Dehradun
श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न विभागों द्वारा की गई सुविधा-व्यवस्था…जानिए विवरण।

देहरादून – श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों इसके साथ ही उनकी यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में यात्रा से जुड़े विभागों द्वारा केदारनाथ यात्रा मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम तक सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं।

यात्रा मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम तक जल संस्थान द्वारा श्रद्धालुओं के लिए समुचित स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था के साथ-साथ घोड़े-खच्चरों के लिए भी उचित प्रबंधन
अधिशासी अभियंता जल संस्थान अनीश पिल्लई ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों को पेयजल की कोई असुविधा न हो इसके लिए केदारनाथ यात्रा मार्ग से केदारनाथ धाम तक समुचित पेयजल व्यवस्था सुचारू की गई है। उन्होंने अवगत कराया है कि सोनप्रयाग से यात्रा ट्रैक रूट पर पेयजल व्यवस्था हेतु 78 स्टैंड पोस्ट लगाए गए हैं एवं 06 टैंक टाइप के स्टैंड पोस्ट भी स्थापित हैं तथा तीन स्थानों पर वाटर एटीएम स्थापित किए गए हैं जिसमें सीतापुर, सोनप्रयाग एवं गौरीकुंड शामिल हैं। जनपद की सीमा से लेकर सोनप्रयाग तक विभिन्न स्थानों पर 175 हैंड पम्प स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि घोड़े-खच्चरों के लिए पानी की समुचित व्यवस्था हेतु गौरीकुंड घोड़ा पड़ाव से केदारनाथ घोड़ा पड़ाव तक 39 चरहियां बनाई गई हैं। इसके साथ ही घोड़े-खच्चरों के लिए 13 स्थानों पर गीजर लगाते हुए गरम पानी की व्यवस्था की गई है।
केदारनाथ यात्रा मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम तक समुचित शौचालय की व्यवस्था
सुलभ इंटरनेशनल के इंचार्ज धनंजय पाठक ने अवगत कराया है कि सुलभ इंटरनेशल द्वारा यात्रा मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम तक श्रद्धालुओं के लिए समुचित शौचालय की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि सोनप्रयाग से लेकर केदारनाथ पैदल मार्ग में 82 स्थानों पर सुलभ शौचालय तैयार किए गए हैं। इसके साथ ही केदारनाथ धाम में 135 सुलभ शौचालय तैयार किए गए हैं। सुलभ शौचालय की साफ-सफाई व्यवस्था हेतु 74 पर्यावरण मित्र तैनात किए गए हैं इसी के साथ ही सीतापुर पार्किंग से लेकर केदारनाथ धाम तक साफ-सफाई हेतु 400 पर्यावरण मित्रों को लगाया गया है। इसी तरह जिला पंचायत द्वारा यात्रा मार्ग से लेकर सीतापुर तक साफ-सफाई व्यवस्था हेतु 70 पर्यावरण मित्रों को लगाया गया है। नगर पंचायत केदारनाथ द्वारा केदारनाथ धाम की साफ-सफाई व्यवस्था के लिए 51 पर्यावरण मित्रों को लगाया गया है। इसके साथ ही यात्रा मार्ग सिरोहबगड से लेकर सोनप्रयाग तक विभिन्न स्थानों पर सुलभ शौचालय स्थापित किए गए हैं।
केदारनाथ यात्रा मार्ग सोनप्रयाग से लेकर केदारनाथ धाम तक समुचित विद्युत व्यवस्था
केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों को रात्रि के समय आवाजाही में रोशनी के कारण कोई परेशानी न हो इसके लिए विद्युत विभाग द्वारा सोनप्रयाग से लेकर केदारनाथ धाम तक लगभग 850 स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। इसी के साथ उरेड़ा विभाग द्वारा भी यात्रा ट्रैक रूट से लेकर धाम तक 200 स्थानों पर सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं, जिससे कि दर्शन करने पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों को रात्रि के समय आवागमन में किसी तरह से असुविधा एवं परेशानी न हो।
केदारनाथ यात्रा मार्ग सोनप्रयाग से लेकर केदारनाथ धाम तक उपलब्ध कराई जा रही हैं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों को किसी भी तरह से स्वास्थ्य खराब होने की दशा में एवं किन्हीं कारणों से चोट लगने एवं घायल होने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सोनप्रयाग से लेकर केदारनाथ धाम तक 12 स्थानों पर एमआरपी तैयार की गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया ने अवगत कराया है कि तीर्थ यात्रियों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए विभिन्न स्थानों पर एमआरपी स्थापित हैं जिसमें सोनप्रयाग, छौड़ी, चीरबासा, जंगलचट्टी, भीमबली, छोटी लिनचोली, बड़ी लिनचोली, भैंरों ग्लेशियर छानी कैम्प, रुद्रा प्वाइंट, बेस कैम्प केदारनाथ (विवेकानंद) तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केदारनाथ में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
Breakingnews
देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, बीटेक की छात्रा की दर्दनाक मौत

