Roorkee
भाजपा नेता के होटल में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने एक प्रेमी युगल को पकड़..जमकर किया हंगामा।

रुड़की – रुड़की में एक भाजपा नेता के होटल में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने एक प्रेमी युगल को पकड़ लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। साथ ही मौके पर मिले भाजपा नेता को भी जमकर खरी खोटी सुनाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और प्रेमी युगल को कोतवाली ले आई।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मंगलौर हाईवे पर एक भाजपा नेता का होटल है। मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे होटल में एक प्रेमी युगल पहुंचा था। प्रेमी युगल ने होटल में एक कमरा लिया था।

बताया जा रहा है कि इसकी भनक भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को लग गई। इस पर वह एकत्रित होकर होटल में पहुंचे और प्रेमी युगल को एक कमरे में पकड़ लिया। साथ ही जमकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान होटल में मौजूद भाजपा नेता को भी भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और जमकर खरी खोटी सुनाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और प्रेमी युगल को कोतवाली ले गई।

वहीं, भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंच गए और वहां भी हंगामा किया। साथ ही पुलिस से भाजपा नेता पर होटल में गलत काम करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की युवक रुड़की क्षेत्र और युवती लक्सर क्षेत्र की बताई जा रही है। साथ ही दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों के परिजनों को बुलाया गया है।

Roorkee
Roorkee News : रुड़की में कार से निकली 2 करोड़ की हेरोइन, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार
Roorkee News : हरिद्वार जिले के रुड़की में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से करीब 980 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग दो करोड़ रुपये आंकी जा रही है। मामले में पुलिस ने पंजाब निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
Table of Contents
रुड़की में कार से निकली 2 करोड़ की हेरोइन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जिलेभर में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच का अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गंगनहर कोतवाली पुलिस लाठरदेवा अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक कार में बैठे युवक ने पुलिस टीम को देखकर वहां से निकलने की कोशिश की। उसके हावभाव संदिग्ध लगने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया और वाहन की तलाशी ली।
डैशबोर्ड से बरामद हुई 980 ग्राम हेरोइन
तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड में छिपाकर रखी गई पन्नी से 980 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये है।
पंजाब का रहने वाला है आरोपी
पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान गुरविन्दर सिंह (38 वर्ष) पुत्र दलवीर सिंह, निवासी ग्राम नारली, थाना खालड़ा, जिला तरणतारण (पंजाब) के रूप में बताई।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हेरोइन पंजाब से लेकर रुड़की आया था और इसे यहां किसी व्यक्ति को सप्लाई करने की योजना थी। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इसके अलावा, पुलिस यह पता लगाने में भी जुटी है कि हेरोइन किससे खरीदी गई थी और रुड़की में इसकी डिलीवरी किसे की जानी थी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे तस्करी नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
Roorkee
रूड़की के बाजूहेड़ी के पास भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Roorkee Accident :रुड़की में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। गंगनहर पटरी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
रूड़की के बाजूहेड़ी में भीषण सड़क हादसा
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ये दर्दनाक हादसा सोमवार रात करीब पौने 11 बजे कोतवाली रुड़की क्षेत्र के रुड़की-कलियर मार्ग पर बाजूहेड़ी गांव के पास गंगनहर पटरी मार्ग पर हुआ।
हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं और आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

दो बाइकों की आमने-सामने की हुई टक्कर
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस की मदद से रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हुई है। हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हुई है और दो घायल हैं।
मृतकों को अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना की प्रमुख वजह माना जा रहा है।
Roorkee
सीएम धामी पहुंचे रूड़की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना

Roorkee News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना।
Table of Contents
सीएम धामी ने सुनी पीएम मोदी की “मन की बात”
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम जनभागीदारी को सशक्त बनाने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन गया है।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के विभिन्न भागों में जनसहयोग से हो रहे प्रेरणादायी कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन, नवाचार, युवाओं की सहभागिता तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर अपने विचार साझा करते हुए नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

पीएम के संदेश को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का आह्वान
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश ‘सबका प्रयास’ की भावना को और अधिक सशक्त करते हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जनकल्याण, सुशासन, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवा सशक्तिकरण, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन तथा सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
big news21 hours agoसौरभ बहुगुणा बने उत्तराखंड के सबसे पावरफुल मंत्री !, आदेश जारी होने के बाद चर्चाओं के बाजार गर्म
Uttarkashi3 hours agoयमुनोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौके पर मौत
Haldwani23 hours agoRapido ऐप से सवारियां ढो रहीं 6 प्राइवेट बाइक सीज, सादी वर्दी में पहुंचे थे अधिकारी
Uttarakhand22 hours agoकेसी वेणुगोपाल का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस है एकजुट, राम मंदिर पर भी दिया बड़ा बयान
Breakingnews20 hours agoधामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक क्लिक में पढ़ें सभी फैसले
Cricket24 hours agoBig Bash League in India: चेन्नई में रचा जाएगा इतिहास, पहली बार भारत में होगा BBL का मैच!
Pauri3 hours agoसतपुली में पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने से पिकअप वाहन आया चपेट में, चालक सुरक्षित
Udham Singh Nagar5 hours agoकाशीपुर में पेट्रोल पंप पर दर्दनाक हादसा, वाटर कूलर में करंट आने से युवक की मौत !





































