Politics
19 फरवरी को भूमि पूजन समारोह का आयोजन, पीएम मोदी कर सकते है उद्घाटन; धरातल पर उतरेंगे 10 लाख करोड़ के एमओयू।

लखनऊ – वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हुए 38 लाख करोड़ रुपये के समझौतों को धरातल पर लाने के लिए 19 फरवरी को भूमि पूजन समारोह का आयोजन होगा। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले कार्यक्रम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन कर सकते हैं। इसमें देश विदेश के निवेशकों को आमंत्रित किया गया है। समारोह में 10 लाख करोड़ रुपये के करीब 14 हजार एमओयू को शामिल किया जाएगा। वहीं 20 और 21 फरवरी को प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

फरवरी 2023 में हुए वैश्विक निवेशक सम्मेलन में 33 लाख करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर हुए थे, जो बढ़कर 38 लाख करोड़ से ज्यादा के हो गए हैं। इन समझौतों के क्रियान्वयन को लेकर भूमि पूजन समारोह की तैयारियां काफी समय से चल रही थीं। फरवरी का महीना तय हो गया था, लेकिन तारीख की घोषणा नहीं की गई थी। बजट पेश होने के दूसरे दिन ही भूमि पूजन समारोह के लिए 19 फरवरी की तारीख फाइनल की गई है।
समारोह के लिए 23 जनवरी को हुई समीक्षा में चंदौली, हरदोई, अमेठी, बरेली, गोंडा और फतेहपुर ने निवेश का लक्ष्य 100 फीसदी पूरा कर लिया था। चंदौली इनमें नंबर वन है। जिसे भूमि पूजन समारोह के लिए 20 हजार करोड़ का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष 23 हजार करोड़ की 52 परियोजनाएं फाइनल की गई हैं। इसी तरह यूपीसीडा, यूपीडा, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी, नोएडा अथाॅरिटी, यमुना अथाॅरिटी, गोरखपुर डेवलपमेंट अथाॅरिटी ने 9.25 लाख करोड़ के करार किए थे। इसमें से भूमि पूजन समारोह के लिए 4.25 लाख करोड़ के करार का लक्ष्य दिया गया था। जिसमें से 3.50 लाख करोड़ के करार फाइनल हो चुके हैं।
big news
भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक से नदारद रहे प्रदेश प्रभारी, अब 17 अप्रैल से होगी प्रदेश स्तरीय कार्यशाला

Uttarakhand Politics : बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक से नदारद रहे प्रदेश प्रभारी, नहीं दिखे पूर्व मुख्यमंत्री भी
Uttarakhand Politics : 4 साल में भाजपा की पहली बार कोर ग्रुप की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम नदारत रहे। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही प्रदेश कोर ग्रुप के 14 सदस्य मौजूद रहे।
Table of Contents
भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक से नदारद रहे प्रदेश प्रभारी
सालों बाद शनिवार को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हुई। लेकिन इस बैठक से प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम नदारद नजर आए। इसके साथ ही उत्तराखंड भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भी बैठक में नहीं दिखे।
बैठक खत्म होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 2027 के चुनाव को लेकर बैठक में रणनीति बनाई गई जिसमें मंडल स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यक्रम निर्धारित किए गए।
बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर हुई चर्चा
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि सरकार और संगठन के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। इसी कड़ी में 7 से 14 मार्च तक मंडल स्तर पर प्रशिक्षण तय किया गया। जबकि 17 अप्रैल को प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
17 अप्रैल से होगी प्रदेश स्तरीय कार्यशाला
कार्यशाला में सरकार के चार वर्षो के कार्यों पर मुख्यमंत्री चर्चा करेंगे। इसके साथ ही एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के 2 लाख से ज्यादा पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे, इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों समेत प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी प्रत्येक लोकसभावार समीक्षा करेंगे जिसमें विधायक मौजूद रहेंगे।
Breakingnews
बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने किया पुलिस मुख्यालय कूच, गोदियाल ने सरकार पर साधा निशाना

Uttarakhand Politics : राज्य की ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने आज प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय का घेराव कर सरकार को चेतावनी दी कि अगर राज्य की कानून व्यवस्था पटरी पर नहीं आई तथा लगातार हो रही हत्याओं पर लगाम नहीं लगा तो कांग्रेस पार्टी उग्र आन्दोलन को मजबूर होगी।
Table of Contents
बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने किया पुलिस मुख्यालय कूच
ध्वस्त कानून व्यवस्था के चलते राज्यभर में लगातार हो रही निर्मम हत्याओं के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डॉ0 हरक सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से पुलिस मुख्यालय तक मार्च निकालते हुए पुलिस मुख्यालय का घेराव करते हुए पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपते हुए उत्तराखंड में दिन-दहाड़े हो रहे हत्याकांडों एवं बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग की।
कांग्रेस ने पुलिस महानिदेशक को सौंपा ज्ञापन
पुलिस मुख्यालय घेराव के उपरान्त पुलिस महानिदेशक को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस पार्टी ने कहा कि विगत कुछ समय से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित विभिन्न जनपदों में दिन-दहाड़े घटित हो रही हत्या और गंभीर आपराधिक घटनाओं से आमजन में भय, असुरक्षा व चिंता का वातावरण व्याप्त है।

