Haridwar
अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, गट्टू कौन है ? के नारों से गूंजी हरकी पैड़ी

Ankita murder case : अंकिता हत्याकांड को लेकर इन दिनों प्रदेश में चर्चाओं के बाजार गर्म हैं। जहां एक ओर विपक्ष सरकार पर हमलावर है तो वहीं दूसरी ओर पहाड़ से लेकर मैदान तक लोग कैंडल मार्च निकाल कर अंकिता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।
Table of Contents
अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
अंकिता भंडारी हत्याकांड वीआईपी प्रकरण को लेकर गुरूवार रात को कांग्रेस ने हरिद्वार में बड़ा कैंडल मार्च निकाला। सीनियर कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत भी इस कैंडल मार्च में शामिल हुए। साल के पहले दिन हरिद्वार के ललतारों पुल से हर की पैड़ी तक सैकड़ों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने हाथ में मोमबत्ती लेकर अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर जमकर नारेबाजी की।
गट्टू कौन है ? के नारों से गूंजी हरकी पैड़ी
Ankita murder case में चर्चित वीआईपी प्रकरण की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने CBI जांच की मांग की। कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने मांग को दोहराते हुए कहा कि पूरे मामले की जज की निगरानी में सीबीआई जांच होनी चाहिए और हत्याकांड में शामिल वीआईपी प्रकरण से पर्दा उठना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिस तरह निर्भया मामले में पूरा देश सड़कों पर आ गया था, उसी तरह अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में जनता में आक्रोश है और कांग्रेस भी इस लड़ाई को लड़ रही है।
Haridwar
भारी बारिश से हरिद्वार में जलभराव, सड़कें बनी तालाब, DM मयूर दीक्षित ने किया स्थलीय निरीक्षण

Haridwar News : पिछले कई घंटो से हो रही मूसलाधार बारिश ने हरिद्वार में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गुरुवार को विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थलीय निरीक्षण किया।
Table of Contents
भारी बारिश से हरिद्वार में जलभराव, सड़कें बनी तालाब
हरिद्वार में लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कें तालाब बन गई हैं। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली है। जिसके बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्थलीय निरीक्षण किया है। जिलाधिकारी ने भगत सिंह चौक, रानीपुर मोड़, कनखल के गुरुबख्श विहार और राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भूमनानंद अस्पताल के निकट जलभराव का जायजा लिया। मौके पर मौजूद स्थिति का आकलन करते हुए उन्होंने अधिकारियों को जल निकासी के लिए तत्काल प्रभाव से कार्य करने के निर्देश दिए।
डीएम ने दिया यातायात प्रबंधन और समन्वय पर जोर
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुलिस और संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मार्गों पर पानी भरा है, वहां यातायात को डायवर्ट किया जाए ताकि जाम न लगे और आमजन को राहत मिले। उन्होंने विभागों के बीच आपसी समन्वय बनाकर ‘त्वरित कार्रवाई’ करने की बात कही ताकि जलभराव से उत्पन्न किसी भी अप्रिय स्थिति को टाला जा सके।

नदी किनारे रहने वालों के लिए अलर्ट जारी
जिलाधिकारी ने गंगा के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर आम नागरिकों और श्रद्धालुओं को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी। उन्होंने अपील की कि लोग अनावश्यक रूप से नदी किनारों और घाटों की ओर न जाएं। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन जागरूकता अभियान चलाया जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।
Haridwar
बाइक चोरों पर सिडकुल पुलिस का शिकंजा, 3 चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Haridwar News : हरिद्वार की थाना सिडकुल पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। आरोपी का एक साथी पहले ही जेल की हवा खा रहा है, जबकि पकड़ा गया संदिग्ध भी कई मामलों में वांछित चल रहा था।
Table of Contents
हरिद्वार में 3 चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
बीते दिनों सिडकुल क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं। 6 जुलाई को नवोदय नगर निवासी मनोज चौधरी की पैशन प्रो और 7 जुलाई को सुजीत कुमार राय की सुपर स्प्लेंडर फैक्ट्री के बाहर से चोरी हो गई थी। इन मामलों में थाना सिडकुल में धारा 303 (2) BNS के तहत मुकदमे दर्ज किए गए थे।
चेकिंग के दौरान पकड़ा गया शातिर चोर
मामले के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने 7 जुलाई को सिडकुल के ‘टैप इंडिया’ कंपनी तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान राजा बिस्कुट चौक की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने पुलिस को देख भागने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह बाइक समेत गिर गया। पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
पकड़े गए आरोपी की पहचान रजत उर्फ कार्तिक, निवासी एटा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में रोशनाबाद में रह रहा था। पूछताछ में रजत ने बताया कि उसने अपने साथी सहवाज के साथ मिलकर इन बाइक को चोरी किया था। उल्लेखनीय है कि सहवाज को पुलिस पहले ही एक अन्य चोरी के मामले (मुकदमा संख्या 270/26) में 4 जुलाई को जेल भेज चुकी है।
Haridwar
हरिद्वार आने वाले दें ध्यान वरना हो जाएंगे परेशान, 8 जुलाई से 11 जुलाई तक बंद रहेगा मनसा देवी रोपवे

