big news
बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, कपकोट के रिखाड़ी बैंड में खाई में गिरी बोलेरो, दो की मौत

Bageshwar News : बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। कपकोट के रिखाड़ी बैंड के पास एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
बागेश्वर के कपकोट में रिखाड़ी बैंड में खाई में गिरी बोलेरो
बागेश्वर में गुरूवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी केे मुताबिक बागेश्वर के कपकोट में एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन खलझूनी जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौत
बताया जा रहा है कि हादसा कपकोट के रिखाड़ी बैंड के पास हुआ है। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में से एक महिला की पहचान पानुली देवी के रूप में हुई है। जबकि दूसरी की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

बोलेरो वाहन में सात लोग थे सवार
हादसे की जानकारी पर पुलिस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सभी घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि वाहन में सात लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिसमें पांच पुरूष और दो महिलाएं शामिल थीं। महिलाओं की मौत की खब से परिजनों में कोहराम मच गया है।
big news
Uttarakhand Politics : चुनाव में हैट्रिक, अब धामी कैबिनेट में दमदार एंट्री !, जानें कौन हैं प्रदीप बत्रा ?

Pradeep Batra ने ली मंत्री पद की शपथ, जानें उनके राजनीतिक सफर के बारे में…
Pradeep Batra : उत्तराखंड के लिए सियासत के लिहाज से आज का दिन खास रहा। चार साल के लंबे इंतजार मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन पांच विधायकों की किस्मत का ताला खुल गया है। विधायक खजान दास, विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक मदन कौशिक और विधायक राम सिंह कैड़ा ने ली मंत्री पद की शपथ ली।
Table of Contents
चुनाव में हैट्रिक के बाद प्रदीप बत्रा की धामी कैबिनेट में एंट्री
आज उत्तराखंड के पांच नए कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली जिसमें रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा भी शामिल हैं। प्रदीप बत्रा हरिद्वार की रुड़की विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं। जो कि इस सीट से लगातार तीन बार जीतते हुए आ रहे हैं।
कौन हैं प्रदीप बत्रा ?
प्रदीप बत्रा राजनीति के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनका मुख्य पेशा व्यवसाय है, जिसमें वे दुकानों, होटल और कंपनी से जुड़े कार्यों का संचालन करते हैं।

उनका जन्म उत्तराखंड में हुआ है और उनके पिता का नाम राम प्रकाश है। शिक्षा की बात करें तो उन्होंने स्नातकोत्तर (मास्टर्स) तक पढ़ाई की है, जो उन्होंने रुड़की स्थित बीएसएम डिग्री कॉलेज से पूरी की।
प्रदीप बत्रा का राजनीतिक जीवन
सबसे पहले प्रदीप बत्रा ने साल 2012 में कांग्रेस पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्होंने जीत हासिल की थी। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने फिर से कांग्रेस टिकट से इसी सीट पर चुनाव लड़े और जीते भी। लेकिन साल 2022 में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। 2022 में बीजेपी के टिकट से उन्होंने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की।
| वर्ष | पार्टी | चुनाव परिणाम | विवरण |
|---|---|---|---|
| 2012 | कांग्रेस | जीत | पहली बार रुड़की सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने |
| 2017 | कांग्रेस | जीत | दूसरी बार लगातार इसी सीट से जीत हासिल की |
| 2022 | भाजपा | जीत | बीजेपी के टिकट पर तीसरी बार लगातार जीत दर्ज की |
big news
राजपुर सीट से लगातार दो बार जीते खजान दास को मिली धामी मंत्रिमंडल में जगह, जानें उनका राजनीतिक सफर

Khajan Das बने धामी कैबिनेट का हिस्सा, कुछ ऐसा रहा उनका राजनीतिक सफर
Khajan Das : धामी कैबिनेट का विस्तार हो गया है। विधायक खजान दास, विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक मदन कौशिक और विधायक राम सिंह कैड़ा ने ली मंत्री पद की शपथ ली।
Table of Contents
खजान दास को मिली धामी कैबिनेट में जगह
राजपुर सीट से लगातार दो बार चुनाव जीतने वाले विधायक खजान दास की धामी मंत्रिमंडल में एंट्री हो गई है। आज राजपुर विधायक को राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। बता दें कि देहरादून जिले की राजपुर विधानसभा सीट से लगातार दो बार जीत दर्ज करने वाले खजान दास पहले भुवन चंद्र खंडूरी की सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री के पद पर कार्य कर चुके हैं। जबकि अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत उन्होंने साल 2007 में की थी। जब उन्हें धनोल्टी से विधायक चुना गया था।

