Dehradun
प्रदूषण नियंत्रण के लिए परिवहन विभाग का बड़ा कदम : देहरादून में 250 नए सीएनजी ऑटो भरेंगे फर्राटा…..

देहरादून : देहरादून की सड़कों पर अब जल्द ही 250 नए सीएनजी ऑटो दौड़ते हुए नजर आएंगे। परिवहन विभाग ने उन लोगों को ऑटो खरीदने की मंजूरी दे दी है, जिन्होंने सीएनजी ऑटो के परमिट के लिए आवेदन किया था। लंबे समय बाद यह निर्णय लिया गया है, क्योंकि पिछले कई सालों से दून में नए ऑटो के परमिट बंद थे।
संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) ने पिछले साल 2024 के अंत में 250 नए सीएनजी ऑटो के परमिट देने का फैसला लिया था, जिसके लिए 31 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अब, सभी आवेदन प्राप्त होने के बाद, परिवहन विभाग ने सभी आवेदकों को ऑटो खरीदने के लिए मंजूरी दे दी है। आवेदकों को ऑटो खरीदने के लिए 31 मार्च 2025 तक का समय दिया गया है, इसके बाद परमिट जारी किए जाएंगे।
सीएनजी ऑटो चलने से न केवल देहरादून में प्रदूषण कम होगा, बल्कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा भी मिलेगी। इसके साथ ही नए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। आरटीए ने देहरादून के साथ-साथ हरिद्वार और ऋषिकेश में भी नए सीएनजी ऑटो चलाने का निर्णय लिया है। हरिद्वार में 300 और ऋषिकेश में 150 नए सीएनजी ऑटो के परमिट जारी किए जाएंगे।
सीएनजी ऑटो का परमिट ‘कॉन्टेक्ट कैरिज’ के तहत होता है, जिसका मतलब है कि ये ऑटो शहर के केंद्र बिंदू, यानी घंटाघर से 25 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।
सुनील शर्मा, आरटीओ (प्रशासन) देहरादून ने बताया, “नए सीएनजी ऑटो के परमिट के लिए सभी आवेदकों को ऑटो खरीदने के लिए सेंशन लेटर दे दिए गए हैं। हमें उम्मीद है कि जल्द ही नए ऑटो सड़कों पर उतरेंगे।”
Dehradun
2027 के राष्ट्रीय खेलों के लिए खेल विभाग तैयार, खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए उठाए जा रहे ठोस कदम

Uttarakhand News : 2027 के राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड खेल विभाग तैयारियां जोरों पर हैं। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि अब विभाग का पूरा ध्यान 2027 के राष्ट्रीय खेलों (National Games 2027) पर है।
Table of Contents
2027 के राष्ट्रीय खेलों के लिए खेल विभाग तैयार
उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने आगामी राष्ट्रीय खेलों के लिए राज्य की तैयारियों को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। 2025 के सफल आयोजन के बाद अब विभाग का पूरा ध्यान 2027 के राष्ट्रीय खेलों (National Games 2027) पर केंद्रित है। मंत्री रेखा आर्य ने स्पष्ट किया कि विभाग इस बार खिलाड़ियों के प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठा रहा है।
खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए उठाए जा रहे ठोस कदम
रेखा आर्य ने बताया कि बजट सत्र के दौरान खेलों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। सरकार खिलाड़ियों को न केवल बेहतर प्रशिक्षण, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कोच, विशेष कैंप और आधुनिक स्पोर्ट्स किट भी उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के खान-पान और रहने की उचित व्यवस्था के लिए डाइट चार्ट पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि वे अपनी पूरी क्षमता के साथ खेल सकें

चयनित खिलाड़ियों को दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण
खेल मंत्री के अनुसार, नेशनल चैंपियनशिप के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण शिविरों के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
ये खिलाड़ी ही 2027 के राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के साथ मिलकर राज्य एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा। बजट स्वीकृत होते ही इन तैयारियों को और गति दी जाएगी, जिससे उत्तराखंड खेल जगत में अपनी एक नई पहचान बना सके।
Dehradun
मार्च का महीना खत्म होते ही बढ़ी वनाग्नि की टेंशन, वन महकमे ने नामित किए नोडल अधिकारी, देखें लिस्ट