Haridwar News : हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सूचना है। प्रसिद्ध मनसा देवी और चंडी देवी मंदिरों के रोपवे का संचालन कुछ दिनों के लिए बंद रहेगा।
Table of Contents
हरिद्वार में 8 जुलाई से 11 जुलाई तक बंद रहेगा मनसा देवी रोपवे
8 जुलाई से 11 जुलाई तक मनसा देवी रोपवे बंद रहेगा। कंपनी के अनुसार, 8 जुलाई से 11 जुलाई तक मनसा देवी मंदिर का रोपवे बंद रहेगा। वहीं 13 जुलाई से 16 जुलाई तक चंडी देवी मंदिर के रोपवे का संचालन पूरी तरह स्थगित रहेगा। इस अवधि में श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए पैदल मार्ग का ही उपयोग करना होगा।
मेंटेनेंस के काम के चलते लिया गया है फैसला
मेंटेनेंस के दौरान रोपवे की तकनीकी जांच, मशीनरी की सर्विसिंग और पुलों का निरीक्षण किया जाएगा। इस प्रक्रिया में सरकारी एजेंसी ब्रिडकुल द्वारा नामित अधिकारी भी निरीक्षण करेंगे, ताकि संचालन शुरू होने से पहले सभी सुरक्षा मानकों की पुष्टि की जा सके।
नए रोपवे की योजना पर भी होगा काम
कंपनी ने बताया कि मेंटेनेंस अवधि के दौरान नए रोपवे की संभावनाओं पर भी काम आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए विस्तृत सर्वे कराया जाएगा, जिसे ब्रिडकुल के अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ मिलकर पूरा करेंगे।

यदि सर्वे और तकनीकी रिपोर्ट संतोषजनक रहती है, तो भविष्य में मौजूदा रोपवे के स्थान पर नया रोपवे विकसित करने की दिशा में प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। हालांकि, परियोजना को पूरा करने की समयसीमा अभी तय नहीं की गई है।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से की अपील
रोपवे बंद रहने के दौरान मंदिर प्रशासन और संचालन कंपनी ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है। श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि यात्रा की योजना बनाते समय इन तिथियों का ध्यान रखें और आवश्यकतानुसार पैदल मार्ग का उपयोग करें। इससे मेंटेनेंस कार्य समय पर पूरा हो सकेगा और भविष्य में रोपवे की सेवाएं अधिक सुरक्षित एवं बेहतर तरीके से उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
Cricket15 hours agoमिडलसेक्स बनाम ससेक्स ड्रीम 11 प्रेडिक्शन: आज का T20 ब्लास्ट मैच 95
uttarakhand weather16 hours agoउत्तराखंड में आज 3 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूल भी बंद
Breakingnews14 hours agoधामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई विभागों के बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Uttarakhand9 hours agoकेसी वेणुगोपाल का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस है एकजुट, राम मंदिर पर भी दिया बड़ा बयान
big news8 hours agoसौरभ बहुगुणा बने उत्तराखंड के सबसे पावरफुल मंत्री !, आदेश जारी होने के बाद चर्चाओं के बाजार गर्म
Haldwani10 hours agoRapido ऐप से सवारियां ढो रहीं 6 प्राइवेट बाइक सीज, सादी वर्दी में पहुंचे थे अधिकारी
Cricket11 hours agoBig Bash League in India: चेन्नई में रचा जाएगा इतिहास, पहली बार भारत में होगा BBL का मैच!
Business15 hours agoLaser Power & Infra Ltd IPO: क्या आपको इस पॉवर सेक्टर आईपीओ में निवेश करना चाहिए? (विस्तृत विश्लेषण)





