बीजेपी के अनुभवी नेता के रूप में है खजान दास की पहचान
खजान दास भारतीय जनता पार्टी के अनुभवी नेता और उत्तराखंड की राजनीति में सक्रिय रूप से जुड़े प्रमुख चेहरों में से एक हैं। वे देहरादून जिले के राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र (अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित) से निर्वाचित प्रतिनिधि हैं और लगातार जीत हासिल करते हुए क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
खजान दास का राजनीतिक सफर
खजान दास ने राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र से लगातार चुनाव जीतकर अपनी मजबूत जनाधार और लोकप्रियता को साबित किया है। वर्ष 2017 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में उन्होंने पहली बार इस सीट से जीत दर्ज की थी और इसके बाद 2022 के चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में दोबारा विजय हासिल की।

खजान दास : राजनीतिक सफर
| विषय | विवरण |
|---|---|
| नाम | खजान दास |
| विधानसभा क्षेत्र | राजपुर रोड (देहरादून) |
| पहली जीत | 2007 में धनोल्टी से पहली बार विधायक |
| चुनाव 2017 | राजपुर रोड से पहली बार विधायक चुने गए |
| चुनाव 2022 | दोबारा जीत दर्ज की (भाजपा प्रत्याशी) |
| लगातार जीत | 2 बार लगातार विजय |
| राजनीतिक पहचान | उत्तराखंड के प्रमुख दलित नेता |
| क्षेत्रीय पकड़ | मजबूत जनाधार और लोकप्रियता |
big news
खत्म हुआ इंतजार ! आ गया धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, खुल सकती है कई नेताओं की किस्मत

Uttarakhand Politics : धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का आखिरकार शुभ मुहूर्त निकल ही गया है। महीनों तक चली चर्चाओं के बीच इसी नवरात्र में कैबिनेट विस्तार होने खबरें सामने आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक चैत्र नवरात्रों में ही मंत्रियों की किस्मत खुल सकती है।
Table of Contents
खत्म हुआ इंतजार ! आ गया धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त
उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार को लेकर चल रही चर्चाएं अब तेज होती नजर आ रही हैं। माना जा रहा है कि 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच नवरात्रि के दौरान ही सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है। वर्तमान में कैबिनेट में कई पद खाली हैं, जिन्हें जल्द भरे जाने की संभावना जताई जा रही है।
खुल सकती है कई नेताओं की किस्मत
सूत्रों के अनुसार, संभावित मंत्रियों के चयन में पिछले चार वर्षों के कार्यों और प्रदर्शन को प्रमुख आधार बनाया जाएगा। इसके साथ ही करीब एक दर्जन दायित्वधारियों की नियुक्ति भी की जा सकती है। हाल के दिनों में पार्टी नेताओं के बीच बढ़ती बैठकों ने इन अटकलों को और मजबूती दी है।

काफी समय से राज्य में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं चल रही हैं और कई विधायक मंत्री बनने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार नवरात्रि का समय राजनीतिक दृष्टि से भी अहम साबित हो सकता है।
कैबिनेट विस्तार के जरिए बीजेपी बना सकती है आगामी चुनावों के लिए माहौल
बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में पहले से ही कुछ पद खाली थे, जबकि दो और पद बाद में रिक्त हो गए। फिलहाल कुल मिलाकर पांच स्थान खाली हैं, जिन्हें भरा जाना है। मुख्यमंत्री धामी और पार्टी नेतृत्व भी समय-समय पर विस्तार के संकेत दे चुके हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कैबिनेट विस्तार के जरिए पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आगामी चुनावों के लिए माहौल तैयार करना चाहती है।
big news22 hours agoखत्म हुआ इंतजार ! आ गया धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, खुल सकती है कई नेताओं की किस्मत
Breakingnews6 hours agoआखिरकार खत्म हुआ इंतजार, आज होगा धामी कैबिनेट का विस्तार, खजानदास सहित 5 मंत्री लेंगे शपथ
Breakingnews5 hours agoबड़ी खबर : धामी कैबिनेट के नवनियुक्ति मंत्रियों ने ली शपथ, ये 5 विधायक बने मंत्री
Cricket5 hours agoKSO vs ING Dream11 Prediction Match 10 पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और टॉप फैंटेसी पिक्स (20 March 2026)
big news4 hours agoराजपुर सीट से लगातार दो बार जीते खजान दास को मिली धामी मंत्रिमंडल में जगह, जानें उनका राजनीतिक सफर
Trending23 hours agoNavratri day 2 : ऐसे करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, बदल जाएगी आपकी किस्मत!, ये भोग चढ़ाने से मां हो जाएंगी खुश
Uttarakhand4 hours agoहादसों से दहला दून: शुक्रवार रात तेज़ रफ़्तार ने ली दो लोगों की जान, गेट तोड़ घर के अन्दर घुसी इनोवा
big news2 hours agoUttarakhand Politics : चुनाव में हैट्रिक, अब धामी कैबिनेट में दमदार एंट्री !, जानें कौन हैं प्रदीप बत्रा ?





