Dehradun Accident : देहरादून के क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में रविवार रात हुए सड़क हादसे में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी की बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा की मौत हो गई। हादसा चार खंभा चौक के पास हुआ, जहां पीछे से आ रहे मिक्सर ट्रैक्टर ने छात्रा को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।
Table of Contents
देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसे में छात्रा की मौत
घटना की सूचना मिलने के बाद क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को तत्काल एंबुलेंस की मदद से नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
रात करीब 8:45 बजे मिली हादसे की सूचना
पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब 8:45 बजे चार खंभा चौक के पास सड़क दुर्घटना की सूचना थाना क्लेमेंटटाउन को मिली थी। सूचना में बताया गया कि एक युवती को मिक्सर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी है।
जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। उस समय युवती गंभीर हालत में थी। पुलिस ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।
मिक्सर ट्रैक्टर कब्जे में, चालक हिरासत में
हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटना में शामिल मिक्सर ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने चालक को भी हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। दुर्घटना किस परिस्थिति में हुई और टक्कर के समय वाहन की गति कितनी थी, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Breakingnews
धामी कैबिनेट में 15 प्रस्तावों पर मुहर, मजदूरों, युवाओं और गौपालकों के लिए गए बड़े फैसले

Dhami Cabinet Decisions : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में 15 प्रस्तावों पर फैसला लिया गया। बैठक में स्वास्थ्य, कार्मिक, कौशल विकास, परिवहन समेत कई विभागों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
Table of Contents
धामी कैबिनेट में 15 प्रस्तावों पर मुहर
आज हुई कैबिनेट की बैठक में 15 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। कैबिनेट ने गोपालन योजना में सामान्य वर्ग को भी शामिल करने का निर्णय लिया है। पात्र लोगों को सब्सिडी मिलेगी और वे गाय या भैंस खरीद सकेंगे।
श्रमिकों के लिए बड़ा फैसला
- कैबिनेट ने उत्तराखंड मजदूरी संहिता नियमावली को मंजूरी दी। इसके तहत श्रमिकों को हर महीने की 7 तारीख तक वेतन देना होगा। पुरुष और महिला कर्मचारियों को समान काम के लिए समान मजदूरी का प्रावधान भी किया गया है।

पढ़े धामी कैबिनेट के प्रमुख फैसले
- GST संशोधित अध्यादेश को मंजूरी।
- नैनीताल हाईकोर्ट के लिए हल्द्वानी गौलापार में 30 हेक्टेयर जमीन देने का फैसला।
- राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय हल्द्वानी के लिए 122 पदों के सृजन को मंजूरी।
- जल जीवन मिशन में केंद्र की गाइडलाइंस लागू होंगी।
- कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्ति भी सहकारी समिति का सदस्य बन सकेगा।
- मेरठ से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार के लिए यूपी से समझौता होगा।
वन विकास निगम की सेवा नियमावली में संशोधन
- औद्योगिक नियमावली को मंजूरी, श्रमिक शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर।
- छंटनी किए गए कर्मचारियों को दोबारा अवसर देने का प्रावधान।
- वन विकास निगम की सेवा नियमावली में संशोधन, स्केलर पद के लिए 100 अंकों की परीक्षा होगी।
- ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए जड़ी-बूटियों से जुड़ी उच्चाधिकार प्राप्त समिति में संशोधन किया जा सकेगा।
Dehradun
मसूरी में बारिश के बीच पहाड़ी से गिरे बोल्डर, सरकारी आवास को भारी नुकसान