Uttarakhand Forest Fire : उत्तराखंड में मार्च का महीना खत्म होते ही जंगलों की आग की टेंशन बढ़ गई है। फिलहाल पहाड़ों पर बारिश होने से आग की छिटपुट घटनाएं ही सामने आ रही हैं। लेकिन वन विभाग ने अभी से कमर कस ली है।
Table of Contents
मार्च का महीना खत्म होते ही बढ़ी वनाग्नि की टेंशन
उत्तराखंड में फायर सीजन शुरू हो चुका है और मार्च की समाप्ति के साथ ही जंगलों की आग को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। तापमान बढ़ोतरी की संभावनाओं के बीच वन विभाग ने बड़े अधिकारियों को वनाग्नि पर जिलों का नोडल नामित कर दिया है।

वन महकमे ने नामित किए नोडल अधिकारी
बता दें कि वन महकमे ने कुल 8 अधिकारियों को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ताकि बढ़ते तापमान के साथ जंगलों में लगने वाली आग की स्थिति पर नजर रखी जा सके और समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
किसे मिली किस जिले की जिम्मेदारी
| अधिकारी का नाम | पद | जिम्मेदारी (जिला) |
|---|---|---|
| विवेक पांडे | अपर प्रमुख वन संरक्षक | अल्मोड़ा |
| सुरेंद्र मेहरा | अपर प्रमुख वन संरक्षक | पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार |
| मीनाक्षी जोशी | अपर प्रमुख वन संरक्षक | पिथौरागढ़ |
| संजीव चतुर्वेदी | मुख्य वन संरक्षक | नैनीताल, उधम सिंह नगर |
| पी.के. पात्रो | मुख्य वन संरक्षक | टिहरी, देहरादून |
| राहुल | मुख्य वन संरक्षक | उत्तरकाशी |
| बीजू लाल | मुख्य वन संरक्षक | चंपावत, बागेश्वर |
| विनय भार्गव | वन संरक्षक | रुद्रप्रयाग, चमोली |
big news
आज किसानों के साथ देहरादून कूच करेंगे राकेश टिकैत, दिव्यांशु हत्याकांड के आरोपियों कड़ी सजा देने की है मांग

Dehradun News : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का किसानों के साथ देहरादून कूच करेंगे। राकेश टिकैत के इस कूच के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं।
Table of Contents
आज किसानों के साथ देहरादून कूच करेंगे राकेश टिकैत
राजधानी देहरादून के प्रेमनगर में हाल ही में हुए दिव्यांशु हत्याकांड के बाद किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिल रही है। इसी के विरोध में आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसानों के साथ दून कूच करेंगे। राकेश टिकैत दिव्यांशु हत्याकांड के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग के लिए किसानों के साथ देहरादून पहुंचेंगे।
सुबह 11 बजे टिकैत पहुंचेंगे देहरादून के आशारोड़ी
मिली जानकारी के मुताबिक राकेश टिकैत आज सुबह 11 बजे देहरादून के आशारोड़ी पहुंचेंगे। अपने कूच के बारे में जानकारी देते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि देहरादून में बढ़ रहीं छात्रों के साथ अपराध की घटनाओं को लेकर वो बेहद ही चिंतित हैं। हाल ही में दिव्यांशु जाटराणा की सरेआम भरेबाजार जिस तरीके से हत्या की गई ये बड़ी चिंता का विषय है।

पुलिस ने लगाई आशारोड़ी क्षेत्र में बैरिकेडिंग
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आशारोड़ी क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर किसानों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर ही मौजूद रहकर किसानों से ज्ञापन प्राप्त करेंगे। इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक और सख्त इंतजाम किए हैं, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।
Cricket22 hours agoWI-W vs AUS-W Dream 11 Team 3rd ODI 2026 : बेहतरीन फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, और प्लेइंग 11..
Cricket4 hours agoसीएसके बनाम पंजाब किंग्स ड्रीम 11 टीम मैच 7 आईपीएल 2026 | CSK vs PBKS Dream11 Prediction
big news22 hours agoबाजपुर में चलती बस पर दिनदहाड़े हमला, पथराव और डंडों से तोड़े शीशे, यात्रियों में मची चीख-पुकार
Kedarnath20 hours agoKEDARNATH HELI TICKET BOOKING 2026: 10 अप्रैल से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग, जानें पूरा प्रोसेस स्टेप-बाय-स्टेप
Jharkhand23 hours agoबेटे के लिए दे दी मासूम बेटी की बलि, प्रेमी के साथ मिलकर माँ ने रचाया खौफनाक खेल
Haridwar24 hours agoकुंभ मेला 2027 की तैयारियों का सीएस ने लिया जायजा, सभी कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश
Uttarakhand20 hours agoउत्तराखंड पुलिस को मिला “राष्ट्रपति पुलिस कलर” सम्मान, CM धामी ने इसे बताया ऐतिहासिक उपलब्धि
big news20 hours agoबड़ी खबर : उत्तराखंड में इन शिक्षकों को दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दिए निर्देश






































