Almora
अल्मोड़ा: दुकान से घर लौट रहे व्यापारी की कनपटी पर युवकों ने रखा तमंचा…बुरी तरह पीटा, फिर शहर में की तोड़फोड़।

अल्मोड़ा – अल्मोड़ा नगर में कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। एक दुकान से घर लौट रहे व्यापारी की कनपटी पर तमंचा तानते हुए उसे बुरी तरह पीट दिया। वहीं राह चलते युवक पर की जमकर पिटाई कर दी तो एक बार में पहुंचकर दो लोगों को पीट दिया। एक धार्मिक स्थल पर पहुंचकर उसके आसपास रह रहे लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए तोड़फोड़ की। इन घटनाओं से पूरे नगर के लोग दहशत में रहे। दूसरे दिन लोगों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा काटा तो हरकत में आई पुलिस ने कुछ युवकों पर केस दर्ज कर छह ज्ञात युवकों को गिरफ्तार किया जबकि कुछ अज्ञात युवकों की खोजबीन में जुटी है।

नगर भर शनिवार देर रात कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। खजांची मोहल्ले में दुकान से घर लौट रहे व्यापारी दीपक वर्मा की कनपटी पर तमंचा तान दिया और उसे घेरकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद युवक कारखाना बाजार पहुंचे और स्थानीय युवक हर्षित तिवारी को घेरकर उसे बुरी तरह पीट दिया। नगर से दो किमी दूर एनटीडी पहुंचकर दो लोगों की जमकर धुनाई कर दी। युवक इसके बाद भी शांत नहीं हुए और फिर से कारखाना बाजार पहुंचकर एक धार्मिक स्थल और उसके आसपास भवनों में तोड़फोड़ करते हुए लोगों को बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। ऐसे में लोग उनके खौफ से बाहर नहीं निकले और घरों में दुबके रहे।
युवक बाइक और स्कूटी से गालीगलौज करते हुए नगर की गलियों और सड़कों पर फर्राटा भरते रहे और पुलिस सोती रही। दूसरे दिन पीड़ितों के साथ एक समुदाय के लोग जुलूस निकालते हुए कोतवाली पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बाद में लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। लोगों के आक्रोश को देखते हुए हरकत में आई पुलिस ने नगर निवासी तपन साह, हिमांशु बिष्ट, शिवम कुमार के साथ ही तीन नाबालिग सहित छह ज्ञात आरोपियों के साथ ही अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि सभी आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है।
युवकों के उत्पात फैलाने की सूचना पीड़ितों ने पुलिस को दी। हैरानी है कि पुलिस ने घटना को हल्के में लिया और पीड़ितों की सुध नहीं ली। पुलिस को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने में भी घंटों लग गए। जब आक्रोशित लोग कोतवाली पहुंचे तो तब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया और उनकी खोजबीन शुरू हुई। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस हमेशा नगर के लोगों की सुरक्षा के लिए रात्रि गश्त के दावे करती है। बीती रात युवक नगर के विभिन्न हिस्सों में उत्पात मचाते हुए दहशत फैलाते रहे लेकिन किसी की नजर उन पर नहीं पड़ी। रात्रि गश्त में तैनात पुलिस कर्मी कहां थे यह कोई नहीं जानता। ऐसे में नगर के लोगों में पुलिस के खिलाफ खासा आक्रोश है।
एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि पीड़ितों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और कुछ की तलाश जारी है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई होगी।
Uttarakhand
अल्मोड़ा में खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, किसानों से किया कृषि भूमि संरक्षण का आह्वान

अल्मोड़ा में कृषि विभाग द्वारा आयोजित हुआ “खेत बचाओ अभियान” कार्यक्रम
अल्मोड़ा के विकासखंड हवलबाग में कृषि विभाग द्वारा “खेत बचाओ अभियान” के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस मौके पर कृषि मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “खेत बचाओ अभियान” अब जनभागीदारी से जुड़कर जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने किसानों से अपनी कृषि भूमि, मिट्टी और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

ग्लोबल वार्मिंग को लेकर बोले सीएम धामी
सीएम धामी ने कहा कि पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग के दौर से गुजर रही है, ऐसे में हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर खेती करनी होगी। उन्होंने बताया कि किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए उनके खातों को बैंक अकाउंट से जोड़ा गया है, जिससे सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ सीधे किसानों तक पहुंच रहा है और बीच के बिचौलियों की भूमिका खत्म हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार तभी सफल होती है जब किसान सरकार के साथ मिलकर काम करें।