Mussoorie News : मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच गनहिल की पहाड़ी से बोल्डर गिरने से कचहरी परिसर स्थित सरकारी आवासों पर खतरा बढ़ गया है। बोल्डरों की चपेट में आने से एक कमरे का बड़ा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दूसरे कमरे की दीवार भी दोबारा ढह गई। भवन के अन्य हिस्सों में भी दरारें आने की सूचना है।
Table of Contents
मसूरी में बारिश के बीच पहाड़ी से गिरे बोल्डर
मसूरी में लगातार हो रही बारिश के कारण गनहिल की पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण हड़कंप मच गया। कचहरी परिसर स्थित सरकारी आवासों पर बोल्डर गिरने के कारण खतरा बढ़ गया है। घटना के बाद सरकारी आवास में रहने वाले परिवारों में डर का माहौल है। बताया जा रहा है कि बुधवार से पहाड़ी से रुक-रुककर बोल्डर गिर रहे हैं, जिसके चलते खतरा लगातार बना हुआ है।
पांच परिवारों ने एसडीएम कार्यालय में बिताई रात
खतरे को देखते हुए सरकारी आवास में रहने वाले पांच परिवारों को रात सुरक्षित स्थान पर गुजारनी पड़ी। सभी परिवारों ने पूरी रात एसडीएम कार्यालय के एक हॉल में रहकर बिताई। प्रभावित लोगों का कहना है कि पहाड़ी से बोल्डर गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है और ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

कचहरी कर्मचारी गोविंद सिंह नेगी के मुताबिक, जिस सरकारी आवास में पांच परिवार रह रहे हैं, वो फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। बोल्डर गिरने से भवन को काफी नुकसान पहुंचा है और मौजूदा हालात में वहां रहना जोखिम भरा हो गया है।
प्रशासन से तत्काल मदद की मांग
प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मौके का जल्द निरीक्षण कराने और तत्काल सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। इसके साथ ही परिवारों के लिए वैकल्पिक आवास की व्यवस्था करने और पहाड़ी से लगातार गिर रहे बोल्डरों के खतरे का स्थायी समाधान निकालने की अपील की गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण मसूरी के कई पहाड़ी क्षेत्र संवेदनशील हो गए हैं। ऐसे में अगर समय रहते सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं किए गए तो आने वाले दिनों में किसी बड़े हादसे का खतरा बढ़ सकता है।
Cricket17 hours agoTRT-W vs SOB-W Dream11 Prediction Match 29: Pitch Report, Playing 11, Fantasy Tips
Cricket5 hours agoTRT vs SOB Dream11 Prediction Match 29: The Hundred 2026
Udham Singh Nagar24 hours agoखटीमा रेलवे स्टेशन के पास दो शव मिलने से हड़कंप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Cricket17 hours agoIRE vs AFG Dream11 Prediction 3rd ODI 2026: Match Preview, Pitch Report, Probable Playing XI, and Fantasy Cricket Tips
Haridwar21 hours agoहरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा कांवड़िया, तलाश जारी
big news16 minutes agoउत्तराखंड में भूकंप से डोली धरती, टिहरी और उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके
Breakingnews1 hour agoदेहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, बीटेक की छात्रा की दर्दनाक मौत
uttarakhand weather45 minutes agoउत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, आज कई जिलों में अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल





































