभी
Chamoli9 hours agoकर्णप्रयाग में तलवारबाजी के बाद हेमकुंड साहिब ट्रस्ट ने की अपील, कहा- शस्त्रों का न करें दुरुपयोग
Cricket9 hours agoKumar Kushagra Biography in Hindi: झारखंड के युवा विकेटकीपर से भारतीय क्रिकेट की नई उम्मीद बनने तक का सफर
Breakingnews5 hours agoदेहरादून में NEET की तैयारी कर रही युवती ने फंदे से लटककर दी जान, सुसाइट नोट में लिखा…
Rudraprayag8 hours agoकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड में नदी किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस












