उत्तराखंड जैसे शांतिप्रिय और देवभूमि कहे जाने वाले राज्य की राजधानी और अन्य महानगरों में हाल के दिनों में दिन-दहाड़े घटित हुई हत्याकांड की घटनाओं ने समूचे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इन घटनाओं से आम नागरिकों में भय, असुरक्षा एवं आक्रोश का वातावरण व्याप्त है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कानून का भय नगण्य होता प्रतीत हो रहा है। इस प्रकार की घटनाएं न केवल राज्य की कानून-व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगा रही हैं, अपितु राज्य की सामाजिक शांति व नागरिकों के विश्वास को भी प्रभावित कर रही हैं।
गणेश गोदियाल ने सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान में राज्य की कानून-व्यवस्था की ये स्थिति अत्यंत चिंताजनक और अस्वीकार्य है। राज्य की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा चुकी है तथा अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त हो चुका है।

इसका ताजा उदाहरण विगत 15 दिन के अन्दर राजधानी देहरादून सहित विभिन्न जिलों में दिन दहाड़े 5 जघन्य हत्याकांड की घटनायें हैं। पुलिस की नाक के नीचे हुई इन हत्याकांड की घटनाओं में शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है जो कि गम्भीर चिन्ता का विषय है। इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार पर जमकर निशाना साधा।
big news
उत्तराखंड बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक आज, प्रदेश प्रभारी और पूर्व मुख्यमंत्री नहीं होंगे बैठक में शामिल !

Uttarakhand Politics : क्या बिना प्रभारी के होगी उत्तराखंड बीजेपी कोर कमेटी की बैठक ?
Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के लिए पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। जहां एक ओर कांग्रेस तैयारियों का दावा कर रही है तो वहीं बीजेपी ने भी कमर कस ली है। आज उत्तराखंड बीजेपी कोर कमेटी की अहम बैठक होने जा रही है। लेकिन ये बैठक पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश प्रभारी के शामिल ना होने के कारण चर्चाओं में है।
Table of Contents
उत्तराखंड बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक आज
उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक आज कई सालों के बाद होने जा रही है। जिस कारण इस बैठक को बेहद ही अहम माना जा रहा है। बता दें कि इस बैठक की अध्यक्षता बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट करेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय नेता के तौर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस बैठक में मौजूद रहेंगे। ये बैठक दोपहर एक बजे शुरू होगी।
सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को इस बैठक में नहीं किया गया आमंत्रित
बीजेपी की कोर बैठक कुछ नेताओं को इसमें ना बुलाए जाने को लेकर चर्चाओं में हैं। इस बैठक में जहां एक ओर सीएम धामी, पार्टी के संगठन महामंत्री समेत तीन अन्य प्रदेश महामंत्री, 5 लोक सभा और 3 राज्य सभा मिलाकर आठों सांसद मौजूद रहेंगे।

तो वहीं दूसरी ओर सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को इस बैठक में नहीं बुलाया गया है। इसके साथ ही सभा मंत्री भी बैठक में शामिल नहीं होंगे। उत्तराखंड मंत्रिमंडल से इस बैठक में केवल सतपाल महाराज और धन सिंह रावत ही प्रतिभाग करेंगे।
क्या प्रदेश प्रभारी भी नहीं होंगे बैठक में शामिल ?
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में प्रदेश प्रभारी भी शामिल नहीं होंगे। अगर ऐसा होता है तो पहली बार उत्तराखंड बीजेपी कोर कमेटी की बैठक बिना प्रभारी के आयोजित होगी।
बताया जा रहा है कि हाल ही में बीजेपी ने प्रदेश भर में कुछ इंटरनल सर्वे करवाए थे। जिसमें कई विधायकों की परफॉरमेंस बेहद खराब सामने आई है। इसी को लेकर बैठक में चर्चा हो सकती है। इसके साथ आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है।
Cricket22 hours agoSA-W vs PAK-W Dream11 Team 3rd T20I फैंटेसी प्रीव्यू और मैच भविष्यवाणी
Cricket14 hours agoIND-A vs NEP-W Dream11 Prediction: मैच प्रीव्यू, फैंटेसी टिप्स, संभावित प्लेइंग XI
Breakingnews23 hours agoकेदारनाथ धाम के नए रावल की घोषणा को लेकर विवाद, पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उठाए गंभीर सवाल
Cricket23 hours agoAUS vs SL Dream11 Prediction: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका मैच प्रीव्यू और फैंटेसी गाइड…
Trending18 hours agojee mains result 2026 :कितने बजे जारी होगा रिजल्ट?, सामने आई बड़ी अपडेट, ऐसे चेक करें रिजल्ट
Roorkee23 hours agoपिरान कलियर में जायरीनों के दो गुटों में विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, एक महिला बुरी तरह घायल
Job23 hours agoस्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर , 2273 पदों पर भर्ती जारी – 25 फ़रवरी है अंतिम डेट , जल्द करें आवेदन…
Breakingnews21 hours agoनैनीताल जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ने की धमकी, कैंपस में मची अफरा-तफरी






