“खेत बचाओ अभियान” कार्यक्रम में 6 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार लगातार किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में काम कर रही है और किसान इसका लाभ भी ले रहे हैं। उन्होंने अल्मोड़ा में “तारबाड़ योजना” के लिए 6 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत करने की घोषणा भी की।
पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं और किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ा जा रहा है। वहीं राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर राहुल गांधी को देवभूमि के लिए संवेदना होती तो वे देहरादून भी आ सकते थे, लेकिन उनके लिए अंडमान-निकोबार जाना ज्यादा महत्वपूर्ण था।
big news
Rahul Gandhi’s Almora Visit : आज उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी, अल्मोड़ा से करेंगे 2027 का चुनावी शंखनाद…

Rahul Gandhi’s Almora Visit : उत्तराखंड में साल 2027 के चुनावों में भले ही अभी वक्त हो लेकिन कांग्रेस और बीजेपी इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। जहां बीजेपी के दिग्गज नेता उत्तराखंड के दौरे पर चुके हैं। तो वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं।
Table of Contents
आज उत्तराखंड दौरे पर आएंगे राहुल गांधी
उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अल्मोड़ा पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
राहुल गांधी अल्मोड़ा से करेंगे चुनावी शंखनाद
अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में आयोजित होने वाली जनसभा में राहुल गांधी जनता को संबोधित करेंगे। सभा स्थल पर मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और अन्य आवश्यक तैयारियों को लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है। कांग्रेस इस जनसभा को बड़ी राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में देख रही है और इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

रैली को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने अल्मोड़ा में डाला डेरा
कार्यक्रम की निगरानी के लिए कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पिछले कुछ दिनों से अल्मोड़ा में सक्रिय हैं। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष लेशपाल आर्या और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लगातार बैठकों और संगठनात्मक गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं।

जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न गांवों और शहरी क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। पार्टी नेताओं का दावा है कि राहुल गांधी की यह सभा आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगी।
Almora
Almora Accident : अल्मोड़ा में ट्रक से भिड़ी स्कूटी, दोस्त जन्मदिन का जश्न मनाकर घर लौट रहे युवक की मौत

Almora Accident : अल्मोड़ा के लोअर माल रोड स्थित न्यू इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। सोमवार रात हुए इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त जन्मदिन का जश्न मनाकर घर लौट रहे थे। लेकिन हादसे में युवक की मौत हो गई।
Table of Contents
अल्मोड़ा में ट्रक से भिड़ी स्कूटी, एक की मौत
जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा के बख गांव निवासी संदीप आर्या अपने मित्र विजय कुमार के साथ स्कूटी से बेस क्षेत्र से जलाल बैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कॉलेज गेट के पास स्थित तीखे मोड़ पर स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई।
दोस्त जन्मदिन का जश्न मनाकर घर लौट रहे युवक की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर काफी तेज थी, जिससे स्कूटी चला रहे संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके सिर, चेहरे और पैर में गंभीर चोटें आईं। चिकित्सकों ने बताया कि उनके एक पैर में फ्रैक्चर भी हुआ था। वहीं स्कूटी पर पीछे बैठे विजय कुमार को पैर और छाती में मामूली चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद विजय कुमार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि संदीप की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मंगलवार को संदीप ने दम तोड़ दिया।
स्कूटी की रफ्तार ज्यादा होना माना जा रहा हादसे की वजह
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय स्कूटी की रफ्तार अधिक थी और दोनों युवकों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। लोगों का कहना है कि मोड़ पर अचानक संतुलन बिगड़ने से ये हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि संदीप अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी एक बहन की शादी पहले ही हो चुकी है। बेटे की असमय मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Job10 hours agoUKSSSC Junior Assistant Civil Court Vacancy 2026: उत्तराखंड कनिष्ठ सहायक भर्ती की संपूर्ण जानकारी
Cricket9 hours agoIND-W vs NED-W Dream11 Team Match 10: ICC Women’s T20 World Cup 2026 फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Cricket11 hours agoIND vs AFG Dream11 Team 2nd ODI 2026 | भारत बनाम अफगानिस्तान फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिव्यू
National10 hours agoTelegram Ban इन इंडिया: भारत में क्यों लगी टेलीग्राम पर पाबंदी? जानें क्या है पूरा मामला और छात्रों पर इसका असर
Dehradun9 hours agoदेहरादून में खंभा लगाते समय करंट दौड़ा, एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत, 4 गंभीर रूप घायल
Udham Singh Nagar11 hours agoबाजपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी
big news8 hours agoकर्णप्रयाग में हंगामा, सिख श्रद्धालुओं ने तलवार से स्थानीयों पर किया हमला, कई लोग हुए घायल
Dehradun11 hours agoबैरागीवाला में तीसरे दिन हुआ भाजपा नेता विनोद कश्यप का अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब





































